चढ़ावा चोरी मामले में SIT की अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में
एसआईटी ने अंतिम रिपोर्ट के लिए यूपी सरकार से मांगा है, जांच अभी जारी है और कुछ बिंदुओं पर विस्तृत पड़ताल के बाद ही अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जाएगी.

सौजन्य से:- ABP News
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
Ram Mandir: राम मंदिर में दान चोरी से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी. SIT ने अंतिम रिपोर्ट के लिए यूपी सरकार से समय मांगा है.
अयोध्या में स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) सोमवार (20 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी. सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के लिए राज्य सरकार से मांगा है. बताया जा रहा है कि जांच अभी जारी है और कुछ बिंदुओं पर विस्तृत पड़ताल के बाद ही अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जाएगी.
सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम रिपोर्ट देगी SIT
इससे पहले बीते सोमवार को राम मंदिर मामले पर सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में तीन जजों की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई थी, कोर्ट ने चढ़ावा चोरी की स्वतंत्र जाँच कराने की मांग वाली जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को नोटिस जारी किया था.
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार द्वारा गठित की गई एसआईटी की जांच को लेकर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. इस मामले पर 20 जुलाई सोमवार को सुनवाई होनी है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी की टीम सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जांच रिपोर्ट दाखिल करेगी.
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
चढ़ावा चोरी मामले पर एसआईटी की रिपोर्ट
बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गठित की गई एसआईटी की टीम को जांच के लिए दिया गया अतिरिक्त 15 दिनों का समय बुधवार 15 जुलाई को ही खत्म हो गया है. इस अवधि के खत्म होने के बाद इसे अब आगे और नहीं बढ़ाया गया है और ना ही ऐसी कोई संभावना हैं. हालांकि एसआईटी ने अंतिम रिपोर्ट के लिए यूपी सरकार से और समय मांगा है.
माना जा रहा है कि एसआईटी की रिपोर्ट में मंदिर में दान चोरी प्रकरण और वहां की व्यवस्थागत कमियों को लेकर कई अहम बातें सामने आ सकती हैं. इसके साथ ही ट्रस्ट के जिम्मेदारी लोगों की भूमिका को लेकर भी खुलासे हो सकते हैं. ऐसे में सबकी नजरें इस पर टिकी हुई हैं. राम मंदिर से जुड़े होने की वजह से ये मामला काफी हाईप्रोफ़ाइल हैं और करोड़ों हिन्दुओं की आस्था से भी जुड़ा हुआ है.
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट की एक बड़ी चोट, हत्या के मामले में 'लाश नहीं तो मर्डर नहीं' वाली दलील पूरी तरह से खारिज!

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, आनंद मोहन की रिहाई पर उठाए गए सवाल

पाकिस्तान में फ़ैसला आ गया, पीएम मेलोनी ने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जनकपुरी स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में शिक्षक की जमानत रद्द

पाकिस्तानी लड़की की हत्या के मामले में अदालत का फ़ैसला क्या था?

पाकिस्तान में फ़ैसला आने के बाद पीएम शेरपाओ ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने इंटरसेक्स व्यक्तियों के लिए सुरक्षा और समर्थन की मांग में रुचि दिखाई

वैवाहिक विवादों में पत्नियों द्वारा पति के नियोक्ताओं से शिकायत करने की प्रथा की निंदा
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय: 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा शामिल करने से बच्चों में तनाव बढ़ेगा
- पाकिस्तानी हत्याकांड के फ़ैसले पर पीएम मेलोनी का बयान
- एसआईआर ने संवैधानिक अधिकारों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए एक कानूनी रास्ता तैयार किया: क्या हुआ था?
- दहेज हत्या मामले में अदालत का फैसला: पति और ससुराल वाले दोषमुक्त
- पाकिस्तानी लड़की हत्या मामले में अदालत के फैसले पर पीएम मेलोनी की प्रतिक्रिया
- प्रेम की जीत: राजस्थान जेल में दो दोषियों की शादी को हाई कोर्ट की मंजूरी
- डिजिटल मीडिया के लिए नए कानून की तैयारी
- सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया, वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से नागरिकता खत्म नहीं होती

