होमअपराधएसआईटी सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है सिर्फ़ एक हफ्ते में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की अंतिम जांच रिपोर्ट
अपराध

एसआईटी सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है सिर्फ़ एक हफ्ते में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की अंतिम जांच रिपोर्ट

एसआईटी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है कि 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट को उनकी अंतिम जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। एसआईटी ने अब तक 40 घंटों में 70 बार चढ़ावे में चोरी किए जाने मामले में आठ नामजदों सहित एक अज्ञात के खिलाफ अयोध्या में एफआईआर दर्ज कराई है।

19 जुलाई 2026 को 09:13 pm बजे
एसआईटी सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है सिर्फ़ एक हफ्ते में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की अंतिम जांच रिपोर्ट

सौजन्य से:- Jagran

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, SIT सौंप सकती है जांच रिपोर्ट

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप सकती है। ...और पढ़ें

HighLights

- एसआईटी आज सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है अंतिम रिपोर्ट।

- श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच का मामला।

- ट्रस्ट के महासचिव और ट्रस्टी ने दिया था इस्तीफा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी सोमवार को अंतिम जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है। शासन ने 15 जुलाई तक मामले की जांच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे, लेकिन एसआईटी ने जांच पूरी करने के लिए कुछ और समय की मांग की थी। नतीजतन उम्मीद है कि एसआईटी सोमवार को सीधे सुप्रीम कोर्ट को जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए सरकार ने 13 जून को लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के नेतृृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने 15 जून से मामले की जांच शुरू की थी। सरकार ने एक सप्ताह में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे।

एसआईटी ने 22 जून को शासन को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी थी। इस रिपोर्ट में 40 घंटों में 70 बार चढ़ावे में चोरी किए जाने का राजफाश किया गया था। इस रिपोर्ट के आधार पर आठ नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ अयोध्या में एफआईआर की गई है।

पुलिस ने अभी तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनकी संपत्तियों की जांच की जा रही है। इस मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने त्यागपत्र दे दिया है।

खबरें और भी

जांच का दायरा बढ़ने और मंदिर में गणना स्थल की 40 दिन से पुरानी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध न होने के कारण एसआईटी को जांच पूरी करने में अधिक समय लगा है। दूसरी तरफ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को जांच का स्टेटस की जानकारी मांगी है। इसके चलते उम्मीद है कि अभी तक की जांच के तथ्यों से एसआईटी सीधे सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराएगी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कुछ राज्यों ने विशेष एनआईए अदालतों की स्थापना को प्रभावी कदम नहीं उठाए: सुप्रीम कोर्ट
अपराध

कुछ राज्यों ने विशेष एनआईए अदालतों की स्थापना को प्रभावी कदम नहीं उठाए: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली दंगा मामले में देवांगना कलिता को अविश्वसनीय दस्तावेजों का निरीक्षण करने की अनुमति देने वाले उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी गई
अपराध

दिल्ली दंगा मामले में देवांगना कलिता को अविश्वसनीय दस्तावेजों का निरीक्षण करने की अनुमति देने वाले उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी गई

अदालत ने आरोपी की मानसिक जांच का दिया आदेश, जमानत देने से किया इनकार
अपराध

अदालत ने आरोपी की मानसिक जांच का दिया आदेश, जमानत देने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने चेताया राम मंदिर चंदा चोरी केस का राजनीतिकरण नहीं होने देंगे
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने चेताया राम मंदिर चंदा चोरी केस का राजनीतिकरण नहीं होने देंगे

वियतनाम में प्रकाशन कानून को संशोधित करने का प्रस्ताव
अपराध

वियतनाम में प्रकाशन कानून को संशोधित करने का प्रस्ताव

गाली-गलौज का मतलब हर बार अश्लीलता नहीं, ये कोर्ट का फैसला है
अपराध

गाली-गलौज का मतलब हर बार अश्लीलता नहीं, ये कोर्ट का फैसला है

बिहार पुलिस का बड़ा कदम: स्कूल और कॉलेजों में बताएगी महिला-बालिका अपराधों की सजा
अपराध

बिहार पुलिस का बड़ा कदम: स्कूल और कॉलेजों में बताएगी महिला-बालिका अपराधों की सजा

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का साप्ताहिक राउंडअप: पुलिस महानिदेशक को चेतावनी और सरकारी अधिकारी की नियुक्ति पर निर्णय
अपराध

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का साप्ताहिक राउंडअप: पुलिस महानिदेशक को चेतावनी और सरकारी अधिकारी की नियुक्ति पर निर्णय

ताज़ा ख़बरें