होम›अपराध›NEET पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
अपराध

NEET पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने सख्त कार्रवाई का फैसला किया है, नए नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा चलेगा और 4 राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।

23 जुलाई 2026 को 08:13 am बजे
NEET पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

सौजन्य से:- ndtv.in

NEET पेपर लीक मामले में अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने आरोपियों पर हाल ही में लागू हुए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 यानी नए नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा चलाने का फैसला किया है. दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए राज्यों और संबंधित हाईकोर्ट को फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को पेपर लीक के मामले में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल आरोपियों को कड़ी और सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेगी. पीएम ने सभी संबंधित विभागों को मामले में अहम कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि युवाओं का हित सबसे ऊपर है. इससे खिलावड़ करने वालों को सख्त सजा मिलेगी.

हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है।!

— नरेंद्र मोदी (@नरेंद्र मोदी) जुलाई 23, 2026

हमने पेपर लीक में शामिल लोगों के लिए त्वरित और कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित अदालतें स्थापित करने का फैसला किया है. संबंधित अधिकारियों और अधिकारियों को इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है…

रोजाना होगी सुनवाई, 4 राज्यों में बनेंगी फास्ट-ट्रैक कोर्ट

इन मामलों में न्याय जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए ये फास्ट-ट्रैक कोर्ट हर दिन सुनवाई करेंगी. जानकारी के अनुसार, वर्तमान में NEET पेपर लीक मामले में इस नए अधिनियम के तहत कुल चार मामले दर्ज किए गए हैं. इन मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए बॉम्बे, कलकत्ता, दिल्ली और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का प्रस्ताव है. आपको बता दें कि दर्ज किए गए चार मामलों में से दो मामले अकेले बॉम्बे हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आते हैं.

CBI जल्द चार्जशीट करेगी दाखिल

NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 13 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी. सभी आरोपी फिलहाल जेल में है. सभी के खिलाफ सीबीआई ने पुख्ता सबूत जुटाए है और जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी. कहा जा सकता है पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट में NEET लीक के आरोपियों को सजा दिलाने के फैसले के बाद सीबीआई अब एक्शन मोड में है.

क्या है यह नया कानून और NTA पर कैसे होगा लागू?

केंद्र सरकार ने यह सख्त नकल विरोधी कानून 21 जून 2024 को लागू किया था. इस कानून का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली और अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकना है. NTA द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाएं इस कानून के दायरे में आती हैं, इसलिए नीट परीक्षा में हुई किसी भी तरह की गड़बड़ी या पेपर लीक के मामले सीधे तौर पर इसी अधिनियम के तहत सुने जाएंगे.

इन बड़ी परीक्षाओं पर भी लागू होता है नियम

NTA के अलावा, यह नया कानून कई अन्य प्रमुख भर्ती और प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं पर भी लागू होता है, जिनमें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC), रेलवे भर्ती बोर्ड (आर. आर. बी.), बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आई. बी. पी. एस.), केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाएं और केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित कोई अन्य प्राधिकरण शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा
अपराध

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म
अपराध

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद
अपराध

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल
अपराध

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई
अपराध

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की
अपराध

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर

ताज़ा ख़बरें