होमअपराधमध्य प्रदेश में बड़ा कदम, UCC का राज्य में लागू होगा, CM ने कहा, 'राम-रहीम-रॉबिन सबके लिए एक समान कानून'
अपराध

मध्य प्रदेश में बड़ा कदम, UCC का राज्य में लागू होगा, CM ने कहा, 'राम-रहीम-रॉबिन सबके लिए एक समान कानून'

'यह मध्य प्रदेश की धरती है। यहां राम, रहीम और रॉबिन सबके लिए एक समान कानून होना आवश्यक है।' मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत लागू होने वाले एक कानून का सबसे बड़ा लाभ मुस्लिम बहनों को मिलने वाला है। हलाला जैसी कई सामाजिक समस्याओं से उन्हें निजात मिलेगी।

20 जुलाई 2026 को 08:14 pm बजे
मध्य प्रदेश में बड़ा कदम, UCC का राज्य में लागू होगा, CM ने कहा, 'राम-रहीम-रॉबिन सबके लिए एक समान कानून'

सौजन्य से:- Navbharat Times

मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विधानसभा में अध्यादेश पेश किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह कानून सभी नागरिकों के लिए समान व्यवस्था सुनिश्चित करेगा और विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों से राहत दिलाने में मददगार होगा...

भोपाल: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राज्य सरकार ने मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के पटल पर UCC का अध्यादेश प्रस्तुत कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश के लिए बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इस कानून से समाज के सभी वर्गों को समानता मिलेगी और विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं को हलाला जैसी कुरीतियों और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

'राम-रहीम-रॉबिन सबके लिए एक कानून'

20 जुलाई को पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, 'यह मध्य प्रदेश की धरती है। यहां राम, रहीम और रॉबिन सबके लिए एक समान कानून होना आवश्यक है। समान नागरिक संहिता के तहत लागू होने वाले एक कानून का सबसे बड़ा लाभ हमारी मुस्लिम बहनों और महिलाओं को मिलने वाला है। हलाला जैसी कई सामाजिक समस्याओं से उन्हें निजात मिलेगी। जब UCC पर सुझाव मांगे गए थे, तब बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों ने इसका खुलकर समर्थन किया था।'

सीएम ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार 'एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक व्यवस्था' के संकल्प पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विपक्ष से भी प्रदेश के हित में इस बिल का एकजुट होकर समर्थन करने की अपील की।

पुलिस बेड़े में नई भर्तियां और प्रमोशन

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की दक्षता और कानून-व्यवस्था को लेकर भी कई अहम घोषणाएं की हैं। इसमें पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर जल्द नई भर्तियां निकाली जाएंगी। साथ ही, हर साल नियमित प्रमोशन की व्यवस्था लागू की जा रही है। वहीं नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। किसी भी अपराधी को बचने का मौका नहीं मिलेगा।

सीएम ने कहा कि, प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्ति मिल चुकी है। अब नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब उन क्षेत्रों में तेज गति से विकास कार्य संचालित किए जाएंगे।

लेखक के बारे मेंचैतन्य सोनीचैतन्य दास सोनी, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसलटेंट राइटर (Consultant Writer) हैं। वे मध्य प्रदेश—छत्तीसगढ़ डेस्क पर कार्यरत हैं। उन्हें न्यूज एजेंसी, अखबार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मैगजीन में काम करने का 23 साल का लंबा अनुभव है। उन्होंने बतौर रिपोर्टर, सीनियर रिपोर्टर, सब एडिटर के तौर पर फील्ड और डेस्क पर काम किया है। चैतन्य ने सितंबर 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। वे मध्य प्रदेश की राजनीति, ऑफ बीट खबरों, ब्रेकिंग, करंट अफेयर, लीक से हटकर, मौसम, स्पेशल स्टोरी सहित तमाम विषयों पर खबरों को कवर करते हैं। हेल्थ फील्ड में उन्होंने लैंडमार्क स्टोरी की हैं।

शैक्षणिक योग्यता एवं उपलब्धियां

चैतन्य सोनी ने सागर, मप्र स्थित प्रतिष्ठित डॉ. हरीसिंह गौर यूनिवर्सिटी से साल 1998—99 में एम.काम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2001—02 में बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) डिग्री तथा साल 2002—03 में मास्टर और कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MCJ) में डिग्री हासिल की थी। उन्होंने सागर नगर के भीषण जलसंकट पर दो शोधपत्र भी लिखे हैं।

