होम›अपराध›पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
अपराध

पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पुलिस का काम सिर्फ अपराधियों से निपटना नहीं, बल्कि जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना भी है. अब खाकी की कीमत चुकानी होगी, कानून को चुनौती देने वालों को होगी सज़ा.

14 अगस्त 2026 को 05:57 pm बजे
पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी

सौजन्य से:- ईटीवी भारत

सीएम योगी बोले- अब यह पुरानी पुलिस नहीं है, कानून को चुनौती देने वाले को कीमत चुकानी होगी

उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ के लॉन्चिंग कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, कानून के सामने प्रभाव या रसूख मायने नहीं रखता.

ई. टी. वी. भारत उत्तर प्रदेश टीम द्वारा

प्रकाशित : अगस्त 14, 2026 ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. 11:02 अपराह्न भारतीय समय

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ के लॉन्चिंग कार्यक्रम में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट की. सीएम ने कहा कि सुशासन के लिए सुरक्षित माहौल जरूरी है और अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी.

सीएम योगी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है. प्रदेश को नई पहचान मिलने के पीछे सुरक्षा की भावना की अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि जहां शौर्य होता है, वहीं संवेदना भी होती है, जबकि कायरता के वातावरण में लूट, असुरक्षा और अराजकता जन्म लेती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद, दंगा और नक्सलवाद कायरता की निशानी हैं. जो सामने से मुकाबला नहीं कर सकता, वही पीछे से वार करता है.

सरकार ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. यूपी पुलिस ने इस दिशा में कई मॉडल स्थापित किए हैं और पिछले नौ वर्षों में प्रदेश दंगामुक्त और कर्फ्यूमुक्त हुआ है. मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद की उस घटना का विशेष तौर पर उल्लेख किया, जिसमें 22 बच्चे डिटोनेटर के घेरे में फंस गए थे. सीएम ने कहा कि यूपी पुलिस ने अपनी क्षमता, साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला.

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान वह खुद इसकी निगरानी कर रहे थे और लगातार देख रहे थे कि ऑपरेशन किस तरह आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री के मुताबिक ऐसे अभियान पुलिस के शौर्य के साथ जनता की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दिखाते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दौर ऐसा था जब अपराधियों का पुलिस पर दबदबा दिखाई देता था और पुलिस पीछे हटती थी.

कुछ लोगों को अपनी संख्या और प्रभाव के बल पर यूपी पुलिस को चुनौती देने का भ्रम था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं. उन्होंने कहा कि अब यह पुरानी पुलिस नहीं है. पुलिस की कार्यशैली, क्षमता और आत्मविश्वास में बदलाव आया है. कानून से ऊपर कोई नहीं है और जो भी कानून को चुनौती देगा, उसे उसकी कीमत चुकानी होगी.

मुख्यमंत्री ने लखनऊ की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी को कार के बोनट पर घसीटकर ले जाने का प्रयास किया था. वह दौर अब बीत चुका है. किसी भी व्यक्ति ने ऐसा दुस्साहस किया तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी, चाहे वह किसी नेता का पुत्र हो या किसी अधिकारी का. कानून के सामने किसी की पहचान, प्रभाव या रसूख मायने नहीं रखता.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ अपराधियों से निपटना नहीं, बल्कि जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना भी है. ‘खाकी का सितारा’ गीत इसी शौर्य, संवेदना और सेवा भावना को सामने लाने का प्रयास है.

यह भी पढ़ें : अवध बार एसोसिएशन में महिलाओं को 30% आरक्षण, 22 में से 7 पद होंगे रिजर्व, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने पर रद्द होगी उम्मीदवारी

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा
अपराध

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म
अपराध

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद
अपराध

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल
अपराध

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई
अपराध

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की
अपराध

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर

ताज़ा ख़बरें