सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: आरोपी कंपनी को पहले कटघरे में नहीं होना चाहिए, अदालत ने सुनिश्चित किया
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कंपनी एक 'कानूनी व्यक्ति' है, इसलिए चेक बाउंस मामले में पहले उसके अधिकारी को आरोपी बनाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश को निरस्त किया, जिसमें ट्रायल कोर्ट को कंपनी को आरोपी बनाने का निर्देश दिया गया था।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a71c49cb81b0a4b980b3171","slug":"supreme-court-gets-tough-on-cheque-bounce-cases-company-face-dock-before-official-court-clarifies-liability-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: अधिकारी से पहले कटघरे में होगी कंपनी; अदालत ने साफ की जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेक बाउंस मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: अधिकारी से पहले कटघरे में होगी कंपनी; अदालत ने साफ की जिम्मेदारी
Tue, 04 Aug 2026 04:24 PM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:24 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि चेक किसी कंपनी के खाते से जारी हुआ है, तो नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (एनआई) एक्ट की धारा 138 के तहत कंपनी को आरोपी बनाए बिना उसके डायरेक्टर या अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के खिलाफ आपराधिक शिकायत आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। अदालत ने कहा कि कंपनी एक 'कानूनी व्यक्ति' (ज्यूरिस्टिक पर्सन) है और ऐसे मामलों में उसे पक्षकार बनाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा है कि कंपनी एक 'कानूनी व्यक्ति' (ज्यूरिस्टिक पर्सन) होती है। यदि चेक किसी कंपनी के खाते से जारी किया गया है, तो कंपनी को आरोपी बनाए बिना उसके डायरेक्टर या अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के खिलाफ चेक बाउंस की शिकायत पर आगे कार्रवाई नहीं की जा सकती। इसी आधार पर शीर्ष अदालत ने एक महिला के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर क्या कहा?
जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें ट्रायल कोर्ट को मामले में कंपनी को आरोपी बनाने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
आरोपी की ओर से क्या दलील दी गई?
आरोपी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार दुबे ने दलील दी कि यदि कोई कंपनी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (एनआई) एक्ट की धारा 138 के तहत अपराध करती है, तो कंपनी को आरोपी बनाए बिना उसके डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत आगे नहीं बढ़ सकती। उन्होंने यह भी कहा कि हाई कोर्ट ने शिकायत और उससे जुड़ी कार्यवाहियों को रद्द करने की मांग ठुकराकर स्पष्ट कानूनी त्रुटि की।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने अधिकार क्षेत्र को लेकर क्या टिप्पणी की?
इस पर पीठ ने कहा, 'हमारी राय में हाई कोर्ट ने मजिस्ट्रेट/ट्रायल कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेकर कंपनी को आरोपी बनाने का निर्देश देकर अपने अधिकार क्षेत्र का स्पष्ट अतिक्रमण किया है।' शिकायत में एक गंभीर कानूनी खामी थी। इसलिए शिकायत और उससे जुड़ी सभी कार्यवाहियां रद्द किए जाने योग्य हैं और इन्हें एतद्द्वारा रद्द किया जाता है।
कंपनी को आरोपी बनाना क्यों जरूरी है?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कंपनी एक 'कानूनी व्यक्ति' (ज्यूरिस्टिक पर्सन) है और वह बैंक में खाता रख सकती है। यदि संबंधित चेक कंपनी के बैंक खाते से जारी किया गया है और एनआई एक्ट की धारा 138 की अन्य सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो अपराध कंपनी द्वारा किया गया माना जाएगा।
शिकायत में अदालत ने कौन-सी गंभीर खामी बताई?
शीर्ष अदालत ने कहा कि शिकायत में उस कंपनी को आरोपी नहीं बनाया गया था, जिसके खाते से चेक जारी किया गया था। यह एक गंभीर कानूनी कमी थी। पीठ ने कहा कि अनीता हाडा मामले में दिए गए फैसले के मद्देनज़र ऐसी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता था। इसलिए शिकायत पर आगे की पूरी कार्यवाही कानून की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण थी।
पूरा मामला क्या था?
मामले में आरोपी के खिलाफ एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि कंपनी पर उसकी सेवाओं के बदले 5 लाख रुपये का भुगतान बकाया था। आरोपी, जो कंपनी की डायरेक्टर और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता थी, ने शिकायतकर्ता को 5 लाख रुपये का चेक जारी किया। हालांकि, बैंक ने चेक को 'पेमेंट स्टॉप्ड बाय ड्रॉअर'की टिप्पणी के साथ बिना भुगतान लौटाया।
नोटिस के बाद क्या हुआ?
चेक बाउंस होने के बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी को विधिक नोटिस भेजकर भुगतान की मांग की। लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आरोपी को एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत समन जारी कर दिया।
हाई कोर्ट में आरोपी ने क्या तर्क रखा?
जब मामला आरोपी का बयान दर्ज किए जाने के चरण में पहुंचा, तब उसने हाई कोर्ट में कार्यवाही रद्द करने की याचिका दायर की। उसका कहना था कि चेक कंपनी के खाते से जारी हुआ था। इसलिए कंपनी को आरोपी बनाए बिना उसके खिलाफ शिकायत कानूनन टिक नहीं सकती।
हाई कोर्ट का फैसला क्या था?
हाई कोर्ट ने माना कि ट्रायल के दौरान पेश साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि कथित अपराध कंपनी द्वारा किया गया था। इसलिए ट्रायल कोर्ट दंड प्रक्रिया संहिता (तत्कालीन सीआरपीसी) की धारा 319 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए कंपनी को आरोपी नंबर-2 के रूप में शामिल कर सकता है। इसी आधार पर हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को कंपनी को मामले में पक्षकार बनाने का निर्देश दिया था।
ये भी पढ़ें: असम में दरिंदगी की इंतहा: मां लौटी तो बिस्तर पर मिली बेटी की लाश; दुष्कर्म के बाद नाबालिग को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला क्या रहा?
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के इस आदेश को रद्द करते हुए कहा कि जिस शिकायत में शुरुआत से ही कंपनी को आरोपी नहीं बनाया गया हो, उसमें बाद में कंपनी को जोड़कर उस मूल कानूनी खामी को दूर नहीं किया जा सकता। ऐसे में शिकायत और उससे संबंधित पूरी आपराधिक कार्यवाही रद्द किए जाने योग्य है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
आगरा ऑनर किलिंग मामले में चाचा और चाची को अग्रिम जमानत से इनकार

