सुप्रीम कोर्ट की चार‑सप्ताह की सीमा समाप्त, जेएसएससी नियुक्ति में केवल एक सप्ताह बचा
सुप्रीम कोर्ट ने जेएसएससी को चार हफ्तों के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया था और अब सिर्फ सात दिन शेष हैं। 2015 की भर्ती में 7,272 पदों में से 2,380 अभी भी खाली हैं और अभ्यर्थियों को फाइलें पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई हैं, जिससे आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा जारी है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Ranchi
- The Supreme Court Had Ordered The Appointment Process To Be Completed Within Four Weeks, With Only Seven Days Remaining.
जेएसएससी:सुप्रीम कोर्ट ने चार सप्ताह में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का दिया था आदेश, अब 7 दिन बचे
- कॉपी लिंक
झारखंड पुलिस सिपाही भर्ती-2015 में नियुक्ति का इंतजार कर रहे सफल अभ्यर्थियों के सामने अब सुप्रीम कोर्ट की चार सप्ताह की डेडलाइन और बचा हुआ करीब एक सप्ताह अहम हो गया है। 21 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद करीब तीन सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन नियु
गुरुवार को अभ्यर्थी जानकारी लेने जेएसएससी कार्यालय नामकुम पहुंचे थे। जेएसएससी द्वारा अभ्यर्थियों को बताया गया कि नियुक्ति से संबंधित फाइलें आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय भेज दी गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समय-सीमा अब अंतिम चरण में है। शुक्रवार को अभ्यर्थी पुलिस महानिदेशक को आवेदन देकर प्रक्रिया में तेजी लाने की ओर ध्यान आकृष्ट कराएंगे।
पूरा मामला : 7,272 पदों के लिए 11 साल पहले शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया
जेएसएससी ने वर्ष 2015 में 7,272 आरक्षी पदों के लिए भर्ती निकाली थी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 2,380 पद रिक्त रह गए। अभ्यर्थियों का तर्क था कि वे चयन प्रक्रिया में सफल रहे, लेकिन रिक्त पद होने के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई और दूसरी मेधा सूची जारी नहीं की गई। इसी को लेकर अभ्यर्थियों ने पहले हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला आया। पुलिस मुख्यालय पर टिकीं हैं अभ्यर्थियों की नजरें
जेएसएससी कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को बताया गया कि नियुक्ति से संबंधित संचिका पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई हैं। यानी अब नियुक्ति की अगली कार्यवाही पुलिस मुख्यालय के स्तर पर होनी है। इसलिए अब अभ्यर्थियों नजरें अब पुलिस मुख्यालय पर टिकीं हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और नियुक्ति पत्र जारी करने और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन औपचारिकताएं पूरी करने का आदेश दिया था।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली हाई कोर्ट में 8 नए जज, CJI सूर्यकांत के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 15 न्यायिक नियुक्तियों को मंजूरी दी, दिल्ली और अन्य उच्च न्यायालयों में

SC कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के लिए 8 नई न्यायिक नियुक्तियों को स्वीकृति दी

बहरीनी कोर्ट ने एचडीएफसी बैंकर के खिलाफ निवेशकों के एटी1 बॉन्ड दावों को खारिज किया

राष्ट्रपति कार्यालय ने 15 नए विधेयकों की घोषणा की, जिसमें राज्य की क्षतिपूर्ति जिम्मेदारी और शहरी विकास ढाँचा शामिल

डिजिटल तकनीक से 2026 में राजधानी के कानून कार्यान्वयन को तेज़ और पारदर्शी बनाना

निर्माण सामग्री कानून से अतिरिक्त उप‑लाइसेंस नहीं, डेटा‑आधारित प्रबंधन को बढ़ावा

यूपी सरकार ने NSA हिरासत रद्द करने के हाईकोर्ट फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की घोषणा
ताज़ा ख़बरें
- उत्तर प्रदेश सरकार, हाईकोर्ट के 5 लाख के मुआवजे के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में उलटने की तैयारी
- फडणवीस ने कहा मराठा आरक्षण संविधान के दायरे में, जारांगे को दो टूक
- जिया लाई प्रांत निरीक्षक ने शिक्षण एवं कर्मचारी व्यवस्थाओं पर निरीक्षण के समापन की घोषणा
- MP हाई कोर्ट ने तय किया: पदोन्नति में आरक्षण 50% से अधिक नहीं
- शहरी विकास कानून: विकेंद्रीकरण से शहरों की प्रगति
- BRICS सम्मेलन के मद्देनज़र दिल्ली हाई कोर्ट 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स को तीन दिन की छुट्टी
- दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज करने का अधिकार केवल खुद तक सीमित किया, कमेटी सीधे आदेश नहीं दे सकती

