होम›मुकदमे›सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में सहायक प्रोफेसर भर्ती को मंज़ूरी दी, हाईकोर्ट की रोक को खारिज
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में सहायक प्रोफेसर भर्ती को मंज़ूरी दी, हाईकोर्ट की रोक को खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की भर्ती पर हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली अपील को खारिज कर दी, जिससे प्रक्रिया जारी रह सके। पहले लिखित परीक्षा में अनियमितताओं की वजह से रद्दीकरण के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई और 3155 सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की योजना बनायी गयी। परिणाम 9 जून को जारी होने के बाद साक्षात्कार 21 जुलाई से शुरू किया गया।

6 अक्टूबर 2026 को 05:06 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में सहायक प्रोफेसर भर्ती को मंज़ूरी दी, हाईकोर्ट की रोक को खारिज

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली अपील खारिज कर दी गई। 25 मई को सुनवाई के दौरान भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। बाद में दोबारा परीक्षा आयोजित की गई और साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया गया।

उत्तर प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में भर्ती का रास्ता साफ हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली अपील को खारिज किया

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार करते हुए उत्तर प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली अपील को सिरे से खारिज कर दिया है।

भर्ती प्रक्रिया पर रोक

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एस. चंद्रशेखर की पीठ ने अपील खारिज करते हुए कहा कि हम हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने के इच्छुक नहीं है। पीठ ने 25 मई को अपील पर सुनवाई करते हुए मामले में यथास्थिति बनाए रखने यानी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ धीरज चंदानी सहित 19 प्रतिभागियों ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की थी। शीर्ष अदालत ने मामले में 25 मई को अंतरिम आदेश पारित कर हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के साथ ही यूपी सरकार और यूपीएचईएससी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। यूपीएचईएससी ने 2022 में विज्ञापन संख्या-51 जारी कर सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के 910 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।

परीक्षा आयोजन

बाद में नए आयोग यानी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 16 और 17 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की। इन पदों के लिए करीब 82 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा के तुरंत बाद से ही बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायतें सामने आने लगी थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसटीएफ से गोपनीय जांच कराई गई और परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद दोबारा लिखित परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई और 9 जून को परिणाम जारी किया गया। लिखित परीक्षा में सफल हुए 3155 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया और 21 जुलाई से साक्षात्कार शुरू किया गया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव को डीए विवाद में आपराधिक अवमानना की कार्रवाई की माँग की
मुकदमे

हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव को डीए विवाद में आपराधिक अवमानना की कार्रवाई की माँग की

MP हाईकोर्ट ने निचली अदालत के लैंगिक पक्षपात भरे तर्क को कड़ी निंदा की, मामला नया सुनवाई के लिए वापस भेजा
मुकदमे

MP हाईकोर्ट ने निचली अदालत के लैंगिक पक्षपात भरे तर्क को कड़ी निंदा की, मामला नया सुनवाई के लिए वापस भेजा

दिल्ली हाईकोर्ट ने रिलायंस को कैंपा एनर्जी ड्रिंक टैग पर मिली अस्थायी मंजूरी
मुकदमे

दिल्ली हाईकोर्ट ने रिलायंस को कैंपा एनर्जी ड्रिंक टैग पर मिली अस्थायी मंजूरी

बॉम्बे हाई कोर्ट ने ईसीआई से पूछा: यदि मतदाता सूची से नागरिकों को हटाया जा रहा है तो SIR का क्या उद्देश्य?
मुकदमे

बॉम्बे हाई कोर्ट ने ईसीआई से पूछा: यदि मतदाता सूची से नागरिकों को हटाया जा रहा है तो SIR का क्या उद्देश्य?

पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, हाईकोर्ट के सीबीआई जांच आदेश को चुनौती
मुकदमे

पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, हाईकोर्ट के सीबीआई जांच आदेश को चुनौती

कांग्रेस ने ओबीसी के लिए एससी‑एसटि मॉडल सुरक्षा कानून की माँग की, लखनऊ में प्रदर्शन
मुकदमे

कांग्रेस ने ओबीसी के लिए एससी‑एसटि मॉडल सुरक्षा कानून की माँग की, लखनऊ में प्रदर्शन

पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
मुकदमे

पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD‑NDMC को कुत्ता नियंत्रण कर्मियों के प्रशिक्षण शिविर और तेज़ निवारण का आदेश दिया
मुकदमे

दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD‑NDMC को कुत्ता नियंत्रण कर्मियों के प्रशिक्षण शिविर और तेज़ निवारण का आदेश दिया

ताज़ा ख़बरें