होमअपराधपब्लिक प्लेस पर पोर्न देखने पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार के पास जाएं, यह कानून बनाने वालों का मामला है
अपराध

पब्लिक प्लेस पर पोर्न देखने पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार के पास जाएं, यह कानून बनाने वालों का मामला है

सुप्रीम कोर्ट ने पब्लिक प्लेस पर पोर्नोग्राफी देखने पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि यह कानून का नहीं बल्कि पॉलिसी का मामला है। इस पर फैसला केंद्र सरकार और विषय विशेषज्ञों को करना चाहिए।

13 जुलाई 2026 को 06:12 pm बजे
पब्लिक प्लेस पर पोर्न देखने पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार के पास जाएं, यह कानून बनाने वालों का मामला है

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- Supreme Court Dismisses Plea To Ban Pornography In Public Places | India

पब्लिक प्लेस पर पोर्न देखने पर रोक की मांग खारिज:सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार के पास जाएं, यह कानून बनाने वालों का मामला है

- कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने पब्लिक प्लेस पर पोर्नोग्राफी देखने पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि यह कानून का नहीं बल्कि पॉलिसी का मामला है। इस पर फैसला केंद्र सरकार और विषय विशेषज्ञों को करना चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि यह मुद्दा निश्चित रूप से अहम है, लेकिन इसमें ऐसा कोई कानूनी प्रश्न नहीं है जिस पर कोर्ट को विचार करना पड़े। यह तकनीकी विकास और विशेषज्ञों की स्टडी से जुड़ा नीतिगत विषय है, जो मुख्य रूप से सूचना मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है।

CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहन की बेंच ने याचिकाकर्ता को केंद्र सरकार के सामने अपनी बात रखने की सलाह दी। साथ ही कहा कि इस मामले में अदालत के हस्तक्षेप जरूरी नहीं है।

याचिकाकर्ता के 2 दावे…

- इंटरनेट पर हर सेकंड 5,000 पोर्न साइट्स देखी जाती हैं।

- इंटरनेट के जरिए 2 करोड़ से ज्यादा पोर्न वीडियो/क्लिप्स जारी किए जा रहे हैं।

याचिका में दावा- इंटरनेट पर अश्लील सामग्री तक पहुंच आसान

यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता बीएल जैन ने दायर की थी। याचिका में केंद्र सरकार को राष्ट्रीय नीति और कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश देने की मांग की गई थी ताकि विशेषकर नाबालिगों के बीच पोर्नोग्राफी की पहुंच को रोका जा सके।

याचिका में दावा किया गया कि इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी कंटेट आसानी से मिल जाता है। और यह लगातार बढ़ रहा है। हर सेकंड हजारों पोर्न वेबसाइट देखी जा रही हैं। अश्लील सामग्री की आसान उपलब्धता के कारण इसकी लत बढ़ रही है और इससे यौन अपराधों में भी बढ़ोतरी हो रही है।

याचिका में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A का हवाला देते हुए कहा गया था कि केंद्र सरकार के पास आपत्तिजनक ऑनलाइन सामग्री तक सार्वजनिक पहुंच रोकने की शक्ति है।

क्या भारत में पोर्न देखना अपराध है?

भारतीय कानून में वयस्क व्यक्ति द्वारा निजी स्थान पर पोर्न देखना अपने-आप में अलग से अपराध घोषित नहीं किया गया है। लेकिन ये कार्य अपराध हो सकते हैं, जब कोई पोर्न बनाता है या बेचता है। सार्वजनिक रूप से अश्लील सामग्री दिखाना, बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री रखना, देखना या शेयर करना भी अपराध के दायरे में आता है।

इसके अलावा बिना सहमति किसी का निजी वीडियो फैलाना, अश्लील सामग्री का इलेक्ट्रॉनिक प्रसारण करना भी कानूनन अपराध माना जाएगा।

--------------------

ये खबर भी पढ़ें…

सुप्रीम कोर्ट ने POCSO के दुूरुपयोग पर चिंता जताई: कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी, यह नई चीजें आजमाने की उम्र

सुप्रीम कोर्ट ने किशोर-किशोरियों के बीच सहमति से बने संबंधों में पॉक्सो (POCSO) कानून के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताई है। अदालत ने सोमवार को कहा कि जब किसी लड़के और लड़की के बीच संबंध हो और वे साथ चले जाएं, तो हर मामले को स्वतः पॉक्सो का केस नहीं माना जा सकता।पढ़ें पूरी खबर…

- सुप्रीम कोर्ट ने POCSO के दुरुपयोग पर चिंता जताई: कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी, यह नई चीजें आजमाने की उम्र

- नगालैंड में IED ब्लास्ट, असम राइफल्स का जवान शहीद: चार घायल, सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत गुजर रहे थे, तभी गाड़ी उड़ाई

- गो हत्या बैन के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: कहा- इसमें सुधार की जरूरत, मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था- ये इस्लाम में जरूरी प्रथा नहीं

- 2020 दिल्ली दंगा-पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी: IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या का मामला; 6 आरोपी बरी

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोकशी पर लगे बैन को हटाया है
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोकशी पर लगे बैन को हटाया है

'व्यापक यौन शिक्षा' स्कूलों में जल्द आ रही, सरकार ने SC को दी मंजूरी
अपराध

'व्यापक यौन शिक्षा' स्कूलों में जल्द आ रही, सरकार ने SC को दी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने POCSO दुरुपयोग पर जताई चिंता: कहा किशोर-किशोरी को भागने से सरकार कैसे रोकेगी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने POCSO दुरुपयोग पर जताई चिंता: कहा किशोर-किशोरी को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

सुप्रीम कोर्ट ने पोक्सो एक्ट की व्यावहारिकता पर उठाए सवाल
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पोक्सो एक्ट की व्यावहारिकता पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले को पलटा, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले को पलटा, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
अपराध

चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा तमिलनाडु में गौहत्या पर हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को नोटिस
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा तमिलनाडु में गौहत्या पर हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को नोटिस

ताज़ा ख़बरें