इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी 2026 से बाहर रखा, सभी याचिकाएँ खारिज
हाईकोर्ट ने उन सभी याचिकाओं को ठुकरा दिया जिसमें शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी 2026 में लिखने की माँग थी, यह स्पष्ट किया कि उनका कानूनी दर्जा नियमित शिक्षकों से अलग है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत केवल सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों के मौजूदा शिक्षकों को ही इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है, और उत्तर प्रदेश सरकार ने उसी के अनुसार परीक्षा आयोजित की।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6abfee4cb078e1759002dd35","slug":"allahabad-high-court-verdict-shiksha-mitras-ineligible-for-special-tet-2026-petitions-dismissed-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: स्पेशल टीईटी 2026 में शामिल नहीं हो सकेंगे शिक्षामित्र, याचिकाएं खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: स्पेशल टीईटी 2026 में शामिल नहीं हो सकेंगे शिक्षामित्र, याचिकाएं खारिज
Fri, 02 Oct 2026 11:18 PM IST
Digvijay Singh
पीटीआई
पीटीआई
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:18 PM IST
सार
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन तमाम याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिनमें शिक्षामित्रों को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी 2026) में शामिल करने की मांग की गई थी। यह विशेष परीक्षा वर्तमान में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विस्तार
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन तमाम याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिनमें शिक्षामित्रों को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी 2026) में शामिल करने की मांग की गई थी। यह विशेष परीक्षा वर्तमान में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता शिक्षामित्र केवल इस आधार पर स्पेशल टीईटी में बैठने का दावा नहीं कर सकते कि वे सामान्य टीईटी के लिए पात्र हैं। कोर्ट ने माना कि शिक्षामित्रों की कानूनी स्थिति नियमित रूप से कार्यरत शिक्षकों से बिल्कुल अलग है। संविधान राज्य को वैध कानूनी उद्देश्य के आधार पर वर्गीकरण करने की अनुमति देता है।
विज्ञापन
क्या है सुप्रीम कोर्ट का निर्देश?
सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले के अनुसार, सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत सभी शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। शीर्ष अदालत के निर्देश के तहत, सेवा में मौजूद जिन शिक्षकों के पास यह योग्यता नहीं है, उन्हें अगले एक साल के भीतर स्पेशल टीईटी पास करनी होगी, अन्यथा उनकी नौकरी भी जा सकती है।
विज्ञापन
इसी निर्देश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश सरकार ने 'उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग' के माध्यम से स्पेशल टीईटी 2026 आयोजित करने का निर्णय लिया है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में दोहराया कि यह स्पेशल परीक्षा केवल उन्हीं मौजूदा शिक्षकों के लिए है जिनकी सेवा की निरंतरता सुप्रीम कोर्ट के बाध्यकारी निर्देशों के तहत टीईटी पास करने पर निर्भर करती है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सांस्कृतिक उद्योग के विकास पर मसौदे की समीक्षा: समिति ने 8 अन्य कानूनों पर भी प्रतिक्रिया दी

राष्ट्रीय सभा की स्थायी समिति ने आवास व अचल संपत्ति कानूनों के दो संशोधित मसौदे प्रस्तुत किए

वैध वीज़ा भी भारत प्रवेश का अनिवार्य अधिकार नहीं देता: दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जिला न्यायाधीश को विशेष सुनवाई नहीं दी, समान न्याय के सिद्धांत को दृढ़ किया

हाईकोर्ट जजों के ट्रांसफर में असमान मानदंडों पर फिर उठे प्रश्न

मापन कानून संशोधन पर चर्चा: डिजिटल परिवर्तन और तीन मुख्य स्तंभ

खाद्य सुरक्षा कानून का नया पथ: एकीकृत प्रबंधन, पश्च‑निरीक्षण एवं जोखिम‑आधारित शासन

सुप्रीम कोर्ट ने संसद की समिति के साथ एक-राष्ट्र, एक-चुनाव बिल पर चर्चा से इंकार किया
ताज़ा ख़बरें
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने चार नई विधायी मसौदे तैयार कर संसद में पेश करने की योजना बनाई
- सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जिला न्यायाधीश की प्रीमियम सुनवाई के याचिका को अस्वीकार कर समान अधिकार सिद्धांत पर जोर दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जिला जज की शीघ्र सुनवाई की मांग को खारिज, पद के आधार पर कोई प्राथमिकता नहीं
- भूमि कानून संशोधन से विकास बाधाएँ हटेंगी, संसाधन सुलभ होंगे
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के चार बैंक खातों को चलाने की याचिका खारिज की, ममता बनर्जी को मिला बड़ा झटका
- वीज़ा के साथ भी भारत में प्रवेश का निरंकुश अधिकार नहीं
- मंत्रालय ने पेट्रोलियम कानून 2026 के अध्यादेश पर प्रतिक्रिया मांगी
- कोलेजियम की सिफ़ारिश पर अगले हफ़्ते संभावित तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में

