होमअपराधविवाहिता को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला, अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज
अपराध

विवाहिता को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला, अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के रुड़की जिले में एक विवाहिता को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके पीछे पति, ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों का हाथ है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

18 जुलाई 2026 को 07:13 am बजे
विवाहिता को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला, अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

सौजन्य से:- Jagran

पत्नी को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला, अदालत के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज

रुड़की के बिझौली गांव में एक विवाहिता नसरीन को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ अदालत क ...और पढ़ें

HighLights

- रुड़की में विवाहिता नसरीन को जहर देकर मारा गया

- पति समेत ससुराल के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

- अदालत के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिझौली में एक विवाहिता को षड्यंत्र के तहत जहर देकर मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर मृतका के भाई ने रुड़की न्यायालय की शरण ली थी। अब न्यायालय के आदेश पर पति, सास, जेठ और जेठानी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से मौत की पुष्टि हुई थी।

करता था मारपीट व गाली-गलौज

कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ खुर्द निवासी माजिद ने बताया कि उसकी बहन नसरीन की शादी करीब 16 वर्ष पूर्व बिझौली निवासी साजिद के साथ हुई थी। जिससे उनके छह बच्चे हैं। आरोप है कि साजिद का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते वह नसरीन के साथ लगातार मारपीट व गाली-गलौज करता था।

माजिद के मुताबिक 29 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपित पति साजिद, जेठ काजिम, जेठानी शाहीन, सास जरीफन, जेठ नाजिम और राशिद ने एक राय होकर नसरीन को जहर दे दिया। घटना की जानकारी मायके वालों को नहीं दी गई।

अगले दिन सुबह जब उसने संपर्क साधने की कोशिश की तो बात नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचने पर नसरीन मृत मिली जिसके बाद सरकारी अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने जहर से मौत होने की पुष्टि की। पुलिस ने अदालत के आदेश पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कानूनी कीमत से लेकर आर्थिक आजादी तक: क्या घरेलू काम की कीमत का फैसला बदलेगा कुछ?
अपराध

कानूनी कीमत से लेकर आर्थिक आजादी तक: क्या घरेलू काम की कीमत का फैसला बदलेगा कुछ?

क्या जबरन भूख हड़ताली को हटाया जा सकता है? क्या कहते हैं अदालत के फ़ैसले
अपराध

क्या जबरन भूख हड़ताली को हटाया जा सकता है? क्या कहते हैं अदालत के फ़ैसले

पाकिस्तानी लड़की हत्याकांड से जुड़े मामले में अदालत के फ़ैसले पर बेल्जियम की प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया
अपराध

पाकिस्तानी लड़की हत्याकांड से जुड़े मामले में अदालत के फ़ैसले पर बेल्जियम की प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया

पाकिस्तानी हत्याकांड के फ़ैसले पर मेलोनी की प्रतिक्रिया की ओर से खुलासा
अपराध

पाकिस्तानी हत्याकांड के फ़ैसले पर मेलोनी की प्रतिक्रिया की ओर से खुलासा

सीता पर विवादित टिप्पणी मामले में भजन संध्या संचालक को अग्रिम जमानत
अपराध

सीता पर विवादित टिप्पणी मामले में भजन संध्या संचालक को अग्रिम जमानत

पाकिस्तानी लड़की हत्या मामले में अदालत का फैसला और पीएम मेलोनी की प्रतिक्रिया
अपराध

पाकिस्तानी लड़की हत्या मामले में अदालत का फैसला और पीएम मेलोनी की प्रतिक्रिया

क्या भारतीय कानून को राजनीतिक भूख हड़ताल पर मानसिक रूप से सक्षम वयस्क को जबरदस्ती खाना खिलाने की इजाजत देता है?
अपराध

क्या भारतीय कानून को राजनीतिक भूख हड़ताल पर मानसिक रूप से सक्षम वयस्क को जबरदस्ती खाना खिलाने की इजाजत देता है?

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गाली-गलौज से नहीं मानी जाएगी अश्लीलता
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गाली-गलौज से नहीं मानी जाएगी अश्लीलता

ताज़ा ख़बरें