अवॉर्ड/अचीवमेंट्स

मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठित 'संविधान विकास संवाद संस्था' द्वारा साल 2024—25 में 'संवैधानिक मूल्यों' पर आधारित फैलोशिप प्राप्त की है।

बुंदेलखंड का प्रतिष्ठित 'भोलाराम भारतीय पत्रकारिता पुरस्कार' एवं 'पं. हरिवल्लभ सिलाकारी पत्रकारिता पुरस्कार'

साल 2012 में प्रसिद्ध 'डेल कार्नेगी संस्था' से भोपाल में 'राइजिंग टू द नेक्स्ट लेवल' (Rising To The Next Level) ट्रेनिंग सर्टिफिकेट किया है।

बेस्ट रिपोर्टिंग पुरस्कार, दैनिक भास्कर सागर एडिशन द्वारा प्रदान किया गया।

पत्रकारिता में अनुभव और सफर

चैतन्य सोनी, ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरूआत साल 2001—02 में यूनिवार्ता में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर की थी। उन्होंने देशबंधु अखबार के भोपाल एडिशन में बतौर सब एडिटर सेवाएं दी। उन्होंने दिल्ली में एनएनआई न्यूज एजेंसी में सब एडिटर, शाह टाइम्स में विशेष संवाददाता के तौर पर काम किया। दैनिक जागरण भोपाल, झांसी एडिशन में रिपोर्टर, न्यूज—24 न्यूज चैनल, फिर राज एक्सप्रेस अखबार में संवाददाता के रूप में काम किया। साल 2010 में उन्होंने दैनिक भास्कर, सागर एडिशन में बतौर सब एडिटर/सीनियर रिपोर्ट के तौर पर काम किया। पत्रिका अखबर के सागर एडिशन में सीनियर रिपोर्टर, नवदुनिया बुंदेलखंड एडिशन में सीनियर रिपोर्टर, काम किया। इनके अलावा शुक्रवार मैगजीन, सीनियर इंडिया पत्रिका में बुंदेलखंड/एमपी से स्टोरी की हैं। साल 2022 से डिजीटल मीडिया ज्वाइन किया और द पीएम टाइम्स, वन इंडिया हिन्दी.कॉम व डेली नेशनल टाइम्स सहित अन्य डिजीटल प्लेटफॉर्म पर काम किया है। सितंबर 2025 में नवभारत टाइम्स.कॉम से जुड़े हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: BCI 'गैराज में चल रहे कॉलेजों' को मान्यता देता है, दोषियों को वकील बनाता है
अपराध

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: BCI 'गैराज में चल रहे कॉलेजों' को मान्यता देता है, दोषियों को वकील बनाता है

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी प्रदर्शन मामले में तत्काल सुनवाई से किया इनकार
अपराध

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी प्रदर्शन मामले में तत्काल सुनवाई से किया इनकार

तलाक के मामलों में पति के नियोक्ता को शिकायत करने से बचें: सुप्रीम कोर्ट
अपराध

तलाक के मामलों में पति के नियोक्ता को शिकायत करने से बचें: सुप्रीम कोर्ट

फहीम खान की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बरकरार
अपराध

फहीम खान की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बरकरार

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
अपराध

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

अश्लीलता और अपमानजनक भाषा के अलग-अलग माने: सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश
अपराध

अश्लीलता और अपमानजनक भाषा के अलग-अलग माने: सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश

बुलडोजर जस्टिस पर बंटा फ़ैसला: क्या FIR के बाद 2 साल तक घर गिराने पर रोक लगनी चाहिए?
अपराध

बुलडोजर जस्टिस पर बंटा फ़ैसला: क्या FIR के बाद 2 साल तक घर गिराने पर रोक लगनी चाहिए?

सुप्रीम कोर्ट में पेपर लीक मामलों पर सुनवाई, जांच में तेजी लाने की मांग
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में पेपर लीक मामलों पर सुनवाई, जांच में तेजी लाने की मांग

ताज़ा ख़बरें