होमगार्ड के हत्यारे को फांसी की सजा, अदालत ने कहा- कानून के प्रहरी पर हमला समाज का विश्वास लहूलुहान
मुजफ्फरनगर में होमगार्ड रतिराम की हत्या के दोषी दीपक को फांसी की सजा सुनाई गई। अदालत ने कहा कि कानून के प्रहरी पर हमला समाज के विश्वास पर प्रहार है।

सौजन्य से:- Jagran
होमगार्ड के हत्यारे को फांसी की सजा, अदालत ने कहा- कानून के प्रहरी पर हमला समाज के विश्वास पर प्रहार
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में छह साल पहले होमगार्ड रतिराम की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले दोषी दीपक को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। ...और पढ़ें
HighLights
- चार जून 2020 की रात मां को पीट रहा था युवक, रोकने का प्रयास करने पर होमगार्ड को घोंपा था चाकू।
- न्यायालय ने पुलिस, समाज-संस्कृति के साथ कानून को लेकर की टिप्पणी, दुर्लभतम मामलों में किया शामिल।
- अमेरिका के टेक्सास में पुलिस अधिकारी डेविड सेरार्ड की हत्या के दोषी को दी सजा का भी किया उल्लेख
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। छह वर्ष पुराने होमगार्ड रतिराम हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (फास्ट ट्रैक कोर्ट-3) ने दोषी दीपक को फांसी की सजा सुनाई है। फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि कानून के रक्षक की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि समाज के विधि शासन में विश्वास पर हमला है। जब कानून का प्रहरी गिरता है, तो केवल एक वर्दी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा का विश्वास भी लहूलुहान होता है। यह उस हाथ पर प्रहार है, जो समाज में शांति व्यवस्था और न्याय की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। अदालत ने इसे 'दुर्लभतम मामलों' में शामिल मानते हुए कठोरतम दंड दिया। दोषी दीपक पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार, अधिवक्ता हिमांशु कौशिक ने बताया कि गांव लकड़संधा निवासी रतिराम नगर कोतवाली में होमगार्ड थे। चार जून 2020 की रात लगभग 10:15 बजे कांस्टेबल इस्लाम के साथ रतिराम बाइक से गश्त कर रहे थे। तभी बुढ़ाना मोड़ की डीलर वाली गली नंबर-3 के मकान से महिला के चीखने की आवाज आई। कांस्टेबल व होमगार्ड मकान के अंदर पहुंचे। यहां दीपक अपनी मां राजबाला को पीट रहा था।
दीपक को रोकने का प्रयास किया तो उसने होमगार्ड रतिराम के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड का मेरठ मेडिकल कालेज के अस्पताल में चार माह तक उपचार चला। चार अक्तूबर 2020 को उनकी मौत हो गई थी। होमगार्ड के पुत्र अर्जुन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मुकदमे में 13 गवाह पेश किए गए।
गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर के न्यायालय ने माना कि होमगार्ड की आन ड्यूटी निर्ममता से हत्या की गई थी। न्यायालय ने सजा के दौरान अमेरिका के टेक्सास में पुलिस अधिकारी डेविड सेरार्ड की हत्या के मामले में दोषी को दी गई सजा-ए-मौत का भी उदाहरण दिया। रवि कुमार दिवाकर पिछले 90 दिनों में 11 दोषियों को फांसी की सजा सुना चुके हैं।
खबरें और भी
वर्दी केवल वस्त्र नहीं, यह उत्तरदायित्व का प्रतीक
न्यायालय ने कहा कि वर्दी केवल वस्त्र नहीं, यह संविधान द्वारा सौंपे गए उत्तरदायित्व का प्रतीक है। वर्दी पर किया गया प्राणघातक आक्रमण विधि के शासन को चुनौती देने का दुस्साहस है। जब कानून का रक्षक कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर करता है, तब न्यायालय के निर्णय का प्रत्येक शब्द केवल एक मुकदमे का निर्णय नहीं होता, बल्कि कानून पर विश्वास की पुनःस्थापना भी होती है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हाईकोर्ट के फैसले: सरकार का विरोध करने वालों के खिलाफ क्या है कानून?

'जन नायकन' लीक मामला: मेकर्स के लिए बड़ा झटका, मद्रास हाई कोर्ट ने जमानत को नकार दिया

मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

मौत की सज़ा भी पर्याप्त नहीं होगी: 65 वर्षीय को मौत की सज़ा का आदेश

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फैसला 3 अगस्त को

बृजभूषण खिलाफ पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामला: फैसला 3 अगस्त को आने की उम्मीद

दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति केस में सेना के पूर्व मेजर जनरल को बरी कर दिया

AI से बने झूठे फैसले सुप्रीम कोर्ट में खतरनाक: कोर्ट ने NCLT का फैसला रद्द किया
ताज़ा ख़बरें
- बृजभूषण सिंह यौन उत्पीड़न मामला: अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, 3 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा
- मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सोनम की जमानत के खिलाफ दी याचिका
- सुप्रीम कोर्ट: AI का इस्तेमाल न्याय प्रणाली में नहीं होना चाहिए, हर मोड़ पर इंसानी दखल जरूरी
- सुप्रीम कोर्ट में जमानत के फैसले पर मेघालय सरकार की अपील, सुनवाई कब?
- बृजभूषण यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा
- तमिलनाडु में गोहत्या पर पाबंदी को लेकर कांग्रेस में मची हलचल, थलपति विजय की यात्रा भी चुनौतीपूर्ण
- कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एआईटीसी बैंक खातों पर डेबिट रोक की तेजी पर सवाल खड़ा किया
- नागरत्ना बनीं सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी की चेयरपर्सन

