लोक अदालत: व्यवस्थित मामलों के समाधान की तैयारी तेज
बेतिया में तृतीय नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में सुलहनीय मामलों के निपटारे की रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित मामलों को चिह्नित करें और समन्वय स्थापित करके अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराएं।

सौजन्य से:- prabhatkhabar.com
बेतिया: लोक अदालत में जल्द सुलझेंगे विवाद, विभागों को सुलहनीय मामलों की सूची तैयार करने का निर्देश निस्तारण पर जोर
बैठक करते अधिकारी
बेतिया में 12 सितंबर 2026 को होने वाली तृतीय नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बैठक की. बैठक में सुलहनीय मामलों के त्वरित निस्तारण की रणनीति पर चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए.
बेतिया समाचार: 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली तृतीय नेशनल लोक अदालत की सफलता को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बैठक आयोजित की गई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवगोपाल मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने की. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निस्तारण की रणनीति पर चर्चा की.
सुलहनीय वादों को चिह्नित करने का निर्देश
बैठक में प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित सुलहनीय वादों को चिह्नित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों में पक्षकारों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराया जाए.
यह भी पढ़ें: वाल्मीकिनगर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छात्रों की जागरूकता रैली, घर-घर ध्वज फहराने की अपील
समय पर पूरी करें आवश्यक कार्रवाई
सचिव ने संबंधित विभागों को लोक अदालत से जुड़े सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा. उन्होंने कहा कि पक्षकारों से समन्वय कर मामलों को सुलह के माध्यम से निस्तारित कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए.
व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर
जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री को नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया. इसका उद्देश्य आम लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलहपूर्ण निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराना है.
विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, माप-तौल पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक और वन क्षेत्र पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक समन्वय पर चर्चा की.
यह भी पढ़ें: सावन के रंग में रंगा बेतिया, महिलाओं ने रैंप वॉक से लेकर गीत-संगीत तक जमाया रंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
के द्वारा अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
प्रभात खबर ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
ताज़ा ख़बरें
- बीसीआई द्वारा छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप पर सीजेआई की आलोचना
- पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कुकी मैतेई समूहों से कहा, शांति बहाल करने के लिए सोचें
- नैनीताल में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ मामला बंद
- सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के नफरत फैलाने वाले भाषण का मामला खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जमीन घोटाला केस रद्द, राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए: SC
- समय रैना को मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांगों का मजाक उड़ाने के वीडियो पर एफआईआर रद्द की

