फांसी वाला कानून बन सकता है, अगर विपक्ष संसद चलने देगा
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष से संसद का सत्र चलने देने की अपील की है, अगर उन्होंने ऐसा किया तो फांसी वाला कानून बनाया जा सकता है, जिससे पेपर लीक के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा हो सकती है।

सौजन्य से:- नवभारत टाइम्स
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच संसद की कार्यवाही को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर विपक्ष संसद का सत्र चलने दे तो फांसी वाला कानून भी बन सकता है।
नई दिल्ली: पेपर लीक के खिलाफ एक तरफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन जारी है। वहीं, दूसरी तरफ संसद से लेकर सड़क तक विपक्षी पार्टियों के नेता भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी से सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष से संसद का सत्र चलने दने की अपील की है।
निर्भया हत्याकांड का किया जिक्र
निशिकांत दुबे ने कहा है कि अगर सदन को चलने दिया जाए तो पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जा सकता है। आइए बताते हैं कि निशिकांत दुबे ने आखिर कहा क्या है। निशिकांत दुबे आगे कहा कि अगर विपक्ष सदन में चर्चा होने दे, तो जैसे निर्भया हत्याकांड के बाद महिलाओं के लिए कड़ा कानून बना था, वैसे ही हम पेपर लीक के मामले में भी कड़ी सजा का प्रावधान कर सकते हैं।
देशद्रोही ताक चला रहीं आंदोलन
इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने सीजेपी के आंदोलन को लेकर कहा था कि छात्रों को पढ़ाई करनी चाहिए। यह आंदोलन आपको आपकी शिक्षा पूरी नहीं करने देगा। विदेशी ताकतों ने विद्यार्थियों के आक्रोश को अपने अधीन कर लिया है। यह आंदोलन अब देश द्रोही ताकत चला रही हैं। इससे पहले पीएम मोदी के बयान का जिक्र करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा था कि पीएम ने साफ कहा है कि गिरफ्तार किए गए 13 लोगों के खिलाफ बड़े वकील रखे जाएंगे और उन्हें सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
पेपर लीक का बहाना...
निशिकांत दुबे ने कहा कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्थानों में भेजना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे पढ़ाई में अच्छे हैं, लेकिन कुछ बच्चे पेपर लीक का बहाना बनाकर अपने माता-पिता को यह समझाने की कोशिश करते हैं कि वे पढ़ाई में तो बहुत अच्छे हैं, लेकिन सिर्फ पेपर लीक होने की वजह से मुकाबला नहीं कर पाते। अगर कोई मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज जाना चाहता है, या आई. ए. एस. या आई. पी. एस. अफसर बनना चाहता है, तो उसे शिक्षा के रास्ते से ही गुजरना होगा।
💬एन. बी. टी. चर्चा
नीट पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन से क्या झुकेगी सरकार? चर्चा में शामिल हों
लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मार्च 2025 में उन्होंने टाइम्स समूह का डिजिटल विंग नवभारत टाइम्स (एन. बी. टी. डिजिटल) ज्वाइन किया। यहां अक्षय न्यूज टीम का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ दिल्ली और अपराध से जुड़े समाचारों का संपादन और क्यूरेशन करते हैं। समय-समय पर वह फील्ड रिपोर्टिंग में भी उतरते हैं। अक्षय ग्राउंड पर जाकर खबरों के पीछे छिपी कहानी को निकालने में रुचि रखते हैं। अपने 13 साल के पत्रकारिता के अनुभव में अक्षय ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अक्षय ने साल 2019 और 2024 की राजनीति के निर्णायक लोकसभा चुनाव भी कवर किए हैं।
करियर के दौरान अक्षय ने प्रिंट मीडिया में एक लंबी पारी खत्म कर साल 2018 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता का शुरुआती काम सीखा। इसके बाद वह दैनिक भास्कर के डिजिटल सेक्शन में काम करने लगे। यहां उन्होंने जीके सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। आज तक में कार्य के दौरान अक्षय ने कनमैलियों पर एक एक्सक्लूसिव स्टोरी की, जो चर्चा का विषय रही। नवभारत टाइम्स में वह कफ सिरप पीकर अपने बच्चे गंवाने वाले परिवारों तक पहुंचे और उनका दर्द जाना।
पत्रकारिता का अनुभव
अक्षय का पत्रकारिता करियर हिंदी अखबार दैनिक नव भारत भोपाल के साथ साल 2013 में बतौर ट्रेनी शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से प्रकाशित राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर में 2014 से 2016 तक उप-संपादक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक अक्षय ने दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र में बतौर उप-संपादक काम किया। साल 2018 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद जनवरी 2022 में आज तक डिजिटल के साथ जुड़े और मार्च 2015 तक होम पेज पर अपनी सेवाएं दीं।
अक्षय ने एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह कई प्रतियोगताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।... और पढ़ें
भारतकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद हिंदी समाचारडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
ताज़ा ख़बरें
- बीसीआई द्वारा छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप पर सीजेआई की आलोचना
- पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कुकी मैतेई समूहों से कहा, शांति बहाल करने के लिए सोचें
- नैनीताल में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ मामला बंद
- सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के नफरत फैलाने वाले भाषण का मामला खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जमीन घोटाला केस रद्द, राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए: SC
- समय रैना को मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांगों का मजाक उड़ाने के वीडियो पर एफआईआर रद्द की

