पंचकूला में व्यापारी की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव, कई थानों में फेरबदल
पिंजौर में एक व्यापारी की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है, जिसमें पिंजौर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और कई थानों में पुलिस स्टाफ का तबादला किया गया है। यह कदम कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

सौजन्य से:- Jagran
पंचकूला में व्यापारी की हत्या से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल; पुलिस महकमे में फेरबदल, पिंजौर थाना प्रभारी निलंबित
पिंजौर में एक व्यापारी की हत्या के बाद पंचकूला पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था पर उठे सवालों के जवाब में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। डीसीपी सृष्टि गु ...और पढ़ें
HighLights
पिंजौर में व्यापारी की हत्या के बाद पुलिस कार्रवाई।
पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह निलंबित।
जिलेभर के थानों में व्यापक पुलिस स्टाफ फेरबदल।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। पिंजौर कस्बे में सरेबाजार व्यापारी की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़े स्तर पर पुलिस स्टाफ का फेरबदल किया है। कानून व्यवस्था पर उठे सवालों पर गंभीरता दिखाते हुए डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पिंजौर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों का भी तबादला किया गया है।
प्रशासनिक कार्रवाई केवल पिंजौर तक सीमित नहीं रही, बल्कि जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में भी व्यापक स्तर पर स्टाफ की नई तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस कदम से कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सक्रिय और जवाबदेह बनाया जा सकेगा।
डीसीपी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीसीपी के अनुसार, पुलिस विभाग में समय-समय पर प्रशासनिक बदलाव आवश्यक होते हैं ताकि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनी रहे और अपराध नियंत्रण की क्षमता मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करना है जिससे अपराधों की रोकथाम हो और लोगों का सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत बने। इसी सोच के तहत जिले में यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?

