पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अधिकारियों के तबादलों, नीतियों और टेंडर में संभावित लेन‑देन की जांच CBI को सौंपने का निर्देश दिया था। इस आदेश को लेकर पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उसे रद्द करवाने की मांग की है। मामला ईडी की पुलिस महानिदेशक को लिखी चिट्ठी से उत्पन्न विवाद पर आधारित है।

सौजन्य से:- Jagran
CBI जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार, ट्रांसफर-पोस्टिंग और टेंडर से जुड़ा मामला गरमाया
पंजाब सरकार ने अधिकारियों के तबादलों, नीतियों और टेंडरों में कथित लेनदेन की सीबीआई जांच के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
HighLights
- पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के सीबीआई जांच आदेश को चुनौती दी
- अधिकारियों के तबादलों, टेंडरों में कथित लेनदेन का मामला गरमाया
- ईडी की चिट्ठी से शुरू हुआ था यह विवाद, अब सुप्रीम कोर्ट में
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में अधिकारियों के तबादलों, अनुकूल नीतियां बनवाने, टेंडर और अन्य कथित अवैध गतिविधियों के लिए लेन-देन के आरोपों की जांच का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के निर्देश दिए गए थे। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। अब इस मामले में शीर्ष अदालत में सुनवाई होगी।
जानें क्या है मामला
यह मामला एनफोर्समेंट डायरेकरेट (ईडी) की ओर से पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लिखी गई चिट्ठी से जुड़ा है। ईडी ने चिट्ठी के माध्यम से पंजाब में अधिकारियों के तबादलों, नीतियों को प्रभावित करने, टेंडर और अन्य कथित गतिविधियों में लेन-देन के आरोपों की जानकारी दी थी। इसी मामले की जांच को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद पंजाब सरकार ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सरकार की ओर से दायर याचिका में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत से राहत की मांग की गई है।
कल ही चीमा ने दिए थे संकेत
सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने के संकेत सोमवार को ही वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में दे दिए थे। उन्होंने हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा था कि सरकार इस आदेश को चुनौती देने के लिए कानूनी विकल्प अपनाएगी। इसके अगले ही दिन पंजाब सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई।
पंजाब की राजनीति में बढ़ी सियासत
इस मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में भी सियासत तेज है। विपक्षी दल हाईकोर्ट के आदेश और ईडी की चिट्ठी को आधार बनाकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, पंजाब सरकार का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश को शीर्ष अदालत के समक्ष चुनौती दी जाएगी।
अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद जांच की दिशा और हाईकोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई को लेकर शीर्ष अदालत के रुख पर नजर रहेगी।
सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से यह स्पष्ट होगा कि हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश पर क्या स्थिति रहती है और मामले की जांच आगे किस एजेंसी के माध्यम से होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, हाई कोर्ट ने CBI को सौंपी जांच; दो महीने में पेश करनी होगी रिपोर्ट
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, हाईकोर्ट के सीबीआई जांच आदेश को चुनौती

कांग्रेस ने ओबीसी के लिए एससी‑एसटि मॉडल सुरक्षा कानून की माँग की, लखनऊ में प्रदर्शन

दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD‑NDMC को कुत्ता नियंत्रण कर्मियों के प्रशिक्षण शिविर और तेज़ निवारण का आदेश दिया

20 लाख की संपत्ति विवाद में निचली अदालत का आदेश रद्द, नई सुनवाई को निर्देश

साफ इरादे से न्यायालय में आएँ, तथ्य छुपाने पर अंतरिम राहत रद्द – शिमला के निजी होटल के लीजधारक को नहीं मिला समर्थन

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म‑6 के बदलाव को न मानते हुए कहा, अवैध कार्य के परिणाम भुगतने पड़ेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के एकतरफ़ा SIR निर्णयों पर सुनवाई के नोटिस जारी, अंतरिम निलंबन को नकारा

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिना पत्नी की सुनवाई के एकतरफा तलाक को रद्द किया
ताज़ा ख़बरें
- फतेहाबाद में विशेष लोक अदालत से 60 चेक बाउंस मामलों का आपसी निपटारा
- सुप्रीम कोर्ट की बेंच पर CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग, दो रिट याचिकाओं की सुनवाई
- दादा की जगह पोता भी पा सकता है नौकरी, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा
- बरी हुए आरोपी को भी मुआवजा देना होगा, हाईकोर्ट ने 53 लाख की रक़म तय की
- केरल हाई कोर्ट ने पिता‑दिएँ पैसे से खरीदे घर को पत्नी का ठहराया, पति को खाली करने का आदेश
- जन न्यायालयों ने 1 अक्टूबर से मोबाइल फोन से दस्तावेज़ फोटो लेने की अनुमति दी
- सोनीपत में विशेष लोक अदालत ने 48 चेक बाउंस मामलों का निपटारा, विवादित राशि 91 लाख से अधिक
- सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग का सामना सवालों से

