राष्ट्रपति सचिवालय ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में लिया संज्ञान, आज सुनवाई होगी सुप्रीम कोर्ट में
भरत केस पर राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी

सौजन्य से:- ETV Bharat
भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
भोजपुर भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. वहीं मामले में राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लिया है. पढ़ें
Published : June 30, 2026 at 8:46 AM IST
पटना: बिहार के भोजपुर में हुए भारत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 30 जून यानी मंगलवार को सुनवाई करेगा. यह सुनवाई जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ करेगी. वहीं मामले में राष्ट्रपति सचिवालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश दिए है.
भरत तिवारी केस, राष्ट्रपति के पास पहुंचा मामला: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट के वकील संजीव कुमार सिंह द्वारा 24 जून को भेजे ईमेल पर राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लिया है. जिसके बाद सचिवालय की ओर से मामले में बिहार के मुख्य सचिव को मामले की जांच के निर्देश दिए गए है. साथ ही रिपोर्ट की प्रति याचिकाकर्ता को भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है.
''भरत तिवारी एनकाउंटर केस में कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय को ईमेल भेजकर एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी. इस संबंध में सोमवार को राष्ट्रपति सचिवालय से जवाब आया है, जिसमें राज्य के मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए गए है.'' - संजीव कुमार सिंह, याचिकाकर्ता
भरत तिवारी एनकाउंटर पर SC में सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने इस मामले में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि निष्पक्ष जांच के लिए इस मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपा जाना चाहिए. इसके साथ ही याचिका में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की भी मांग की गई है.
याचिका में क्या कहा गया? : याचिकाकर्ता ने यह भी अनुरोध किया है कि ''एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और पूरे मामले की जांच पारदर्शी तरीके से की जाए.'' याचिका में आरोप लगाया गया है कि ''भरत भूषण तिवारी की मौत एक 'हत्या का मामला' है और इसलिए इसकी निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच आवश्यक है.''
17 जून हो हुआ था भरत तिवारी का एनकाउंटर: 17 जून 2026, बिहार के भोजपुर एनकाउंटर के कई दिनों बाद मृतक भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें यह पुष्टि हुई है कि भरत तिवारी को कुल पांच गोलियां लगी थीं.
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पहली गोली बाएं जांघ के ऊपरी हिस्से में सामने की ओर से लगी थी. दूसरी गोली भी बाएं जांघ के मध्य भाग में भीतर की तरफ लगी पाई गई. वहीं, तीसरी गोली दाहिनी जांघ के बीच वाले हिस्से में भीतर लगी थी.
एक-दो नहीं, 5 गोलियां लगीं- पोस्टमार्टम रिपोर्ट: रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चौथी गोली दाहिनी जांघ में बाहरी हिस्से से अंदर की ओर गई थी. इसके अलावा, पांचवीं गोली बाएं पैर के मध्य भाग में पीछे की तरफ से लगी थी.
मामले की न्यायिक जांच के आदेश: भरत तिवारी के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले को लेकर पिछले कई दिनों से सियासत गरम है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस घटना में शामिल दोषी बख्शे नहीं जाएंगे. इस घटना की जांच के लिए तत्काल न्यायिक आयोग का गठन किया गया है. हालांकि परिवार सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा हुआ है.
ये भी पढ़ें :- 'अपराधी था.. इसलिए मार दिया, बोलेगे तो तुमको भी मार दिया जाएगा' SP पर भरत तिवारी के भाई का गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें :- 'अगर गलत है तो कार्रवाई होगी', भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें :- Bharat Tiwari Encounter: न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
ये भी पढ़ें :- 'पटना में बैठकर जिसने भरत तिवारी को गोली मारने का आदेश दिया.. उस पर हो एक्शन', प्रशांत किशोर की मांग
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, पुलिस ने यूपी के युवक के खिलाफ दर्ज FIR

70 वर्षीय बुजुर्ग को जमानत के लिए 80 किलो सोने की कीमत जमा करने को कहा

3 साल की नर्सरी स्टूडेंट से रेप के आरोपी केयरटेकर को दी गई जमानत रद्द, ट्रायल कोर्ट का आदेश हाई कोर्ट ने नकारा

सुप्रीम कोर्ट में 17 जून को हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की सुनवाई आज

तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या में आरोपी की फांसी

अयोध्या राम मंदिर दान पंक्ति पर कड़ा stands फैजाबाद बार एसोसिएशन की प्रतिबद्धता

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के शीर्ष न्यायालयों में 5 महत्वपूर्ण निर्णय

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
ताज़ा ख़बरें
- उत्तर प्रदेश: 8 साल की बच्ची के रेप मामले में बरी किये जाने वाले शख्स की बरी की पुष्टि और 24 कोसी परिक्रमा मार्ग पर सरकार की परियोजना को इलाहाबाद हाई कोर्ट की मंजूरी
- Meghalaya उच्च न्यायालय ने हनीमून हत्या के आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी
- भरत तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CBI जांच और पुलिस पर FIR की मांग
- राष्ट्रपति ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, फेडरल रिजर्व की गवर्नर कुक को हटाने से इनकार
- डोनाल्ड ट्रंप को फिर से बड़ा झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश की वैधता दी
- अकाल तख्त ने बेअदबी कानून पर सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम दिया
- सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ी, केतन अग्रवाल मर्डर केस में और आगे बढ़ रही जांच
- इथेनॉल आवंटन पर कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश की संवैधानिकता पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट में याचिका

