पंचकूला: 11 साल पुराने हनीट्रैप मामले में पूर्व एसीपी जैसे सभी 9 आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में मिला लाभ
पंचकूला की विशेष अदालत ने वर्ष 2015 के चर्चित हनीट्रैप और कथित 40 लाख रुपये रंगदारी मामले में सभी 9 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है, जिसमें पूर्व एसीपी देश बंधु भी शामिल हैं। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ आरोपों को साबित करने में असफलता के कारण ही उन्हें बरी किया है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a69704e365a3aebcc085dba","slug":"panchkula-court-nine-accused-including-former-acp-acquitted-in-11-year-old-honey-trap-case-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: 11 साल पुराने हनीट्रैप मामले में पूर्व एसीपी समेत सभी नाै आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव का मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: 11 साल पुराने हनीट्रैप मामले में पूर्व एसीपी समेत सभी नाै आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव का मिला लाभ
Wed, 29 Jul 2026 08:46 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:46 AM IST
सार
अदालत ने 159 पन्नों के फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं हो पाया। साक्ष्यों के अभाव में सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2015 के चर्चित हनीट्रैप और कथित 40 लाख रुपये रंगदारी मामले में पंचकूला की विशेष अदालत ने पूर्व एसीपी देश बंधु, दो तत्कालीन पुलिसकर्मियों और मुख्य महिला आरोपी समेत सभी नौ आरोपियों को बरी कर दिया है।
अदालत ने 159 पन्नों के फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं हो पाया। साक्ष्यों के अभाव में सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया गया।
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 53 गवाहों के बयान दर्ज कराए थे। वहीं, बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि यह मामला पुलिस अधिकारियों के बीच प्रशासनिक विवाद और आपसी रंजिश का परिणाम था। अदालत ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि रिश्वत मांगने, रंगदारी वसूलने या आपराधिक साजिश रचने के आरोपों की पुष्टि के लिए कोई ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य रिकॉर्ड पर नहीं मिला।
कारोबारी की फेसबुक के माध्यम से महिला से हुई थी दोस्ती
मई 2015 में अंबाला के एक कारोबारी की फेसबुक के माध्यम से एक महिला से दोस्ती हुई थी। बातचीत के बाद महिला ने कारोबारी को पंचकूला स्थित अपने घर बुलाया। इसके बाद महिला ने कारोबारी के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि बाद में मामला खत्म कराने के नाम पर कारोबारी से 40 से 50 लाख रुपये की मांग की गई। कारोबारी के परिवार की शिकायत के बाद गठित एसआईटी ने मामले की जांच की।
जांच में दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी, जिसके बाद कारोबारी के खिलाफ दर्ज मामला रद्द कर दिया गया। इसके बाद महिला, उसके पति, कथित बिचौलियों और कुछ तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। करीब 11 वर्ष तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को राहत दी, लगाई एक शर्त

OYO Rooms में गर्लफ्रेंड के साथ होनी चाहिए जिम्मेदारी, जानें कानूनी नियम

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को दी राहत, लगाई रोक, लेकिन लगाई एक शर्त

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CJP भड़का, सरकार को अल्टीमेटम

सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रदर्शनकारियों को राहत, कारवाई के खिलाफ लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने ज़ेनजी प्रदर्शनकारियों को दी राहत, एक्शन पर रोकी FIR मामला

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रदर्शनकारियों को राहत, लगाई शर्त
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन अधिनियम 2026 पर ताजा याचिका पर नोटिस जारी किया
- सुप्रीम कोर्ट ने दी ज़ेनजी प्रदर्शनकारियों को राहत
- नीट-यूजी के पेपर लीक के बाद केंद्र सरकार ने कानून में बदलाव का प्रस्ताव रखा
- सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को दी राहत, FIR मामले में रोक लगा दी
- सांप्रदायिक हिंसा के दौरान न्याय की देरी का दर्द, विशेष अदालतों का प्रस्ताव, एक बड़ा प्रयास?
- ज़ेनजी प्रदर्शनकारियों को राहत, पर सुप्रीम कोर्ट ने दी एक शर्त!
- ज़ेनजी प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली, कारवाई पर रोक किंतु एक शर्ती आफ़त, जानें क्या है?
- कुशीनगर की स्वाति सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट बनने का किया इतिहास