सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आसाराम को जमानत नहीं देगा अगर उनकी पत्रक से कोई खतरा है,
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि आसाराम के पेट की एक समस्या के कारण थोड़ा खून आ रहा है. उन्होंने कहा कि यह समस्या फिलहाल अस्थायी प्रतीत होती है और इसके लिए उन्हें कुछ लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है. सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि अगर आसाराम की हालत इतनी गंभीर है, तो उन्हें जमानत नहीं दी जाएगी.

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम की सजा पर रोक और जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. जस्टिस एम.एम. सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने सॉलिसिटर जनरल से आसाराम की मेडिकल स्थिति पर निर्देश लेकर अदालत को अवगत कराने को कहा, ताकि उसके आधार पर यह विचार किया जा सके कि उन्हें जमानत दी जाए या नहीं. अब इस मामले पर अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी.
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि आसाराम के पेट की एक समस्या के कारण थोड़ा खून आ रहा है. उन्होंने कहा कि यह समस्या फिलहाल अस्थायी प्रतीत होती है और इसके लिए उन्हें कुछ लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है.
इस पर कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से कहा कि अगर आप कहेंगे कि इसकी जरूरत नहीं है,तो हम जमानत नहीं करेंगे. हालांकि एक बात यह है कि अगर उसकी हालत इतनी गंभीर है, तो हम नहीं चाहते कि हम पर या आप पर कोई दोष आए.
बेंच ने मेहता से उनकी सेहत के बारे में सही जानकारी लेने को कहा और टिप्पणी की, 'हम नहीं चाहते कि इसके लिए हमें या आपको दोषी ठहराया जाए.' बेंच ने कहा, 'हम बस इतना ही कहेंगे कि सही निर्देश लें, क्योंकि हम नहीं चाहते कि कोई अप्रिय घटना हो.'
Advertisement
वहीं, आसाराम की ओर से पेश वकील ने जमानत दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि उनकी स्थिति बेहद गंभीर है और वह हाई-रिस्क मरीज हैं. इस पर सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि तीन महीने पहले जब आसाराम अयोध्या और काशी विश्वनाथ गए थे, तब वह हर जगह पैदल चले थे. उन्होंने कहा कि वह फिलहाल ठीक-ठाक हालत में हैं. मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 21 जुलाई को तय की है.
दायर की थी याचिका
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए गए 90 वर्षीय आसाराम ने स्वास्थ्य आधार पर जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. आसाराम की ओर से दलील दी गई कि उनकी तबीयत काफी खराब है और उन्हें हाई-रिस्क मरीज घोषित किया गया है. उनके वकील के अनुसार, 8 जुलाई को उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स, जोधपुर में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उन्हें ब्लड भी चढ़ाना पड़ा था. बता दें कि इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को अंतरिम जमानत दी थी। इलाज पूरा होने के बाद उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया था.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ट्रेन की दुर्घटना में यात्रियों की जिम्मेदारी: सुप्रीम कोर्ट ने दिया एक महत्वपूर्ण आदेश

पाकिस्तानी लड़की की हत्या से जुड़े मामले पर अदालत का क्या फैसला, पीएम मेलोनी ने क्यों कहा था...

सिर्फ अभद्र भाषा नहीं अश्लीलता है: सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

पाकिस्तान पर क्या बोली पीएम मेलोनी, जब हत्या के मामले में निकाले गए फ़ैसले की गई

कैमूर में 18 जुलाई को सुलह-समझौता पर मामलों का होगा त्वरित निपटान

4 साल की बच्ची से रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट की तीखी फटकार

बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, हाईकोर्ट का आदेश रद्द हुआ

अपहरण के 25 साल पुराने मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जताई गहरी चिंता
ताज़ा ख़बरें
- प्रेम प्रसंग में ट्रिपल मर्डर: हत्यारों को उम्रकैद, न्यायालय ने कहा- अपराधियों में कानून का भय नहीं
- पाकिस्तानी लड़की हत्या मामले में अदालत के फ़ैसले पर पीएम मेलोनी की प्रतिक्रिया
- पीएम मेलोनी की बातें, पाक प्रकरण की गुत्था ढूढने में क्या सक्सेस?
- सुप्रीम कोर्ट की एक बड़ी चोट, हत्या के मामले में 'लाश नहीं तो मर्डर नहीं' वाली दलील पूरी तरह से खारिज!
- सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, आनंद मोहन की रिहाई पर उठाए गए सवाल
- पाकिस्तान में फ़ैसला आ गया, पीएम मेलोनी ने कहा...
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जनकपुरी स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में शिक्षक की जमानत रद्द
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट से नाम कटने पर नहीं जाती नागरिकता

