होमफैसलेदुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक
फैसले

दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक

दुमका के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन के साथ आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में न्यायपालिका‑पुलिस के सहयोग से अधिक मामलों का शीघ्र निपटारा, व्यापक जागरूकता अभियान और पारा‑लीगल वॉलंटियर्स द्वारा लाभों की जानकारी फैलाने की योजना बनाई गई। सभी उपस्थित अधिकारीयों ने सफल आयोजन हेतु सहयोग और समन्वय का आश्वासन दिया।

7 सितंबर 2026 को 01:32 pm बजे
दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक

सौजन्य से:- Hindustan

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला जज ने की बैठक

दुमका में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन के साथ बैठक की। आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन पर चर्चा की गई। न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन के सहयोग से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई। जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया।

दुमका, प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैटक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के तत्वावधान में अगमाी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। लोक अदालत में आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जाता है, जिससे पक्षकारों के समय एवं धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायपालिका के साथ-साथ पुलिस प्रशासन एवं सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

बैठक का उद्देश्य

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में आम लोगों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, पारा लीगल वॉलंटियर्स के माध्यम से लोगों को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देने तथा विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया।

कार्यवाही का निर्देश

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से समय पर नोटिस तमिल के साथ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान समाज में आपसी भाईचारा एवं विश्वास बढ़ाने में भी सहायक है। बैठक में पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

ताई निन्ह की जन अदालत ने 73% से अधिक दीवानी मामलों का निपटारा कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की
फैसले

ताई निन्ह की जन अदालत ने 73% से अधिक दीवानी मामलों का निपटारा कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की

कानूनी स्नातक ने नौकरी छोड़कर गृहनगर में शहद आड़ू के बाग से समृद्धि लायी
फैसले

कानूनी स्नातक ने नौकरी छोड़कर गृहनगर में शहद आड़ू के बाग से समृद्धि लायी

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी: जस्टिस लोकुर ने वन‑और पंचायत अधिनियमों के गैर-प्रवर्तन को उजागर किया
फैसले

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी: जस्टिस लोकुर ने वन‑और पंचायत अधिनियमों के गैर-प्रवर्तन को उजागर किया

ओडिशा जन कांग्रेस ने एमएमडीआर कानून के विरोध में चंडीखोल में बड़ा प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान
फैसले

ओडिशा जन कांग्रेस ने एमएमडीआर कानून के विरोध में चंडीखोल में बड़ा प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान

समस्तीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित ई‑चालानों पर 50% छूट
फैसले

समस्तीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित ई‑चालानों पर 50% छूट

इंडस जल समझौते पर पाकिस्तान की हर चाल ठहर गई, भारत का कड़ा रुख अडिग
फैसले

इंडस जल समझौते पर पाकिस्तान की हर चाल ठहर गई, भारत का कड़ा रुख अडिग

ताज़ा ख़बरें