होम›मुकदमे›राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 सितंबर को सुलह-समझौते से निस्तारित होंगे विभिन्न वाद
मुकदमे

राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 सितंबर को सुलह-समझौते से निस्तारित होंगे विभिन्न वाद

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करेगा। इसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।

13 अगस्त 2026 को 02:57 am बजे
राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 सितंबर को सुलह-समझौते से निस्तारित होंगे विभिन्न वाद

सौजन्य से:- दैनिक भास्कर

- हिंदी समाचार

- स्थानीय

- उत्तर प्रदेश

- बलिया

- बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत | कानूनी विवादों का निपटारा 12 सितंबर

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को:विभिन्न प्रकार के वादों का होगा सुलह-समझौते से निस्तारण

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार और जनपद न्यायाधीश बलिया अनिल कुमार झा के आदेश पर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करेगा। इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।

इसमें बैंक वसूली, किरायेदारी, मोबाइल फोन एवं केबल नेटवर्क, आयकर, बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से संबंधित मामले शामिल हैं। दीवानी एवं उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद और चेक बाउंस के मामले भी निपटाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, जनोपयोगी सेवाओं एवं वाणिज्य कर से संबंधित प्रकरण, राजस्व, चकबंदी एवं श्रम वाद, चालानी वाद, शमनीय प्रकृति के आपराधिक वाद तथा अन्य छोटे-छोटे मामलों का भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकेगा। बैंक से संबंधित प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण भी राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जन सामान्य से अपील की है कि वे अपने अथवा अपने परिचितों के उपरोक्त विवादों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराकर सस्ती, सुलभ एवं त्वरित न्यायिक प्रक्रिया का लाभ उठाएं। इस संबंध में जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी द्वारा दी गई।

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी
मुकदमे

दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला
मुकदमे

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश
मुकदमे

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा
मुकदमे

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी
मुकदमे

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश का शीर्ष अदालत में हलफनामा: ट्रिब्यूनल की गतिविधियों पर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करना है
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश का शीर्ष अदालत में हलफनामा: ट्रिब्यूनल की गतिविधियों पर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करना है

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल बैंक खातों से प्रतिबंध में नहीं किया हस्तक्षेप
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल बैंक खातों से प्रतिबंध में नहीं किया हस्तक्षेप

ताज़ा ख़बरें