बंगाल: सिलीगुड़ी कॉलेज हिंसा मामले में तृणमूल छात्र नेता पर अदालत परिसर में विरोध
सिलीगुड़ी कॉलेज हिंसा मामले में गिरफ्तार तृणमूल छात्र नेता सौरभ भाष्कर पर अदालत परिसर में विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आरोपित को सुरक्षित अदालत में पेश किया।

सौजन्य से:- Jagran
बंगाल: सिलीगुड़ी कॉलेज हिंसा मामले में गिरफ्तार TMC छात्र नेता पर अदालत परिसर में फेंके गए अंडे
सिलीगुड़ी कॉलेज में हुई हिंसक झड़प के मामले में गिरफ्तार तृणमूल छात्र परिषद के नेता सौरभ भाष्कर को अदालत परिसर में विरोध का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें
HighLights
- सिलीगुड़ी कॉलेज हिंसा मामले में तृणमूल छात्र नेता गिरफ्तार।
- अदालत परिसर में आरोपी सौरभ भाष्कर पर अंडे फेंके गए।
- पुलिस ने स्थिति संभाली, आरोपी को सुरक्षित पेश किया।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी कालेज में दो माह पहले हुई हिंसक झड़प के मामले में गिरफ्तार तृणमूल छात्र परिषद के नेता सौरभ भाष्कर उर्फ 'मर्डर' को अदालत परिसर में विरोध का सामना करना पड़ा।
हाजत से कोर्ट रूम ले जाते और वापस लाते समय उस पर अंडे फेंके गए। इस दौरान अदालत परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए आरोपित को सुरक्षित अदालत में पेश किया।
सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने अशांति फैलाने और मारपीट के आरोप में सौरभ भाष्कर को गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। कालेज हिंसा की घटना के बीते 22 मई को हुई थी। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, राज्य में सत्ता परिवर्तन के करीब 20 दिन बाद कालेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। नए छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाने को लेकर सिलीगुड़ी कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और तृणमूल छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पाया था।
घटना के बाद एबीवीपी की ओर से अनुश्री मिस्त्री ने धीमान बोस, विश्वजीत सरकार, विवेक झा, बापी सरकार, अमित सरकार, शुभंकर धर समेत 10-15 अन्य युवकों के खिलाफ सिलीगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि हेल्प डेस्क लगाने के दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर बांस व लोहे की छड़ से हमला कर दिया। हमले में एबीवीपी सदस्य अनीश आचार्य गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
खबरें और भी
पुलिस के अनुसार, शिकायत में नामजद कई आरोपितों ने जिला एवं सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत ले रखी है। जांच में सौरभ भाष्कर की भूमिका सामने आने के बाद वह पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह उसके शहर लौटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
उसकी अदालत में पेशी के लिए पुलिस ने अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती भी कर रखी थी। लेकिन आरोपित पर अंडा बरसाने की तैयारी भी भीड़ ने कर रखी थी। हाजत से कोर्ट रूम ले जाते और वापसी के दौरान भीड़ ने उस पर अंडे फेंके। एबीवीपी के उत्तर बंगाल प्रांतीय कोषाध्यक्ष चंदन राउत ने कहा कि तृणमूल छात्र परिषद ने शिक्षण संस्थानों का माहौल बिगाड़ दिया था। उन्होंने कॉलेज हिंसा में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिल गेट्स ने चेतावनी दी: गलत हाथों में एआई से 100 करोड़ जीवन का खतरा, सरकार से कड़े नियमों की माँग

कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा: डिजिटल क्षेत्र में जातिगत गाली पर आपराधिक कार्रवाई संभव

दिल्ली HC: मुस्लिम वैवाहिक शादियों से POCSO का अपवाद नहीं

सुप्रीम कोर्ट में लॉ छात्र अक्षत त्रिपाठी की नई याचिका, यूपी सरकार पर भ्रामक जानकारी का आरोप

चुनाव आयोग का फ़ॉर्म‑६ बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट का समर्थन कथन विवादास्पद

उत्तरी प्रदेश सरकार ने कोर्ट को गुमराह किया, नोटिस देने वाले कार्यकारी मैजिस्ट्रेट को निलंबित नहीं किया: लॉ छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

सुप्रीम कोर्ट ने EC नियुक्ति विधि पर विभाजित रुख अपनाया: क्या बदलेगा चुनावी स्वतंत्रता?

संवैधानिक न्यायालय ही लगा सकते हैं संशोधित आजीवन कारावास, ट्रायल कोर्ट नहीं: सुप्रीम कोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जमानत में न्यायाधीश नहीं थोप सकते निजी नैतिकता
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक ऊर्जा मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार शिकायत को खारिज करने वाले हाई कोर्ट आदेश को बरकरार रखा, भाजपा MLA की अपील खारिज
- उच्च न्यायालय ने SGPC कर्मचारियों की बर्खास्तगी को उलट दिया, पाया 'भुकी' की पुनःप्राप्ति का सबूत अप्रमाणित
- बिल गेट्स की चेतावनी: अनियंत्रित AI से हो सकता है 100 करोड़ मौतों का जोखिम
- गोवा में धर्म‑परिवर्तन बिल को मिली आंतरिक विरोध से ठप्पी
- दिल्ली में ट्रैफ़िक चालान निपटाने का सुनहरा मौका: 25 अक्टूबर को लोक अदालत
- कर्नाटक के डीजीपी ने सेक्शन 35 बीएनएसएस के कड़ाई से पालन के लिए निर्देश जारी, पुलिस को व्यक्तिगत जवाबदेही की चेतावनी
- सुप्रीम कोर्ट ने फाइटर पायलट की विधवा को वायु सेना में पुनः भर्ती का आदेश दिया

