एम्स पटना में फोरेंसिक की पढ़ाई होगी व्यावहारिक, अदालत जैसा सिमुलेशन
एम्स पटना ने फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में आधुनिक संग्रहालय और मूट कोर्ट की शुरुआत की है, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
एम्स पटना में अब फोरेंसिक की पढ़ाई होगी और अधिक व्यवहारिक, छात्रों को मिलेगा अदालत जैसा प्रशिक्षण
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि
एम्स पटना ने फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में आधुनिक संग्रहालय और मूट कोर्ट की शुरुआत की है। यह पहल छात्रों को अदालत जैसे प्रशिक्षण के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगी।
Patna AIIMS : एम्स पटना ने मेडिकल शिक्षा को नई तकनीक और व्यवहारिक प्रशिक्षण से जोड़ते हुए फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में दो नई सुविधाएं शुरू की हैं. इनमें आधुनिक फोरेंसिक संग्रहालय और मूट कोर्ट शामिल हैं. इन दोनों के माध्यम से मेडिकल छात्र अब केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वास्तविक मामलों से जुड़ी प्रक्रियाओं को भी समझ सकेंगे. फोरेंसिक संग्रहालय में ऐसे कई शैक्षणिक नमूने रखे गए हैं, जिनकी मदद से छात्र शरीर की चोटों, विषैले पदार्थों, अपराध से जुड़े साक्ष्यों और पोस्टमार्टम से संबंधित विषयों का अध्ययन आसानी से कर सकेंगे. इससे कठिन विषयों को समझना पहले की तुलना में अधिक सरल होगा.
मूट कोर्ट को अदालत की तरह तैयार किया
मूट कोर्ट को बिल्कुल अदालत की तरह तैयार किया गया है. यहां मेडिकल छात्र और रेजिडेंट डॉक्टर यह सीखेंगे कि किसी न्यायालय में फोरेंसिक विशेषज्ञ किस प्रकार अपनी राय रखते हैं, सवालों का जवाब देते हैं और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं. इससे भविष्य में मेडिको-लीगल मामलों में उनकी भूमिका अधिक प्रभावी हो सकेगी.
छात्रों के ज्ञान और आत्मविश्वास मजबूत होगी
कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि आज चिकित्सा क्षेत्र में केवल सैद्धांतिक जानकारी पर्याप्त नहीं है. विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रशिक्षण देना भी जरूरी है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई पहल छात्रों के ज्ञान और आत्मविश्वास दोनों को मजबूत करेगी. चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान लगातार ऐसी सुविधाएं विकसित कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.
क्यूआर कोड को स्कैन से मिलेगी वैज्ञानिक जानकारी
फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अमित पाटिल ने बताया कि संग्रहालय में रखी गई सामग्री को इस तरह व्यवस्थित किया गया है ताकि छात्र हर विषय को आसानी से समझ सकें. वहीं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. तोशल डी. वानखेड़े ने बताया कि कई प्रदर्शों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं. इन्हें मोबाइल से स्कैन करने पर संबंधित विषय की विस्तृत वैज्ञानिक जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी.
शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की पहचान मजबूत होगी
एम्स पटना का यह नया प्रयास चिकित्सा शिक्षा को अधिक आधुनिक, तकनीक आधारित और व्यवहारिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे न केवल मेडिकल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि फोरेंसिक मेडिसिन और मेडिको-लीगल शिक्षा के क्षेत्र में भी संस्थान की पहचान और मजबूत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर जताया दुख, दिए ये आदेश

बिगड़े प्रेम संबंधों को आपराधिक रंग में पेश करने की बढ़ती प्रवृत्ति: इलाहाबाद हाई कोर्ट

सड़कों पर छोड़े जाकर जानवरों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

असहमत लोगों की आवाज दबाने के लिए कानूनों का हो रहा इस्तेमाल: दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस

सुप्रीम कोर्ट ने सहायक रजिस्ट्रार के खिलाफ आरोप पत्र रद्द किया, कहा- गुटीय लड़ाई के कारण आरोप

भारत में ट्रांसजेंडर अधिकार अधिनियम: वापसी या एक अपूर्ण कदम?

विदेशी नागरिकों का निर्वासन: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि गृह देश की स्वीकृति जरूरी

पुलिस का शासन, कानून के शासन से अलग
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने बीएनएस और बीएनएसएस प्रावधानों को चुनौती पर सुनवाई की
- सरकार का बड़ा बयान: विदेशी नागरिकों को यह शर्तें पूरी करनी होंगी तो ही होगी वापसी
- विदेशी नागरिक को वापस भेजने से पहले नागरिकता की पुष्टि होना आवश्यक: केंद्र सरकार
- विदेश में स्वच्छता का पालन करते हैं लेकिन घरेलू गंदगी फैलाते हैं?
- राष्ट्रपति ने सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों के लिए दंड बढ़ाने वाले कानून को मंजूरी दी
- मौलाना का घिनौना खेल, महिला रिपोर्टर को ब्रेनवॉश किया, निकाह के लिए दबाव डाला - देखिए पूरी वीडियो
- बचाव पक्ष की दलीलें अदालत में खारिज, प्रबल हत्याकांड में सातों आरोपियों को सख्त से सजा
- स्पेन में अवैध प्रवासी घुसने से मची मुसीबत, एक आदेश बन गया कारण

