होमअपराधमेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सोनम की जमानत के खिलाफ दी याचिका
अपराध

मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सोनम की जमानत के खिलाफ दी याचिका

मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है. राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को मिली थी जमानत, लेकिन सरकार का कहना है कि इसे रद्द किया जाए क्योंकि आरोपी भाग सकती है.

2 जुलाई 2026 को 01:25 pm बजे
मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सोनम की जमानत के खिलाफ दी याचिका

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग करते हुए मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. राज्य सरकार ने मामले को जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किया, जिस पर कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. अब इस मामले में कल (शुक्रवार) सुनवाई होगी.

राज्य सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल ने मामले की संवेदनशीलता याद दिलाते हुए कहा कि आपकी लॉर्डशिप को याद होगा कि ये वही महिला है जो अपने पति को इंदौर से मेघालय ले गई थी. वहां उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया था. इससे पहले उनकी दो बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी है, क्योंकि आरोपी के भागने की आशंकाएं थी.

एक गलती की वजह से मिली जमानत

अदालत में दलील देते हुए तुषार मेहता ने कहा कि सोनम रघुवंशी को केवल इस तकनीकी आधार पर जमानत दे दी गई कि गिरफ्तारी के वक्त उसे गिरफ्तारी के सभी कारण पूरी तरह उपलब्ध नहीं कराए गए थे. उन्होंने साफ किया कि आधिकारिक डॉक्यूमेंट में केवल एक कानूनी धारा का नंबर टाइप करने में गलती हुई थी. इतनी छोटी और मामूली टाइपोग्राफिकल तकनीकी गलती के आधार पर इतने बड़े आरोपी को जमानत की राहत नहीं मिलनी चाहिए.

कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से साफ तौर पर कहा कि अगर सोनम रघुवंशी की ये जमानत बरकरार रहती है तो वह कानून की पहुंच से दूर भाग सकती है. इसी वजह से इस मामले को तत्काल कल की कार्यसूची में शामिल करने का अनुरोध किया गया था. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कल ही इस पर विस्तृत सुनवाई करने की मंजूरी दे दी है. अब इस मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

आपको बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था. आरोप है कि सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा को मणिपुर ले जाकर तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी और शव को ठिकाने लगा दिया था. इसके बाद खुद भी कई दिनों तक लापता हो गई थी.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
AI से बने झूठे फैसले सुप्रीम कोर्ट में खतरनाक: कोर्ट ने NCLT का फैसला रद्द किया
अपराध

AI से बने झूठे फैसले सुप्रीम कोर्ट में खतरनाक: कोर्ट ने NCLT का फैसला रद्द किया

बृजभूषण सिंह यौन उत्पीड़न मामला: अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, 3 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा
अपराध

बृजभूषण सिंह यौन उत्पीड़न मामला: अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, 3 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा

सुप्रीम कोर्ट: AI का इस्तेमाल न्याय प्रणाली में नहीं होना चाहिए, हर मोड़ पर इंसानी दखल जरूरी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट: AI का इस्तेमाल न्याय प्रणाली में नहीं होना चाहिए, हर मोड़ पर इंसानी दखल जरूरी

सुप्रीम कोर्ट में जमानत के फैसले पर मेघालय सरकार की अपील, सुनवाई कब?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में जमानत के फैसले पर मेघालय सरकार की अपील, सुनवाई कब?

बृजभूषण यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा
अपराध

बृजभूषण यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

तमिलनाडु में गोहत्या पर पाबंदी को लेकर कांग्रेस में मची हलचल, थलपति विजय की यात्रा भी चुनौतीपूर्ण
अपराध

तमिलनाडु में गोहत्या पर पाबंदी को लेकर कांग्रेस में मची हलचल, थलपति विजय की यात्रा भी चुनौतीपूर्ण

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एआईटीसी बैंक खातों पर डेबिट रोक की तेजी पर सवाल खड़ा किया
अपराध

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एआईटीसी बैंक खातों पर डेबिट रोक की तेजी पर सवाल खड़ा किया

गुजरात उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णय: जून 2026
अपराध

गुजरात उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णय: जून 2026

ताज़ा ख़बरें