सुप्रीम कोर्ट में 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों की भर्ती, आवेदन 7 अक्टूबर से खुलेंगे
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 ग्रुप‑बी नॉन‑गैजेटेड पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। चयन चार चरणों में होगा—ऑब्जेक्टिव टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव लेखन और इंटरव्यू—और प्रारम्भिक ऑब्जेक्टिव परीक्षा 20 नवंबर को आयोजित करने की योजना है।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
सुप्रीम कोर्ट में निकली जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की 250 वैकेंसी, इस दिन से करें अप्लाई
Supreme Court JCA Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बढ़िया मौका है.
सुप्रीम कोर्ट में निकली जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी. उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 की रात 11:55 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं. आखिरी दिन का इंतजार न करें, क्योंकि उस समय वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है.
पद और सैलरी
यह भर्ती ग्रुप-बी नॉन-गैजेटेड पद के लिए है. इस पद को मैट्रिक्स के लेवल-6 में रखा गया है. शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये प्रतिमाह होगी और इसके साथ नियमों के हिसाब से भत्ते भी मिलेंगे. पदों की संख्या अभी टेंटेटिव है. प्रशासनिक जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव हो सकता है. आरक्षण का लाभ सुप्रीम कोर्ट ऑफिसर्स एंड सर्वेंट रूल 1961 के नियम 4-ए के अनुसार मिलेगा.
चार चरणों में चयन
चयन चार स्टेप में होगा. पहले ऑब्जेक्टिव टेस्ट, फिर कंप्यूटर टाइप स्पीड टेस्ट, उसके बाद इंग्लिश में डिस्क्रिप्टिव लिखित परीक्षा और आखिर में इंटरव्यू. ऑब्जेक्टिव टेस्ट में 100 सवाल 100 अंक के होंगे. इंग्लिश, जनरल एप्टीट्यूड, जनरल नॉलेज, संविधान में न्यायपालिका से जुड़े प्रावधान, सुप्रीम कोर्ट रूल्स 2013, ऑफिसर्स एंड सर्वेंट रूल 1961 और कंप्यूटर नॉलेज से सवाल आएंगे.
हर गलत जवाब पर 0.25 अंक कटेंगे. कम से कम 50 अंक लाने वाले आगे के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे. ज्यादा उम्मीदवार पास होने पर करीब 1:10 के अनुपात में टाइपिंग और लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
परीक्षा की टेंटेटिव डेट
ऑब्जेक्टिव परीक्षा 20 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है. आंसर की 22 नवंबर को आएगी और 22 से 23 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी. टाइपिंग टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव परीक्षा और इंटरव्यू की तारीखें बाद में बताई जाएंगी.
ये भी पढ़ें: छूट न जाए केंद्रीय मंत्रालय में नौकरी का मौका, SSC CHSL के लिए जल्द करें अप्लाई
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
संस्कृति, खेल और पर्यटन के सात कानूनों में विकेंद्रीकरण के लिए व्यापक संशोधन

संस्कृति‑खेल‑पर्यटन के कानूनों में सुधार: कार्यान्वयन बाधाओं को दूर करने की पहल

संस्कृति एवं सामाजिक मामलों की समिति ने कई क्षेत्रों के विधि‑मसौदे की तैयारी को गंभीर बताया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: चुनावी जनादेश नहीं देता प्रतिनिधियों को असीम अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया: चुनावी शक्ति से पुलिस या न्यायालय का दायित्व नहीं

चिदंबरम ने SIR प्रक्रिया पर सवाल, वोटर पुनः पंजीकरण के खर्चे की जाँच का आव्हान

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षा मित्रों को विशेष टीईटी 2026 से बाहर रखा

क़ानून निर्माण‑लागू में कड़ियों को सुदृढ़ करने का नया मसौदा
ताज़ा ख़बरें
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी 2026 से बाहर रखा, सभी याचिकाएँ खारिज
- सांस्कृतिक उद्योग के विकास पर मसौदे की समीक्षा: समिति ने 8 अन्य कानूनों पर भी प्रतिक्रिया दी
- राष्ट्रीय सभा की स्थायी समिति ने आवास व अचल संपत्ति कानूनों के दो संशोधित मसौदे प्रस्तुत किए
- वैध वीज़ा भी भारत प्रवेश का अनिवार्य अधिकार नहीं देता: दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला
- सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जिला न्यायाधीश को विशेष सुनवाई नहीं दी, समान न्याय के सिद्धांत को दृढ़ किया
- हाईकोर्ट जजों के ट्रांसफर में असमान मानदंडों पर फिर उठे प्रश्न
- मापन कानून संशोधन पर चर्चा: डिजिटल परिवर्तन और तीन मुख्य स्तंभ
- दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के नॉन‑कम्प्लायंस को लेकर सरकार व एजेंसियों से विस्तृत रिपोर्ट माँगी

