दिल्ली दंगा साजिश केस के आरोपी शरजील इमाम की अदालत में PhD पूरा करने की अपील
दिल्ली दंगा साजिश मामले का आरोपी शरजील इमाम ने अपनी PhD थीसिस पूरी करने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है। उसे रिसर्च सामग्री और कंप्यूटर मांगने के बाद अदालत ने जेल अधीक्षक से 18 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी है।

सौजन्य से:- जागरण
दिल्ली दंगा साजिश केस का आरोपी शरजील इमाम करना चाह रहा PhD, अदालत में दाखिल की खास अर्जी
दिल्ली दंगा साजिश मामले के आरोपी शरजील इमाम ने अपनी पीएचडी थीसिस पूरी करने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट में रिसर्च सामग्री और कंप्यूटर की मांग की है। ...और पढ़ें
मुख्य बातें
- शरजील इमाम ने पीएचडी थीसिस पूरी करने को अर्जी दी।
- कड़कड़डूमा कोर्ट से रिसर्च सामग्री और कंप्यूटर मांगा।
- अदालत ने जेल अधीक्षक से 18 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी।
सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। शरजील इमाम ने अपनी पीएचडी थीसिस पूरी करने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट में नई अर्जी दाखिल कर रिसर्च सामग्री मांगी है। वर्ष 2020 के दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपित शरजील इमाम ने अदालत से यह अनुरोध किया है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की अदालत में दाखिल याचिका में पेन ड्राइव में मौजूद रिसर्च सामग्री और एक कंप्यूटर उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि वह अपनी थीसिस पूरी कर सके। सुनवाई के दौरान उनके वकील ने कहा कि यह मांग केवल शैक्षणिक कार्य तक सीमित है।
अदालत ने जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर 18 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि आइआइटी बांबे से स्नातक शरजील इमाम गिरफ्तारी से पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आधुनिक इतिहास में पीएचडी कर रहा था। वहीं, उसने हाल ही में जमानत याचिका दायर की है, जिसमें करीब छह साल की हिरासत और मुकदमे में देरी का हवाला दिया गया है।
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
ताज़ा ख़बरें
- बीसीआई द्वारा छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप पर सीजेआई की आलोचना
- पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कुकी मैतेई समूहों से कहा, शांति बहाल करने के लिए सोचें
- नैनीताल में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ मामला बंद
- सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के नफरत फैलाने वाले भाषण का मामला खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जमीन घोटाला केस रद्द, राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए: SC
- समय रैना को मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांगों का मजाक उड़ाने के वीडियो पर एफआईआर रद्द की

