अमदावाद में पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने की पहली बैठक, सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर केंद्रित
पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने बिजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली बैठक ली, कानून-व्यवस्था, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी करने के लिए कहा।

सौजन्य से:- ETV Bharat
नए पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने संभाला मोर्चा, कानून व्यवस्था और सामुदायिक पुलिसिंग को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले की वर्तमान कानून व्यवस्था, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति, अपराध नियंत्रण की समीक्षा की.
By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : July 29, 2026 at 10:12 AM IST
बीजापुर: जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों की पहली परिचयात्मक बैठक लेकर स्पष्ट कर दिया कि उनकी प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को और सुदृढ़ बनाना होगी. बैठक में जिले के सभी पुलिस अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी तथा डीआरजी टीम के कमांडर शामिल हुए.
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति, अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग, यातायात प्रबंधन, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने जिले में वर्तमान में संचालित अभियानों और पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को बेहतर समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए.
पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास का वातावरण तैयार करना भी है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि आम लोगों को त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके.
एसपी ने विशेष रूप से जिले में संचालित चलित थाना एवं जनसंवाद कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर जोर दिया. उनका कहना था कि इन पहलों के माध्यम से पुलिस सीधे ग्रामीणों और आम लोगों तक पहुंच रही है, जिससे उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान संभव हो रहा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसंवाद कार्यक्रम को नियमित रूप से संचालित करते हुए लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए और पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत बनाया जाए.
थानों को गश्ती बढ़ाने के निर्देश
बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाए, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखे तथा सूचना तंत्र को और मजबूत बनाए.'
यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने सड़क सुरक्षा को भी प्राथमिकता में शामिल किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का प्रभावी पालन कराया जाए, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए.
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बासागुड़ा संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर चन्द्रकांत गवर्ना, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भोपालपटनम घनश्याम कामड़े, उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) विनीत साहू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुटरू बृजकिशोर यादव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैरमगढ़ नवीन एक्का, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसेगढ़ अमन लखीसरानी, उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौहान, उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा, उप पुलिस अधीक्षक चन्द्रहास, रक्षित निरीक्षक बुधेश्वर सिंह, जिले के समस्त थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी तथा डीआरजी टीम के कमांडर मौजूद रहे.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली: जमानत मिली कैदीयों को, सुप्रीम कोर्ट में गाली-गलौज करने की घटना से मची थी धूम

सुप्रीम कोर्ट ने जेंजी प्रदर्शनकारियों को दी राहत, FIR मामले में कारवाई पर लगाई रोक!

सीजेपी का मोदी सरकार को चेतावनी, 'आप सुप्रीम कोर्ट का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार नहीं बनाएं'

मंदिरों में नकली सोना-चांदी चढ़ाने पर हो सकती है जेल, कानूनी पहलू जानें

मध्य प्रदेश के खरगोन में राम नवमी दंगे के 11 आरोपी बरी, सबूतों का टूटना कारण बताया

बिजनौर के चर्चित प्रबल हत्याकांड में आज अदालत फैसला सुनाएगी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूर्व डीजीपी ने किया समर्थन, हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग

ज़ेनजी प्रदर्शनकारियों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी FIR मामले में रोक
ताज़ा ख़बरें
- साइबर फ्रॉड पर सरकार का बड़ा कदम, संसद में पेश हो सकता है नया बिल
- सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को राहत दी, लगाई एक शर्त
- OYO Rooms में गर्लफ्रेंड के साथ होनी चाहिए जिम्मेदारी, जानें कानूनी नियम
- सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को दी राहत, लगाई रोक, लेकिन लगाई एक शर्त
- पंचकूला: 11 साल पुराने हनीट्रैप मामले में पूर्व एसीपी जैसे सभी 9 आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में मिला लाभ
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CJP भड़का, सरकार को अल्टीमेटम
- सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रदर्शनकारियों को राहत, कारवाई के खिलाफ लगाई रोक
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने ताइवान के नागरिक को भारत से छुटकारे के आदेश को रद्द किया

