पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, हाईकोर्ट के सीबीआई जांच आदेश को चुनौती
पंजाब सरकार ने ईडी की पुलिस महानिदेशक को लिखी गई चिट्ठी से संबंधित मामले में हाईकोर्ट के सीबीआई जांच आदेश को उलटने के लिये सुप्रीम कोर्ट में याचिका पेश की है। राज्य ने शीर्ष अदालत से आदेश रद्द करने की मांग की है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ac475a44e3df52d1d0c1052","slug":"punjab-government-moves-supreme-court-challenges-high-court-order-for-cbi-probe-linked-to-ed-letter-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट: हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश को चुनाैती, ईडी की चिट्ठी से जुड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट: हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश को चुनाैती, ईडी की चिट्ठी से जुड़ा मामला
Tue, 06 Oct 2026 09:45 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:45 AM IST
सार
पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। मामला ईडी की ओर से पंजाब के पुलिस महानिदेशक को भेजी गई एक चिट्ठी से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पंजाब के डीजीपी को लिखी गई चिट्ठी से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से करवाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत का रुख किया है।
पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट के उस आदेश पर सवाल उठाए हैं, जिसके तहत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए गए थे। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

Trending Videos
सीएमओ से जुड़े लोगों पर है भ्रष्टाचार का आरोप
दरअसल पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े लोगों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को साैंपी गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पंजाब के डीजीपी को भेजे गए पत्रों के मामले में सीबीआई को केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया था। अदालत ने सीबीआई को दो माह के भीतर जांच रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए थे।
हाईकोर्ट ने यह आदेश एडवोकेट निखिल सराफ की जनहित याचिका पर दिया। याचिका में ईडी की ओर से पंजाब पुलिस को भेजे गए पत्रों के आधार पर स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी। मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके सहयोगियों नितिन गोहल तथा बीर देविंदर के खिलाफ ईडी की ओर से लगाए गए आरोपों से जुड़ा है। ईडी ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को पत्र भेजकर इन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थी। पंजाब पुलिस की ओर से मामला दर्ज नहीं किए जाने के बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा।
ईडी का आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग प्रभावित करने, सरकारी कामकाज और टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया। एजेंसी की ओर से गोपनीय सरकारी दस्तावेजों तक पहुंच बनाने और प्रशासनिक फैसलों को प्रभावित करने से संबंधित सामग्री सामने आने का भी दावा किया गया था।
हाईकोर्ट में उठाया गया निष्पक्ष जांच का सवाल
याचिकाकर्ता ने अदालत में दलील दी कि ईडी की ओर से सामने लाए गए आरोप गंभीर हैं और इनकी जांच पंजाब पुलिस या पंजाब विजिलेंस के बजाय ऐसी एजेंसी से कराई जानी चाहिए जो स्थानीय प्रभाव से मुक्त होकर जांच कर सके। कथित धनराशि के लेन-देन और उसके पूरे मनी ट्रेल की जांच की मांग भी की गई थी।
क्या है मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच में ऐसे आरोपों से जुड़ी सामग्री जुटाई थी, जिसमें तबादले-पोस्टिंग करवाने, सरकारी नीतियों/मंजूरियों को प्रभावित करने, निविदाओं और अन्य सरकारी कामों में कथित आर्थिक लेनदेन की बात सामने आई। ईडी ने 30 जुलाई 2026 को यह सामग्री पंजाब के पुलिस महानिदेशक को भेजकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद करीब दो महीने तक पंजाब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उसने सामग्री की जांच और सत्यापन के लिए अलग-अलग अधिकारियों से पूछताछ और दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। हाईकोर्ट ने अंततः माना कि मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी है और पंजाब पुलिस के रवैये से संतुष्ट नहीं होने पर जांच सीबीआई को सौंप दी।

Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कांग्रेस ने ओबीसी के लिए एससी‑एसटि मॉडल सुरक्षा कानून की माँग की, लखनऊ में प्रदर्शन

पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD‑NDMC को कुत्ता नियंत्रण कर्मियों के प्रशिक्षण शिविर और तेज़ निवारण का आदेश दिया

20 लाख की संपत्ति विवाद में निचली अदालत का आदेश रद्द, नई सुनवाई को निर्देश

साफ इरादे से न्यायालय में आएँ, तथ्य छुपाने पर अंतरिम राहत रद्द – शिमला के निजी होटल के लीजधारक को नहीं मिला समर्थन

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म‑6 के बदलाव को न मानते हुए कहा, अवैध कार्य के परिणाम भुगतने पड़ेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के एकतरफ़ा SIR निर्णयों पर सुनवाई के नोटिस जारी, अंतरिम निलंबन को नकारा

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिना पत्नी की सुनवाई के एकतरफा तलाक को रद्द किया
ताज़ा ख़बरें
- फतेहाबाद में विशेष लोक अदालत से 60 चेक बाउंस मामलों का आपसी निपटारा
- सुप्रीम कोर्ट की बेंच पर CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग, दो रिट याचिकाओं की सुनवाई
- दादा की जगह पोता भी पा सकता है नौकरी, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा
- बरी हुए आरोपी को भी मुआवजा देना होगा, हाईकोर्ट ने 53 लाख की रक़म तय की
- केरल हाई कोर्ट ने पिता‑दिएँ पैसे से खरीदे घर को पत्नी का ठहराया, पति को खाली करने का आदेश
- जन न्यायालयों ने 1 अक्टूबर से मोबाइल फोन से दस्तावेज़ फोटो लेने की अनुमति दी
- सोनीपत में विशेष लोक अदालत ने 48 चेक बाउंस मामलों का निपटारा, विवादित राशि 91 लाख से अधिक
- सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म‑6 पर टिप्पणी की, चुनाव आयोग का सामना सवालों से