होमअपराधलेबनान ने मौत की सजा समाप्त कर दी, पहला अरब देश बन गया
अपराध

लेबनान ने मौत की सजा समाप्त कर दी, पहला अरब देश बन गया

लेबनान की संसद ने मंगलवार को मौत की सजा खत्म कर दी और इसे सश्रम उम्रकैद में बदल दिया, जिससे यह अरब दुनिया का पहला देश बन गया।

11 अगस्त 2026 को 03:57 pm बजे
लेबनान ने मौत की सजा समाप्त कर दी, पहला अरब देश बन गया

सौजन्य से:- jagran.com

लेबनान में अब नहीं दी जाएगी मौत की सजा, ऐसा कानून लागू करने वाला पहला अरब देश

लेबनान की संसद ने मौत की सजा को समाप्त कर दिया है, जिससे यह ऐसा करने वाला पहला अरब देश बन गया है। ...और पढ़ें

HighLights

- लेबनान ने मौत की सजा समाप्त की, पहला अरब देश।

- सजा को सश्रम उम्रकैद में बदला गया, ऐतिहासिक निर्णय।

- मानवाधिकार समूहों ने इस कदम का स्वागत किया।

डिजिटल डेस्क, बेरूत। लेबनान की संसद ने मंगलवार को मौत की सजा खत्म कर दी। इसके साथ ही वह अरब दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने मौत की सजा को सश्रम उम्रकैद की सजा में बदल दिया है।

भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित इस छोटे से देश ने जनवरी, 2024 में मौत की सजा पर रोक लगाने का वादा किया था। हालांकि तब से दर्जनों मामलों में मौत की सजा सुनाई गई, लेकिन इन्हें बाद में निलंबित या जेल की सजा में तब्दील कर दिया गया।

मौत की सजा खत्म

हिजबुल्ला के संसदीय ब्लॉक को छोड़कर लेबनान की 128 सदस्यीय संसद के ज्यादातर सदस्यों ने मौत की सजा समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया।

संसद से प्रस्ताव पारित होने पर न्याय मंत्री आदेल नासेर ने इसे देश के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। जबकि मौत की सजा खत्म करने की मांग करने वाले अधिकार समूहों ने प्रस्ताव पारित होने पर जश्न मनाया।

ह्यूमन राइट्स वाच के शोधकर्ता रामजी काइस ने कहा कि लेबनान ने एक क्रूर सजा पर रोक लगा दी है, जिसको कभी भी फिर से लागू नहीं किया जाना चाहिए।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिका में किसने छेड़ा 'वॉटर वॉर', US के 7 राज्यों पर हमला; ट्रंप को किस पर शक?

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, TMC को बैंक खाता सीज मामले में अंतरिम राहत से इनकार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, TMC को बैंक खाता सीज मामले में अंतरिम राहत से इनकार

सुशील कुमार को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करने का फैसला
अपराध

सुशील कुमार को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करने का फैसला

गुजरात उच्च न्यायालय का एक और फैसला, घर पर ताश खेलना नहीं जुए के दायरे में
अपराध

गुजरात उच्च न्यायालय का एक और फैसला, घर पर ताश खेलना नहीं जुए के दायरे में

सुप्रीम कोर्ट ने TMC को भी नहीं दी कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर दखल, फ्रीज बैंक खाते बरकरार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने TMC को भी नहीं दी कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर दखल, फ्रीज बैंक खाते बरकरार

भारत में न्याय की कुर्सी पर बैठने वाली पहली महिला न्यायाधीश की विस्मयकारी कहानी
अपराध

भारत में न्याय की कुर्सी पर बैठने वाली पहली महिला न्यायाधीश की विस्मयकारी कहानी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुशील कुमार को जमानत देने से इनकार किया
अपराध

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुशील कुमार को जमानत देने से इनकार किया

इस्लाम अपनाने पर बेटियों को कैद करने के लिए पिता और यूपी सरकार पर 25 लाख का जुर्माना
अपराध

इस्लाम अपनाने पर बेटियों को कैद करने के लिए पिता और यूपी सरकार पर 25 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी खातों में फ्रीज़ की कार्रवाई पर हस्तक्षép का इनकार करके उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी खातों में फ्रीज़ की कार्रवाई पर हस्तक्षép का इनकार करके उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा

ताज़ा ख़बरें