डीजीपी और डीआईजी ने सरायकेला में दिए कड़े निर्देश
झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा और डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने सरायकेला जिला का दौरा किया और कानून-व्यवस्था की जमीनी हकीकत पाहकर सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील बिंदुओं पर चर्चा की। अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए।

सौजन्य से:- ETV Bharat
सरायकेला पहुंचे डीजीपी और डीआईजी: कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
झारखंड का डीजीपी और डीआईजी ने सरायकेला जिला का दौरा किया.
Published : July 10, 2026 at 5:34 PM IST
सरायकेला: झारखंड में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा एवं कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा सरायकेला पहुंचे.
जिला में उनके आगमन पर स्थानीय परिसदन (गेस्ट हाउस) में पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया. इस दौरे के दौरान डीजीपी और डीआईजी ने नगर क्षेत्र की वर्तमान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की जमीनी हकीकत जानी. वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े विभिन्न संवेदनशील बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई और अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए.
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है. इसके लिए पुलिस की कार्यप्रणाली को और आधुनिक व त्वरित बनाने की आवश्यकता है. नगर क्षेत्र में चल रही सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए गश्त बढ़ाने और खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया.
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज एवं डीएसपी मुख्यालय सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. प्रशासनिक व सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस हाई-प्रोफाइल दौरे को जिले की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
इसे भी पढे़ं- खतरनाक हो चले "डेविल्स ग्रुप" पर डीजीपी सख्त, चार जिलों की ज्वाइंट टीम करेगी कार्रवाई
इसे भी पढे़ं- डीजीपी तदाशा मिश्रा ने रथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश
इसे भी पढे़ं- पलामू में डीजीपी ने अपराध और नक्सल मामलों की समीक्षा की, लापता बच्चों की खोज के लिए बनाई गई एसआईटी
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने हंगामा करने वाले वादी को बरी किया, कागज फेंकते समय सुरक्षाकर्मियों ने किया पकड़

फरीदाबाद में अदालत से फरार घोषित आरोपी पर एक और मुकदमा दर्ज

13 जुलाई को अदालत सुनाएगी खान सर की जमानत पर अंतिम फैसला

शिशु खाद्य उत्पादों के मामले में अदालत ने मुकदमा दायर करने का मार्ग प्रशस्त किया

सुप्रीम कोर्ट में अनियंत्रित दृश्य: वादी ने सीजेआई पर अपशब्द कहे, जजों को आदेश दिए

एससी कोर्ट रूम में शख्स ने फेंके कागजात और दीं गालियां, फिर तुरंत निकाले गए!

दिलचस्प लेकिन असंगत प्रदर्शन करने का हालिया उदाहरण

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को फटकारा, 11 साल पुराने मुकदमे की धीमी रफ्तार पर सवाल उठाए
ताज़ा ख़बरें
- आरोप - RMC कानून से ऊपर नहीं, शहर में बेदखली के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
- सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश स्तब्ध रह गए, याचिकाकर्ता ने गालियां दीं और कागजात उछाले
- सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बख्शा, मुख्य न्यायाधीश और जजों को गालियां देने की घटना में नहीं की कोई कार्रवाई
- सुप्रीम कोर्ट अयोध्या राम मंदिर में दान राशि के दुरुपयोग और चोरी की जांच पर सुनवाई करेगा
- सुप्रीम कोर्ट में वादी ने गालियां दीं, कागज फेंके, सुनवाई में व्यवधान किया गया
- सुप्रीम कोर्ट में बवाल: शिकायतकर्ता ने न्यायाधीशों पर कागजात फेंके
- सुप्रीम कोर्ट में वादी को हटाया गया, केस के करदाते फेंके, गाली देने के आरोप
- अनूपगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर में प्राप्त हुई कानूनी सहायता की जानकारी

