सकरेली में लोगों को लोक अदालत और साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में ग्राम सकरेली कला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर होने वाले समाधान समारोह स्पेशल लोक अदालत की जानकारी दी गई।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Janjgir
- Sakti
- Awareness Created On Lok Adalat And Cyber Fraud
लोक अदालत व साइबर ठगी पर किया जागरूक
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सक्ती
ग्राम सकरेली कला में विधिक जागरूकता शिविर हुआ। आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में लीना अग्रवाल ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर होने वाले समाधान समारोह स्पेशल लोक अदालत की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि आपसी सहमति, सुलह से लंबित मामलों का त्वरित, सरल, सौहार्दपूर्ण निपटारा लोक अदालत से हो सकता है।
शिविर में साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा पर भी जानकारी दी गई। ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के नुकसान बताए गए। साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय समझाए गए। साइबर अपराध होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने, साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई। पात्र, जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाले निशुल्क वकील, विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। पात्र लोगों से इसका लाभ लेने को कहा गया। पुष्पलता मारकंडे ने पॉस्को अधिनियम के प्रावधान बताए। बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण, बाल अधिकार, अपराध की सूचना देने की जिम्मेदारी पर जागरूक किया। बच्चों के खिलाफ अपराध रोकने, कानूनी संरक्षण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सरपंच जगन्नाथ सिदार, उप सरपंच नवधा पटेल, पैरालीगल वॉलेंटियर मनीष साहू, प्रहलाद बंजारे भी उपस्थित रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने दो साल की देरी के बाद 3‑महीने की सीमा तोड़ते हुए आदेश सुनाया
- साइंस‑आधारित जांच व निजता: सुप्रीम कोर्ट ने किया जरूरी संतुलन पर ज़ोर
- शिवसेना पार्षद के डॉक्टर पर हमले के जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए, सड़कों पर ऐसे लोगों का हक नहीं
- छह महीने से अधिक आरक्षित फैसले पर पुनः सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश को आवेदन का अधिकार
- 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत: पेंडिंग ट्रैफिक चालानों का आसान निपटारा और बड़ी छूट
- सुप्रीम कोर्ट ने नगा उग्रवादी होपेसन निंगशेन की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर, अपील तक दिल्ली से बाहर न जाने की शर्त लगाई
- सच्चाई की तलाश में: सुप्रीम कोर्ट ने 9 साल बाद दुष्कर्म के दोषी को रिहा किया
- हाईकोर्ट ने कहा: क्लोजर रिपोर्ट के बाद भी मजिस्ट्रेट सीधे तलब कर सकते हैं

