राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम ने अदालत के सामने किया आत्मसमर्पण, आरोप लगा अब न्यायिक हिरासत में
सोनम रघुवंशी ने मेघालय की अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसके बाद वो न्यायिक हिरासत में भेजी गई है।

सौजन्य से:- Jagran
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम ने अदालत के सामने किया आत्मसमर्पण, न्यायिक हिरासत में भेजी गई
सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को सोनम की जमानत रद कर दी थी और उसे तीन सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। उसे पिछले वर्ष जून में अपने व्यवस ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को सोनम की जमानत रद कर दी थी
- पिछले वर्ष जून में सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी
पीटीआई, शिलांग। पिछले साल हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपित सोनम रघुवंशी ने मेघालय की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सियेम ने बताया कि मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को सोनम की जमानत रद कर दी थी और उसे तीन सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। उसे पिछले वर्ष जून में अपने व्यवसायी पति की हत्या के संबंध में गिरफ्तार किया गया था।
आरोपपत्र में सोनम रघुवंशी, उसके कथित साथी राज कुशवाहा और तीन कथित सुपारी किलर विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के नाम शामिल हैं। पुलिस ने उन पर राजा की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
यह मामला 21 मई, 2025 का है, जब राजा और सोनम शिलांग पहुंचे और फिर सोहरा के लिए रवाना हुए। दंपति के लापता होने की सूचना 26 मई को मिली, जिसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
राजा का शव 2 जून को वेई सावदोंग जलप्रपात के पास अरलियांग रियात कुनोंग्रीम में एक गहरी खाई से बरामद किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने एक व्यापक जांच शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप मेघालय के सबसे हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों में से एक में कई गिरफ्तारियां हुईं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एचपीवी शॉट्स रोकने से इनकार किया, लेकिन केंद्र को जवाब देने के लिए कहा

वंदे मातरम के अपमान को अपराध घोषित करने के लिए राज्यसभा ने दिया ग्रीन सिग्नल

12 साल की हिरासत बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली, 2 आतंकवादियों को ट्रायल के लिए छोड़ा गया

मायावती ने पेपर लीक के कानून की प्रभावशीलता पर उठाए सवाल

पप्पू यादव ने सरकार को घेरा, कहा - पेपर लीक कानून संशोधन विधेयक है व्यक्तिगत फायदे का

दिल्ली कोर्ट ने आइशी घोष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने 2014 से जेल में बंद दो आतंकवादियों को जमानत दी, कहा- इतने लंबे समय कैद रखना गलत

सुप्रीम कोर्ट से दो कथित इंडियन मुजाहिदीन ऑपरेटिवों को मिली जमानत, कहा- लंबी कैद अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है
ताज़ा ख़बरें
- 42 साल बाद हाई कोर्ट ने सजा घटाई, मुआवजा देने का आदेश
- मायावती ने सरकार पर साधा निशाना - पेपर लीक के खिलाफ किया कानून, लेकिन...!
- सुप्रीम कोर्ट हंगामे के आरोपी दो लॉ छात्रों को दिल्ली कोर्ट से मिली जमानत
- लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष की नोंकझोंक के बीच पेपर लीक बिल पास
- मध्य पूर्व में तनाव से तेल की कीमतें बढ़ीं, भारतीय बांड बाजार पर दबाव
- सुप्रीम कोर्ट ने वीवो इंडिया के खिलाफ एफआईओ की आगे की कार्यवाही पर रोक लगायी
- भारत में नशा संकट को दूर करने में विशेष अदालतों की जरूरत, सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका
- सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना जांच रिपोर्ट को सीलबंद कवर में जमा करने का आदेश दिया

