होम›अपराध›अदालत का फैसला: अभिषेक बनर्जी को मिली आंशिक राहत, जानें क्या है मामला
अपराध

अदालत का फैसला: अभिषेक बनर्जी को मिली आंशिक राहत, जानें क्या है मामला

कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को आंशिक राहत देते हुए उनके पार्टी ऑफिस को गिराने पर रोक लगा दी है. अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह आमतला स्थित इस भवन से जुड़े सभी दस्तावेज अदालत में पेश करे. मामले की अगली सुनवाई नियमित पीठ के समक्ष होगी.

19 जुलाई 2026 को 11:13 am बजे
अदालत का फैसला: अभिषेक बनर्जी को मिली आंशिक राहत, जानें क्या है मामला

सौजन्य से:- अमर उजाला

अदालत से अभिषेक बनर्जी को आंशिक राहत: अमातला में पार्टी ऑफिस गिराने पर रोक, कलकत्ता हाई कोर्ट ने क्या कहा?

सूर्य, 19 जुलाई 2026 04:20 अपराह्न भारतीय समय

पवन

पीटीआई, कोलकाता

पीटीआई, कोलकाता

प्रकाशितकर्ता: पवन

अद्यतन सूर्य, 19 जुलाई 2026 04:20 अपराह्न भारतीय समय

सार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दक्षिण 24 परगना के अमातला में तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस पर कार्रवाई के मामले में पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी को आंशिक राहत दी है। हाईकोर्ट ने मामले में तोड़-फोड़ अभियान पर रोक लगा दी है। पढ़ें कोर्ट ने क्या कुछ कहा है...

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला स्थित डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के कार्यालय को गिराने की कार्रवाई पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत ने रविवार को मामले की विशेष सुनवाई करते हुए जुलाई महीने के अंत तक भवन को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी ने रविवार को विशेष बैठक के दौरान राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह आमतला स्थित इस भवन से जुड़े सभी दस्तावेज अदालत में पेश करे। अदालत ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई नियमित पीठ के समक्ष होगी।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा: पिछले दो साल में राज्यसभा सांसदों पर 262 करोड़ रुपये से अधिक किया गया खर्च, आर. टी. आई. में हुआ खुलासा

यह भवन 'लीप्स एंड बाउंड्स' कंपनी का बताया जा रहा है। इसी कंपनी ने भवन तोड़े जाने की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अन्य मामले में अभिषेक बनर्जी को इस कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बताया है।

विज्ञापन

शनिवार को शुरू हुई थी बुलडोजर कार्रवाई

दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को आमतला स्थित इस कार्यालय को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। प्रशासन का कहना था कि भवन बिना स्वीकृत नक्शे के बनाया गया है और निर्माण में लागू नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसी आधार पर इसे अवैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई की गई।

अभिषेक बनर्जी ने बताया था वैध निर्माण

अभिषेक बनर्जी ने प्रशासन के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि यह उनका संसदीय क्षेत्र का कार्यालय है। उनका कहना है कि भवन खरीदी गई जमीन पर बनाया गया है और इसके लिए सभी जरूरी सरकारी अनुमति ली गई थी। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को अनुचित बताया था।

यह भी पढ़ें- मानसून सत्र: चढ़ावा चोरी से वांगचुक के मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, अमित शाह पेश करेंगे कौन सा विधेयक?

अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद जुलाई के अंत तक भवन पर किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। इस दौरान राज्य सरकार को निर्माण से जुड़े सभी रिकॉर्ड अदालत के सामने पेश करने होंगे, जिसके बाद नियमित पीठ इस मामले में आगे का फैसला करेगी।

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर

ताज़ा ख़बरें