होमवकीलजमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 11 बेंचों का गठन, 12 सितंबर को सुनवाई शुरू
वकील

जमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 11 बेंचों का गठन, 12 सितंबर को सुनवाई शुरू

जमुई नगर प्रतिनिधि न्यायालय में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने मामलों की शीघ्र निपटान हेतु ग्यारह बेंचों की व्यवस्था की। प्रत्येक बेंच बिजली, पारिवारिक विवाद, ट्रैफिक चालान, खनन, बैंक और विभिन्न ग्राम कचहरी मामलों सहित विभिन्न विषयों को सुलझाने के लिए नियुक्त हुई, तथा पक्षकारों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया।

11 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
जमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 11 बेंचों का गठन, 12 सितंबर को सुनवाई शुरू

सौजन्य से:- Hindustan

राष्ट्रीय लोक अदालत के संचालन के लिए 11 बेंचों का गठन

राष्ट्रीय लोक अदालत के संचालन के लिए 11 बेंचों का गठन राष्ट्रीय लोक अदालत के संचालन के लिए 11 बेंचों का गठन राष्ट्रीय लोक अदालत के संचालन के लिए 11 बे

जमुई, नगर प्रतिनिधि जमुई व्यवहार न्यायालय में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष संदीप सिंह ने मामलों के सुगमतापूर्वक निस्तारण के लिए कुल 11 बेंचों का गठन किया है। बेंच संख्या एक में डीएएसजे द्वितीय सुधीर सिन्हा के साथ साधना कुमारी अधिवक्ता रहेंगी। इस बेंच में बिजली से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा। बेंच संख्या दो में डीएएसजे तृतीय कमला प्रसाद के साथ अधिवक्ता स्वेता कुमारी रहेंगी। यहां पारिवारिक विवाद के साथ बिजली सब डिविजन गिद्धौर के वादों को निपटाया जाएगा।

बेंच संख्या तीन में डीएएसजे अष्टम अमोद कुमार के साथ अधिवक्ता यशवर्धन रहेंगे। इस बेंच में ट्रैफिक चलान से जुड़े विवादों का हल किया जाएगा। बेंच संख्या चार में एसीजेएम प्रथम गौतम कुमार के साथ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद मंडल रहेंगे। यहां उनके कोर्ट के लंबित वादों के साथ एसीजेएम कोर्ट के लंबित वाद और बिजली विभाग सब डिविजन जमुई के प्रकरणों को निपटाया जाएगा। बेंच संख्या पांच में एसीजेएम द्वितीय चंद्र बोस कुमार सिंह के साथ अधिवक्ता नीलम कुमार रहेंगे। यहां उनके कोर्ट के लंबित वादों के साथ बिजली विभाग सब डिवीजन सिकंदरा के मामलों की सुनवाई होगी। बेंच संख्या छ: का दायित्व एसडीजेएम अनुभव रंजन अधिवक्ता अंजनी कुमार के साथ संभालेंगे। यहां उनके कोर्ट के लंबित वाद के अतिरिक्त खनन विभाग से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा। बेंच संख्या सात में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कंचन रानी के साथ अधिवक्ता अशोक प्रसाद केशरी रहेंगे। यहां उनके कोर्ट के लंबित वादों के अतिरिक्त स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , बिहार ग्रामीण बैंक तथा ग्राम कचहरी जमुई के साथ गिद्धौर के वादों की सुनवाई होगी। बेंच संख्या आठ में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मेघा मनीषा के साथ अधिवक्ता सद्दाम हुसैन रहेंगे। यहां उनके कोर्ट के लंबित वादों के अतिरिक्त वन और ग्राम कचहरी खैरा तथा सिकंदरा के मामलों को निपटाया जाएगा। बेंच संख्या नौ में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ज्ञान प्रकाश के साथ अधिवक्ता राकेश राज रहेंगे। यहां उनके कोर्ट के अतिरिक्त श्रम , माप तौल के साथ ग्राम कचहरी लक्ष्मीपुर और बरहट से जुड़े वादों को निपटाया जाएगा। बेंच संख्या दस में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अतुल रत्न के साथ अधिवक्ता महेन्द्र नारायण रहेंगे। यहां उनके कोर्ट के अतिरिक्त प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी निवेदिता के कोर्ट के मामलों की सुनवाई के साथ दूरभाष और ग्राम कचहरी झाझा तथा सोनो के विवादों का हल किया जाएगा। बेंच संख्या ग्यारह में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी गौरव कुमार के साथ अधिवक्ता राज कुमार यादव रहेंगे। यहां उनके कोर्ट के अतिरिक्त प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सौम्या सुमन के कोर्ट से जुड़े वादों को निपटाया जाएगा। साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बिहार ग्रामीण बैंक को छोड़कर सभी बैंक के साथ ग्राम कचहरी चकाई और अलीगंज के मामलों का समाधान किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पक्षकारों से आग्रह करते हुए कहा कि वे निर्धारित तिथि को ससमय व्यवहार न्यायालय आकर अपने सुल्हनीय वादों का निपटारा कराएं और समय के साथ धन की बचत करें। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुल ग्यारह बेंचों का गठन किया गया है ताकि वादी सुगमतापूर्वक अपने प्रकरणों का निपटारा करा सकें।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
खगड़िया में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत: आपसी सहमति से निपटाएंगे मामले
वकील

खगड़िया में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत: आपसी सहमति से निपटाएंगे मामले

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: न्यायिक अधिकारी नहीं कर सकता जजों पर चिल्लाना, बॉम्बे HC की अवमानना कार्रवाई जारी रहेगी
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: न्यायिक अधिकारी नहीं कर सकता जजों पर चिल्लाना, बॉम्बे HC की अवमानना कार्रवाई जारी रहेगी

सुप्रीम कोर्ट ने एफएसएसएआई से फ्रंट‑ऑफ‑पैक चेतावनी लेबल की 'उच्च' सीमाओं की प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने एफएसएसएआई से फ्रंट‑ऑफ‑पैक चेतावनी लेबल की 'उच्च' सीमाओं की प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिगों की सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर केंद्र और IT मंत्रालय को दिया जवाब‑देने का आदेश
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिगों की सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर केंद्र और IT मंत्रालय को दिया जवाब‑देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड हाई कोर्ट के लिए तीन प्रमुख जजों की नियुक्ति सुझाई
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड हाई कोर्ट के लिए तीन प्रमुख जजों की नियुक्ति सुझाई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: न्यायिक अधिकारी जजों को चिल्लाकर अपमान नहीं कर सकता
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: न्यायिक अधिकारी जजों को चिल्लाकर अपमान नहीं कर सकता

सुप्रीम कोर्ट में JPSC‑JSSC धांधली पर सीबीआई जाँच की माँग, रिफॉर्म मंच ने दो हस्तक्षेप याचिकाएँ दायर कीं
वकील

सुप्रीम कोर्ट में JPSC‑JSSC धांधली पर सीबीआई जाँच की माँग, रिफॉर्म मंच ने दो हस्तक्षेप याचिकाएँ दायर कीं

गूगल के डेटा सेंटर पर 'डर्टी डेटा' रील 111 दिन के बाद फिर से भारत में ऑनलाइन
वकील

गूगल के डेटा सेंटर पर 'डर्टी डेटा' रील 111 दिन के बाद फिर से भारत में ऑनलाइन

ताज़ा ख़बरें