महिलाओं को मिला 30% आरक्षण: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुल्तानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं को 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का आदेश दिया है, जो सभी पदों पर लागू होगा। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यह आरक्षण केवल कुछ चुनिंदा पदों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी पदों में 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना होगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Sultanpur Bar Election | Allahabad High Court Mandates Women Reservation
सुल्तानपुर बार चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण:हाईकोर्ट ने सभी पदों पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का दिया आदेश
- कॉपी लिंक
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सुल्तानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं को 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का आदेश दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यह आरक्षण केवल कुछ चुनिंदा पदों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी पदों में 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना होगा।
यह आदेश न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजिव शुक्ल की पीठ ने सुल्तानपुर बार एसोसिएशन की सदस्य शशि मिश्रा की जनहित याचिका पर दिया। न्यायालय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत बार एसोसिएशनों की कार्यकारिणी और गवर्निंग काउंसिल में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व अनिवार्य है।
न्यायालय ने सुल्तानपुर बार एसोसिएशन के प्रस्तावित उपनियमों को अपर्याप्त माना। कोर्ट ने कहा कि केवल कोषाध्यक्ष और कुछ गवर्निंग काउंसिल पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित करना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप नहीं था।
महिलाओं के पद आरक्षित करने के निर्देश
न्यायालय ने मौजूदा चुनाव में एक संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, महासचिव और एक उपाध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अध्यक्ष का पद वर्ष 2027 के चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। इन पदों पर हर तीसरे वर्ष रोटेशन के आधार पर महिला आरक्षण लागू रहेगा।
इन निर्देशों के कारण, पहले से घोषित चुनाव कार्यक्रम को स्थगित कर नए सिरे से नामांकन कराना होगा। रिटर्निंग ऑफिसर या चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार समिति को आदेश के अनुसार चुनाव कार्यक्रम फिर से जारी करना होगा। न्यायालय ने 13 अगस्त को नया चुनाव कार्यक्रम पेश करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि आरक्षित पद पर महिला का निर्वाचन नहीं होता या पद खाली रह जाता है, तो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार संबंधित प्रशासनिक न्यायाधीश या जिला न्यायाधीश एक महिला सदस्य को नामित कर सकते हैं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
SIR डिलीशन: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से अपीलों की जानकारी मांगी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: 19 राज्यों को कैंसर को अधिसूचित रोग घोषित करने का आदेश

हाईकोर्ट ने निजी वित्त कंपनियों को दिया तगड़ा झटका, कानूनी प्रक्रिया के बिना वाहन जब्त नहीं कर सकती

ट्रिब्यूनल बिल पारित, लेकिन मुद्दे बने रहें

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: जिले में तैयारियां शुरू

2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

दिवंगत अभिनेता डुक टिएन की वसीयत को अदालत ने किया गया अस्वीकार!

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी की अनोखी अपील, अब न्याय की तलाश है सुप्रीम कोर्ट से
ताज़ा ख़बरें
- राजस्थान उच्च न्यायालय का साप्ताहिक राउंड-अप
- सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी की याचिका पर नोटिस जारी किया
- अमेरिकी अदालत ने सोशल मीडिया के मामले में बड़ा फैसला किया, मेटा-गूगल, टिकटॉक, स्नैपचैट को चुनौती का सामना करना होगा
- हिबा में रजिस्ट्रेशन काफी नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण निर्णय
- सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट का हिमाचल सरकार को आदेश, दो सप्ताह में भरें सूचना आयोग के खाली पद
- अदालत का बड़ा फैसला: लगातार अनुपस्थित रहने पर खारिज हुई तलाक की याचिका
- सुप्रॉम कोर्ट ने याचिका के आधार पर सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी किया

