होम›अपराध›13 आरोपितों पर नीट पेपर लीक मामले में आज होगी सुनवाई, अदालत ने 20,000 पन्नों की चार्जशीट पर लिया संज्ञान
अपराध

13 आरोपितों पर नीट पेपर लीक मामले में आज होगी सुनवाई, अदालत ने 20,000 पन्नों की चार्जशीट पर लिया संज्ञान

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई के आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार से जिरह सुनना शुरू करेगी, अदालत ने मीडिया की नाराजगी जताई क्योंकि आरोपपत्र के कई हिस्से मीडिया में पहले ही प्रकाशित हो चुके थे।

13 अगस्त 2026 को 01:56 am बजे
13 आरोपितों पर नीट पेपर लीक मामले में आज होगी सुनवाई, अदालत ने 20,000 पन्नों की चार्जशीट पर लिया संज्ञान

सौजन्य से:- जागरण

NEET पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों पर आज होगी सुनवाई, 20 हजार पन्नों की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

नीट पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र का संज्ञान लिया है। अदालत ने आरोप तय करने पर गुरुवार से जिरह शुरू करने का निर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआइ द्वारा दाखिल किए गए आरोपपत्र का बुधवार को राउज एवेन्यू की विशेश अदालत ने संज्ञान लिया। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने 13 आरोपितों के खिलाफ एजेंसी की फाइनल रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए कहा कि आरोप तय करने पर अदालत गुरुवार से जिरह सुनना शुरू करेगी।

कुछ नाबालिक गवाहों के नाम उजागर

इसके साथ ही अदालत ने आरोपपत्र के मीडिया में लीक होने और कुछ नाबालिक गवाहों के नाम उजागर होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि यह बहुत चौंकाने वाली बात है कि जो तथ्य आरोपपत्र का हिस्सा हैं और अब तक अदालत में नहीं कही गई हैं, वह मीडिया में प्रकाशित हो चुका है। अदालत ने कहा कि जिम्मेदार मीडिया को ऐसे तथ्यों को प्रकाशित करने से बचना चाहिए।

अदालत ने उक्त टिप्पणी तब की जब सीबीआइ ने अदालत को बताया कि कुछ नाबालिग से सहित अन्य आरोपितों के नाम मीडिया में छापे जा रहे हैं। यह भी बताया कि आरोपपत्र के कुछ हिस्से लगातार अखबारों में छापे जा रहे हैं।

वहीं, बचाव पक्ष की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता ने कहा कि इससे उनके केस पर बुरा असर पड़ सकता है और कोर्ट में आरोपपत्र फाइल होने से पहले ही मीडिया के पास उसकी प्रति थी। इस पर अदालत ने कहा कि वह समाचार रिपोर्ट की जांच करेगी और देखेगी कि क्या करने की जरूरत है।

खबरें और भी

मामले में 20,000 पेज का आरोपपत्र दाखिल

सीबीआइ ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 20,000 पेज का आरोपपत्र दाखिल किया है और इसमें 13 लोगों को आरोपित बनाया गया है। जांच एजेंसी ने कहा कि तीन विषय विशेषज्ञों ने अलग-अलग तरीकों से दिल्ली में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कार्यालय से नीट परीक्षा के सवाल लीक किए। कोर्ट को बताया गया है कि आरोपित ऐसा इसलिए कर पाए क्योंकि गोपनीय स्थान से बाहर निकलते समय उनकी तलाशी नहीं ली गई थी।

आरोपपत्र के अनुसार, नीट पेपर लीक मामले में मुख्य सूत्रधार रहे एनटीए के विषय विशेषज्ञ पीवी कुलकर्णी, मनीषा संजय हवलदार और मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा जांच एजेंसी ने राजस्थान से मांगीलाल, दिनेश और विकास बिवाल को गिरफ्तार किया था और इसके बाद गुरुग्राम में यश यादव और नासिक में शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया गया था। पुणे से धनंजय लोखंडे और मनीषा संजय वाघमारे को गिरफ्तार किया गया था।

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा
अपराध

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म
अपराध

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद
अपराध

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल
अपराध

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई
अपराध

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की
अपराध

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर

ताज़ा ख़बरें