हाईकोर्ट ने निजी धन विवाद में आपराधिक कानून के दुरुपयोग की निंदा की
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि निजी धन संबंधी विवादों में दबाव बनाने या बकाया रकम की वसूली के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली का उपयोग नहीं किया जा सकता।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Allahabad High Court Quashes Sexual Harassment Case | Lucknow Bench
'पैसे वसूली के लिए आपराधिक कानून का इस्तेमाल नहीं':हाईकोर्ट ने यौन शोषण आरोप वाली शिकायत में पूरी कार्यवाही निरस्त
- कॉपी लिंक
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि निजी धन संबंधी विवादों में दबाव बनाने या बकाया रकम की वसूली के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली का उपयोग नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने एक महिला की यौन शोषण के आरोप वाली शिकायत पर शुरू हुई पूरी आपराधिक कार्यवाही को निरस्त कर दिया।
यह मामला प्लॉट की खरीद-बिक्री के विवाद से जुड़ा था, जिसमें महिला ने रुपए लौटाने का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने लखीमपुर खीरी की एक महिला की आपराधिक अपील पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।
महिला ने विशेष न्यायाधीश, एससी-एसटी एक्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसकी शिकायत को एफआईआर के बजाय परिवाद के रूप में दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। न्यायालय ने मामले के तथ्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों का परीक्षण किया।
हाईकोर्ट ने पाया कि आरोप सामान्य मानवीय व्यवहार और स्वाभाविकता के अनुरूप नहीं थे। न्यायालय ने कहा कि उपलब्ध परिस्थितियों से प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आपराधिक शिकायत का मुख्य उद्देश्य विपक्षियों पर दबाव बनाकर कथित बकाया धनराशि की वसूली करना था।
न्यायालय ने स्पष्ट किया कि जब किसी आपराधिक शिकायत में न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग का स्पष्ट मामला सामने आता है, तो हाईकोर्ट संविधान के अनुच्छेद 226 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 528 (अब धारा 482 सीआरपीसी) के तहत अपनी अंतर्निहित शक्तियों का इस्तेमाल कर पूरी कार्यवाही निरस्त कर सकता है।
सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कोर्ट ने यह भी दोहराया कि आपराधिक कानून को निजी विवादों के निपटारे या किसी पक्ष पर दबाव बनाने का माध्यम नहीं बनाया जा सकता।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
वाहन का घटना से होना मुआवजे का आधार नहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

हाई कोर्ट ने रद की आपराधिक शिकायत, कहा- न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं

कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी

गंगा के किनारे अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार सरकार को छह सप्ताह में हटाने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का किया समर्थन

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमती जताई

दिल्ली में छात्र आंदोलन: 'कॉकरोच' पार्टी के नाम से विरोध

सुप्रीम कोर्ट का गुरुद्वारा रोजारियो समाधान पर फैसला, मातृत्व अवकाश की समयसीमा पर भी आदेश
ताज़ा ख़बरें
- गुजरात में कथित हिरासत में मौत का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज करने और SIT जांच के आदेश दिए
- हावड़ा नगर निगम के कानून अधिकारी समेत दो की गिरफ्तारी
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एसआईटी जांच का आदेश, तीन महीने में रिपोर्ट
- भारतीय कानून देता है प्रदर्शनकारियों को इन अधिकारों की स्वतंत्रता, लक्ष्मण रेखा क्या है?
- प्रश्न पत्र लीक: पीएम मोदी ने घोषणा की जांच के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित होंगी, सीजीपी ने कहा धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए।
- अहमदाबाद सिलसिलेवार विस्फोट: भारत के इतिहास में सबसे बड़ी आतंकी जांच का प्रमुख विषय
- मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर बॉम्बे हाई कोर्ट के वकीलों का विरोध, निषेधाज्ञा वापस लेने की मांग
- देश की अदालतों में पांच करोड़ से ज्यादा मामले लंबित, सुप्रीम कोर्ट में अटके 96 हजार से अधिक केस