बगहा न्यायालय ने 6 महीने में 8 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी, बना बिहार का पहला न्यायालय।

उदयनिधि स्टालिन को मद्रास उच्च न्यायालय के निर्देश पर आज ही रिहा किया जाएगा

सुप्रीम कोर्ट ने माणिकराव कोकाटे को राहत दी, बॉम्बे हाईकोर्ट को छह महीने में अंतिम फैसला तकना होगा

बीजेपी के बिहार नेतृत्व को चुनौती देने के लिए प्रशांत किशोर ने बांकीपुर फैसले को पीएम को संदेश क़रार दिया

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों पर नकेल कसने, तेजी से धन वसूली का आदेश दिया

भारत में न्यायिक भाषण और व्यंग्यात्मक असहमति: एक संवैधानिक प्रश्न

शादी वाले ही नहीं, लिव-इन रिश्ते में भी कियी क्रूरता पर IPC की धारा 498A का लागू होगा
ताज़ा ख़बरें
- कावेरी जल विवाद: 130 साल का लंबा संघर्ष
- महाराष्ट्र हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 20 लोग बरी
- न्यायाधीशों को अब नहीं कहा जा सकता है असहाय महिला, स्वाभिमानी महिला, अन्य शब्द: न्यायालय की हैंडबुक
- SC संशोधन बिल: क्या है इस विधेयक का मकसद? लोकसभा ने हंगामे के बीच पास किया
- स्टूडेंट्स के खिलाफ केस नहीं: सरकार का वादा; सुप्रीम कोर्ट बोला- सख्ती करने वाले जवानों को न बचाएं
- 12 आरोपियों को जमानत, जम्मू-कश्मीर में फायर सर्विसेज भर्ती पेपर लीक मामले में रिहाई के आदेश
- मॉनसून सत्र: विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
- सुप्रीम कोर्ट में CBSE की भाषा नीति पर बड़ा दाव: क्लास 9 के बच्चों पर न थोपें 3 भाषाएं...

