होमअपराधसुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के गोकशी आदेश पर लगाया रोक
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के गोकशी आदेश पर लगाया रोक

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के तमिलनाडु में गो-हत्या पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर रोक लगा दी है। इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाते हुए कहा है कि इसमें सुधार की जरूरत है।

13 जुलाई 2026 को 12:14 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के गोकशी आदेश पर लगाया रोक

सौजन्य से:- Jagran

तमिलनाडु में गोकशी पर 'सुप्रीम' सुनवाई, विजय सरकार की याचिका के बाद मद्रास हाई कोर्ट के फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गो-हत्या पर प्रतिबंध लगाने वाले मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय अगुवाई वाली सरकार को गो-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के गो-हत्या पर रोक लगाने वाले आदेश पर स्टे लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर स्टे लगाते हुए कहा कि इस आदेश में सुधार की जरूरत है।

तमिलनाडु की विजय सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट के गो-हत्या के आदेश के खिलाफ सुप्रमी कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन दायर की थी।

मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए राज्य सरकार ने तर्क दिया कि जब कानून कुछ खास तरह की गायों को तय जगहों पर काटने की इजाजत देता है, तो कानूनी प्रावधान के उलट कोई न्यायिक निर्देश नहीं दिया जा सकता है।

बता दें कि मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु में गाय और बछड़ों के वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया था कि बकरीद या किसी अन्य दिन पूरे राज्य में कहीं भी गोवंश की हत्या न हो।

हाई कोर्ट का यह आदेश जस्टिस जी.आर स्वामीनाथन और जस्टिव वी. लक्ष्मीनारायण की डिवीजन बेंच ने दिया था। यह आदेश 1976 के उस आदेश पर आधारित था जिसमें दूध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गो-हत्या पर रोक लगाई गई थी।

खबरें और भी

जस्टिस स्वामीनाथन ने इस बार पर जोर दिया था कि संविधान का अनुच्छेद 48 राज्य से यह अपेक्षा करता है कि वह गायों, बछड़ों और दूध देने वाले या बोझा ढोने वाले अन्य मवेशियों की हत्या पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए।

इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि संविधान सभा में हुई बहस के दौरान भी यह बात कही गई थी कि गाय एक पूजनीय जानवर है और भगवान कृष्ण के समय से ही हमारी सभ्यता से जुड़ी रही है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने एचडी रेवन्ना को आरोपमुक्त करने के कर्नाटक HC के फैसले पर सवाल उठाए, नोटिस जारी किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने एचडी रेवन्ना को आरोपमुक्त करने के कर्नाटक HC के फैसले पर सवाल उठाए, नोटिस जारी किया

भारत में महत्वपूर्ण कानूनी विकास: सुप्रीम कोर्ट के फैसले और नए कानून
अपराध

भारत में महत्वपूर्ण कानूनी विकास: सुप्रीम कोर्ट के फैसले और नए कानून

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने वाले मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने वाले मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की अर्जी पर पलटा HC का फैसला, गोधत्या प्रतिबंध हटाया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की अर्जी पर पलटा HC का फैसला, गोधत्या प्रतिबंध हटाया

गुंडा दमन कानून को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती, तत्काल रोक लगाने की मांग
अपराध

गुंडा दमन कानून को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती, तत्काल रोक लगाने की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने का आदेश रद्द किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने का आदेश रद्द किया

न्यायमूर्ति स्वामीनाथन के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को प्रतिबंध पर रोक दिए जाने का आदेश दिया
अपराध

न्यायमूर्ति स्वामीनाथन के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को प्रतिबंध पर रोक दिए जाने का आदेश दिया

मद्रास उच्च न्यायालय का साप्ताहिक राउंडअप: सामाजिक बहिष्कार, पर्यावरण अपराध और तलाशी के मामले
अपराध

मद्रास उच्च न्यायालय का साप्ताहिक राउंडअप: सामाजिक बहिष्कार, पर्यावरण अपराध और तलाशी के मामले

ताज़ा ख़बरें