होमअपराधमायावती ने पेपर लीक के कानून की प्रभावशीलता पर उठाए सवाल
अपराध

मायावती ने पेपर लीक के कानून की प्रभावशीलता पर उठाए सवाल

बसपा प्रमुख मायावती ने संसद में पारित पेपर लीक कानून की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल सजा का प्रावधान पर्याप्त नहीं, बल्कि लीक को रोकना महत्वपूर्ण है।

29 जुलाई 2026 को 07:32 pm बजे
मायावती ने पेपर लीक के कानून की प्रभावशीलता पर उठाए सवाल

सौजन्य से:- Jagran

यूपी : सिर्फ कानून बनाने से हल नहीं होगी पेपर लीक की समस्या, मायावती ने संसद में बिल पास होने पर उठाए सवाल

बसपा प्रमुख मायावती ने संसद में पारित नए पेपर लीक कानून की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल सजा का प्रावधान पर्याप्त नहीं, बल्कि लीक ...और पढ़ें

HighLights

- मायावती ने संसद में पारित पेपर लीक कानून की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए।

- उन्होंने कहा, केवल सजा का प्रावधान नहीं, लीक को रोकना महत्वपूर्ण।

- बहस के दौरान राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप की भी आलोचना की।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पेपर लीक पर नये कानून संबंधी बिल के संसद में पास होने पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सवाल उठाए है। बसपा प्रमुख ने बुधवार को एक्स पर लिखा,‘पेपर लीक पर एक बार फिर से एक और सख्त सजा के प्रविधान वाला कानून बनाने संबंधी बिल लोकसभा ने पास कर दिया है, लेकिन क्या केवल इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। इसकी चिंता बरकरार है, क्योंकि लोगों को यह आपाधापी-जल्दबाजी में लिया गया एक और कदम ज्यादा लगता है।’

बसपा प्रमुख ने लिखा है कि यह कदम भी पेपर लीक होने के बाद सजा का प्रविधान करता है, जबकि पूरा मामला पेपर लीक के इस महाअपराध को होने से पहले ही रोकने का है। यह कहीं भी प्रभावी होता नजर नहीं आता और यह पिछले कानून के निष्प्रभावी होने से भी स्पष्ट है।

दलगत राजनीति से ऊपर नहीं उठ पाईं पार्टियां

शोषणकारी ऋण को सस्ता करके उसे कल्याणकारी बनाना, सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा आदि सहित पूरी व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है, ताकि गरीबों, उपेक्षितों, शोषितों व अन्य मेहनतकश लोगों के बच्चे भी समता और समानता के साथ आगे बढ़ सकें।

उन्होंने राजनीतिक दलों पर सवाल उठाते हुए आगे लिखा कि बिल पर भी बहस के दौरान अधिकतर पार्टियां दलगत राजनीति से ऊपर नहीं उठ पाईं। चर्चा के दौरान गंभीरता कम व एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप ही ज्यादा रहा। इससे कानून की सार्थकता पर शंका खड़ी हुई है। सरकार इसके अलावा भी अन्य बेहतर उपायों पर विचार करना चाहिए।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम ने अदालत के सामने किया आत्मसमर्पण, आरोप लगा अब न्यायिक हिरासत में
अपराध

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम ने अदालत के सामने किया आत्मसमर्पण, आरोप लगा अब न्यायिक हिरासत में

वंदे मातरम के अपमान को अपराध घोषित करने के लिए राज्यसभा ने दिया ग्रीन सिग्नल
अपराध

वंदे मातरम के अपमान को अपराध घोषित करने के लिए राज्यसभा ने दिया ग्रीन सिग्नल

12 साल की हिरासत बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली, 2 आतंकवादियों को ट्रायल के लिए छोड़ा गया
अपराध

12 साल की हिरासत बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली, 2 आतंकवादियों को ट्रायल के लिए छोड़ा गया

पप्पू यादव ने सरकार को घेरा, कहा - पेपर लीक कानून संशोधन विधेयक है व्यक्तिगत फायदे का
अपराध

पप्पू यादव ने सरकार को घेरा, कहा - पेपर लीक कानून संशोधन विधेयक है व्यक्तिगत फायदे का

दिल्ली कोर्ट ने आइशी घोष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाई
अपराध

दिल्ली कोर्ट ने आइशी घोष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने 2014 से जेल में बंद दो आतंकवादियों को जमानत दी, कहा- इतने लंबे समय कैद रखना गलत
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 2014 से जेल में बंद दो आतंकवादियों को जमानत दी, कहा- इतने लंबे समय कैद रखना गलत

सुप्रीम कोर्ट से दो कथित इंडियन मुजाहिदीन ऑपरेटिवों को मिली जमानत, कहा- लंबी कैद अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है
अपराध

सुप्रीम कोर्ट से दो कथित इंडियन मुजाहिदीन ऑपरेटिवों को मिली जमानत, कहा- लंबी कैद अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है

42 साल बाद हाई कोर्ट ने सजा घटाई, मुआवजा देने का आदेश
अपराध

42 साल बाद हाई कोर्ट ने सजा घटाई, मुआवजा देने का आदेश

ताज़ा ख़बरें