होम›वकील›नये आयकर कानून में कई सकारात्मक बदलाव और पेंशनर्स को राहत
वकील

नये आयकर कानून में कई सकारात्मक बदलाव और पेंशनर्स को राहत

आयकर अधिकारियों ने बताया कि नए आयकर कानून में कई सकारात्मक बदलाव हैं, जो पेंशनर्स को राहत देंगे। नए कानून के तहत छूट के कई प्रावधान हैं, जो वित्तीय सामर्थ्य वाले व्यक्तियों को फायदा पहुंचाएंगे। इस सेमिनार में आयकर अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, चार्टर अकाउंटेंट और करदाताओं ने भाग लिया।

11 अगस्त 2026 को 03:56 pm बजे
नये आयकर कानून में कई सकारात्मक बदलाव और पेंशनर्स को राहत

सौजन्य से:- हिंदुस्तान

नए आयकर कानून के तहत छूट के कई प्रावधान : अपर आयुक्त

पटना के अपर आयकर आयुक्त ललित कुमार ने नए आयकर कानून, 2025 की जानकारी दी। यह कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा, और इसमें विभिन्न सकारात्मक बदलाव शामिल हैं। सेमिनार में कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं, चार्टर अकाउंटेंट्स और करदाताओं ने भाग लिया। इसमें नए प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।

पटना के अपर आयकर आयुक्त (छूट) परिक्षेत्र-1 ललित कुमार ने राज्य के प्रमुख आयकर दाताओं और इससे संबंधित लोगों को नए आयकर कानून, 2025 के तहत किए गए छूट के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नया आयकर कानून एक अप्रैल 2026 से लागू हो चुका है। वहीं, सहायक आयकर आयुक्त (छूट) अंचल पटना, डॉ. कोमल अग्रवाल की ओर से पीपीटी के माध्यम से नए आयकर कानून एवं उसके प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। दोनों आयकर अधिकारी मंगलवार को स्थानीय होटल में नए आयकर अधिनियम, 2025 में छूट से संबंधित प्रावधानों को लेकर आउटरीच कार्यक्रम सह सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि नए कानून में कई सकारात्मक बदलाव किए गए है। वहीं, पुराने आयकर अधिनियम, 1961 के जटिलता को नए आयकर अधिनियम के माध्यम से दूर करते हुए उसे सरल, सुगम और सुस्पष्ट किया गया है। भारत सरकार की ओर से लाये गये इस नए आयकर अधिनियम के प्रावधानों से सभी सहभागियों को अवगत कराया गया। इस सेमिनार में पटना के कई वरिष्ठ अधिवक्ता, चार्टर अकाउंटेंट, विभिन्न एनपीओज के संचालक एवं करदाताओं ने भाग लिया और नए आयकर अधिनियम 2025 में छूट के विभिन्न प्रावधानों से अवगत हुए आई. इस सेमिनार में आयकर अधिकारी, छूट वार्ड -1, पटना पंकज कुमार झा, आयकर निरीक्षक दीपक कुमार, चुलबुल दास, मनोरंजन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान मंच का संचालन कार्यालय अधीक्षक मुकुंद कुमार ने किया।

लेखक के बारे में

हिंदुस्तान | ब्यूरोहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। वान-इफ्रा के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं
वकील

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
वकील

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी
वकील

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी
वकील

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?
वकील

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया
वकील

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत
वकील

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था
वकील

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था

ताज़ा ख़बरें