सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का आदेश रद कर दिया, जंगल की आग से निपटने के बेहतर तरीके की तलाश है
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के 2016 के जंगल की आग को नियंत्रित करने संबंधी आदेश को रद कर दिया है। शीर्ष अदालत ने इस मामले को दोबारा विचार के लिए हाई कोर्ट के पास वापस भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जंगल की आग से जुड़े मामलों में लगातार निगरानी की जरूरत होती है।

सौजन्य से:- Jagran
उत्तराखंड में जंगल की आग मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का आदेश किया रद, दोबारा विचार के लिए वापस भेजा
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के 2016 के जंगल की आग को नियंत्रित करने संबंधी आदेश को रद कर दिया है। ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट का 2016 का आदेश रद किया।
- जंगल की आग मामला हाई कोर्ट को पुनर्विचार हेतु भेजा।
- शीर्ष अदालत ने कहा, हाई कोर्ट निगरानी के लिए बेहतर स्थिति में।
पीटीई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उत्तराखंड हाई कोर्ट के 2016 के उस आदेश को रद कर दिया, जिसमें जंगल की आग को नियंत्रित करने और रोकने समेत कई निर्देश दिए गए थे। शीर्ष अदालत ने मामले को दोबारा विचार के लिए हाई कोर्ट के पास वापस भेज दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जंगल की आग से जुड़े मामलों में लगातार निगरानी की जरूरत होती है। हाई कोर्ट इनसे निपटने के लिए ज्यादा बेहतर स्थिति में है। पीठ ने ध्यान दिया कि सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2017 में हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी थी।
पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट को अपने निर्देशों पर फिर से विचार करना चाहिए। विशेष रूप से इसलिए क्योंकि लगभग एक दशक बीत चुका है और जाहिर है कि समय के साथ जमीनी स्तर पर काफी बदलाव आया है। शीर्ष अदालत ने यह आदेश दो याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया, जिनमें हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ उत्तराखंड सरकार की अपील भी शामिल थी।
अदालत ने वरिष्ठ अधविक्ता राजीव दत्ता की एक अर्जी पर भी सुनवाई की, जिन्होंने उत्तराखंड में जंगल की आग से जुड़े मुद्दे उठाए थे। सुनवाई के दौरान उत्तराखंड सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता जतिंदर कुमार सेठी ने बताया कि हाल के वर्षों में जंगल में आग की घटनाओं में कमी आई है, क्योंकि ऐसी घटनाओं को रोकने और उन पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
टीटीजेड में रफ़तार पकड़ेगा कारोबार कोर्ट के आदेश से बड़ी राहत के साथ उद्यमियों की खुशी

रोजमर्रा के जीवन में न्याय की हकीकत: उपभोक्ता विवाद निवारण की कार्यप्रणाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की नियुक्ति के लिए मंजूरी दी

न्यायालय का वैकल्पिक कर्तव्य: अंबेडकर की आत्मा के साथ खिलवाड़?

ललित मोदी भारत लौटेंगे

दिल्ली मेट्रो: 17 स्टेशन आज भी बंद, राजीव चौक-सुप्रीम कोर्ट तक ये रही पूरी लिस्ट

जंतर मंतर पुलिस एक्शनः क्यों मजबूर हुए सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रस्तावना पढ़ने

सीजेपी का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान: क्या है today की बड़ी खबरें
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका: सोनम को जेल में बिताने पड़ सकते हैं बड़े त्योहार!
- परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों की जरूरत: हरीश साल्वे
- धारा 66 आईटी एक्ट के तहत अपराध जमानती है, सुप्रीम कोर्ट ने HC के कदम को खारिज किया
- फांसी वाला कानून बन सकता है, अगर विपक्ष संसद चलने देगा
- वाहन का घटना से होना मुआवजे का आधार नहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला
- हाई कोर्ट ने रद की आपराधिक शिकायत, कहा- न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं
- हाईकोर्ट ने निजी धन विवाद में आपराधिक कानून के दुरुपयोग की निंदा की
- गोवा विधायक के दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, 3 जजों की पीठ करेगी कांग्रेस नेता की याचिका पर विचार

