सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37, तीन नए जजों को CJI सूर्यकांत ने शपथ दी
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने गुजरात हाईकोर्ट की सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट के जज पद की शपथ दी। इनके जुड़ने से सर्वोच्च न्यायालय में कुल जजों की संख्या 37 हो गई। नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 28 सितंबर की सिफ़ारिश और केंद्र सरकार के अधिसूचनापत्र के बाद हुई।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Supreme Court New Judges Oath | CJ Surya Kant Administers Office | List
सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने शपथ ली:चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पद की शपथ दिलाई; संख्या बढ़कर 37 हुई
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट को मंगलवार को 3 नए जज मिले। CJI जस्टिस सूर्यकांत ने गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट के जज पद की शपथ दिलाई।
तीनों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को तीनों नामों की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने सोमवार को नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।
गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस थीं सुनीता अग्रवाल
जस्टिस सुनीता का जन्म 30 अप्रैल 1966 को फैजाबाद , उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी में साइंस की पढ़ाई की और अवध यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने करीब 21 सालों तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में दीवानी, रिट और वाणिज्यिक मामलों से संबंधित मामले देखे।
उन्हें 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था। 6 अगस्त 2013 को चीफ जस्टिस के रूप में प्रमोट हुई थीं। 5 जुलाई 2023 को उनका ट्रांसफर गुजरात हाईकोर्ट में हुआ था।
जस्टिस सुनीता अग्रवाल लगभग 5 साल के कार्यकाल के बाद सुप्रीम कोर्ट से 29 अप्रैल, 2031 को रिटायर होंगी।
दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे देवेंद्र कुमार उपाध्याय
जस्टिस उपाध्याय का जन्म 16 जून 1965 को उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर जिले के मुस्कराई गांव में हुआ। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री।
वकील के रूप में उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दीवानी और संवैधानिक मामलों में वकालत की। उन्हें 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया था।
28 मार्च 2023 को लखनऊ पीठ के चीफ जस्टिस और 29 जुलाई 2023 को बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने। इसके बाद 21 जनवरी 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। उपाध्याय 15 जून, 2030 को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होंगे।
तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे अपरेश कुमार
अपरेश कुमार सिंह का जन्म 7 जुलाई 1965 को झारखंड में देवघर जिले के चांदचोरा गांव में हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए (ऑनर्स) और एलएलबी की डिग्री ली थी। साल 1990 में एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया था।
उन्हें 24 जनवरी 2012 को झारखंड हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था और 16 जनवरी 2014 को चीज जस्टिस के रूप में प्रमोट हुए।
सिंह ने 19 जुलाई 2025 तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। सुप्रीम कोर्ट में उनका कार्यकाल 6 जुलाई, 2030 तक रहेगा।
------------------ ये खबर भी पढ़ें...
जस्टिस कोगजे को राज्यपाल ने दिलाई मुख्य न्यायाधीश की शपथ:सीएम और सीएस भी रहे मौजूद
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई। पूरी खबर पढ़ें…
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की सीबीआई जांच विरोधी अपील पर सुनवाई तय की

सुप्रीम कोर्ट में तीन नये जजों ने शपथ ली, जजों की संख्या हुई 37

मुख्य न्यायाधीश उपाध्याय: न्याय सुनिश्चित करने के लिये कानूनों को लचीला बनाना आवश्यक

तीन हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में शपथ लेते, benches की संख्या 37 हो गई

उत्ताखंड उच्च न्यायालय: पत्नी के पूर्व विवाह के बेटे को दत्तक लेकर भी पति नहीं टाल सकते रखरखाव ज़िम्मेदारी

सीजेआई सूर्य कांत ने नई सुप्रीम कोर्ट ब्लॉक में तीन न्यायाधीशों को शपथ दिलाई, सदन की कार्यशक्ति 37 तक पहुंची

तीन नए सुप्रीम कोर्ट जज ने ली शपथ, कुल संख्या 37 तक बढ़ी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी वजूखाना सर्वे की याचिका की सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
ताज़ा ख़बरें
- सलमान खान बनाम ‘काला हिरण’ – हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, निर्माताओं की याचिका पर क्या कहा?
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की अनुमति हेतु याचिका को सूचीबद्ध किया
- भारत के सर्वोच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीश, कार्यबल बढ़कर 37
- डेल्ही, गुजरात और तेलंगाना में नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति
- पंजाब सरकार ने सीबीआई जांच आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर किया विशेष याचिका
- सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी केस के जज पर कार्रवाई का आदेश, नई सरकारी वकील की नियुक्ति भी
- उच्च न्यायालय ने 2022 के आदेश की अनदेखी पर चार वरिष्ठ अधिकारियों पर अवमानना का आरोप लगाया
- सुप्रीम कोर्ट ने एफ़डीए को पुणे के होटल को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश रद्द किया

