राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान, CJI ने कहा कि जांच को बंद नहीं किया जाएगा, और चोरी के मामले में और भी सुधार के कदम उठाए जाएंगे।

सौजन्य से:- दैनिक भास्कर
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- उत्तर प्रदेश
- अयोध्या
- अयोध्या राम मंदिर दान घोटालाः सुप्रीम कोर्ट ने एस. आई. टी. जांच अपडेट की सुनवाई की
राममंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:एस. आई. टी. अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी, अयोध्या में 8 आरोपियों की वर्चुअल पेशी
- कॉपी लिंक
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज, 10 अगस्त को सुनवाई है। एस. आई. टी. अपनी स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करेगी। कोर्ट जांच की प्रगति की समीक्षा करेगा।
यदि जांच में कोई कमी या अतिरिक्त दिशा-निर्देश की आवश्यकता हुई, तो सुप्रीम कोर्ट आगे के आदेश दे सकता है। वहीं, अयोध्या कोर्ट में भी आज ही सुनवाई होगी। जेल में बंद 8 आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी।
इससे पहले 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सुनवाई हुई थी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया- नई एस. आई. टी. बना दी गई है। आई. जी. किरण एस इसे लीड कर रहे हैं। टीम में एक डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डी. आई. जी.), एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ए. एस. पी.) भी शामिल हैं।
चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सॉलिसिटर जनरल से पूछा- क्या चोरी की जांच कर रही एसआईटी की इस नई टीम को हर चीज का एक्सेस होगा? इसपर तुषार मेहता ने हामी भरी।
CJI ने कहा- हम इस जांच को बंद नहीं कर रहे हैं। चोरी के इस मामले में और भी सुधार के कदम उठाने होंगे। एस. आई. टी. में फोरेंसिक ऑडिटर को शामिल करिए। ऑडिटर वित्तीय अपराधों का पता लगाने के लिए खातों और रिकॉर्ड्स की जांच करेगा।
कोर्ट ने एस. आई. टी. को निर्देश दिया कि वह दो हफ्ते के भीतर अपनी जांच की स्टेटस रिपोर्ट अदालत में दाखिल करे। कोर्ट ने 20 जुलाई को यूपी सरकार को नए सिरे से विशेष जांच टीम (एस. आई. टी.) गठित करने का आदेश दिया था।
एडवोकेट की सलाह- वेबसाइट पर मिले दान का विवरण
27 जुलाई को सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट देवदत्त कामत ने कहा- लाखों श्रद्धालु 500, 1000 या अन्य छोटी-बड़ी राशि श्रद्धा से दान करते हैं। अगर वह धन ट्रस्ट तक नहीं पहुंच रहा है तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने सुझाव दिया कि ट्रस्ट को प्राप्त होने वाले दान का विवरण सार्वजनिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि दानदाता यह देख सकें कि उनकी राशि सुरक्षित रूप से ट्रस्ट तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह किसी पक्ष के खिलाफ लड़ाई नहीं, बल्कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रयास है।
पहले विजय विश्वास पंत की एस. आई. टी. ने जांच की थी
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित एस. आई. टी. की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे थे, जिसमें आईजी लखनऊ रेंज बतौर सदस्य शामिल थे।
सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा-निर्देशों के बाद अब नई एस. आई. टी. बनाकर आई. जी. लखनऊ रेंज किरण एस को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, अयोध्या के डी. आई. जी. सोमेन वर्मा और अयोध्या के एसएसपी गौरव ग्रोवर को इसका सदस्य नियुक्त किया गया है।
सभी 8 आरोपियों की अयोध्या कोर्ट में वर्चुअल पेशी आज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के सभी आठों आरोपियों की आज, 10 अगस्त को एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी होगी। सुरक्षा कारणों की वजह से पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जाएगी। आरोपी रामशंकर यादव उर्फ 'टिन्नू', अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और रिटायर्ड बैंक कर्मी सुभाष श्रीवास्तव फिलहाल जेल में ही रहेंगे। इससे पहले 27 जुलाई को सुनवाई के दौरा कोर्ट ने 14 दिन और न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी।
-----------------------------
ये खबर भी पढ़िए-
राममंदिर ट्रस्ट महासचिव के लिए संघ-वीएचपी एकराय नहीं: संघ को कृष्ण मोहन, वीएचपी को बजरंग बागड़ा पसंद; 2 सदस्यों पर 3 नाम से घोषणा टली
श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का महासचिव कौन बनेगा? इसको लेकर संघ और विहिप में एक राय नहीं बन सकी। दोनों चाहते हैं कि उनकी पसंद का चेहरा इस महत्वपूर्ण पद पर बैठे। संघ की पसंद कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे कृष्ण मोहन हैं। कुछ पदाधिकारियों ने उनके नाम की मजबूत पैरवी की। लेकिन, ट्रस्ट के कुछ सदस्यों का मानना था कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ही महासचिव बनें। पढ़ें पूरी खबर...
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
ताज़ा ख़बरें
- बीसीआई द्वारा छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप पर सीजेआई की आलोचना
- पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कुकी मैतेई समूहों से कहा, शांति बहाल करने के लिए सोचें
- नैनीताल में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ मामला बंद
- सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के नफरत फैलाने वाले भाषण का मामला खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जमीन घोटाला केस रद्द, राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए: SC
- समय रैना को मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांगों का मजाक उड़ाने के वीडियो पर एफआईआर रद्द की

