होमअपराधमध्य प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट के वकील को इंडिगो प्लेन में यात्री ने मारपीट की, राज्यसभा सांसद ने ली जिम्मेवारी
अपराध

मध्य प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट के वकील को इंडिगो प्लेन में यात्री ने मारपीट की, राज्यसभा सांसद ने ली जिम्मेवारी

मध्य प्रदेश में जबलपुर एयरपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के वकील और यात्री के बीच मारपीट हुई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने घटना को शर्मसार बताया है और पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं।

27 जून 2026 को 05:24 am बजे
मध्य प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट के वकील को इंडिगो प्लेन में यात्री ने मारपीट की, राज्यसभा सांसद ने ली जिम्मेवारी

सौजन्य से:- ndtv.in

दिल्ली से जबलपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में सवार दो यात्रियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस मामले में एफआईआर भी कराई गई है. उधर, मारपीट और धमकी की घटना को सांसद विवेक तंखा ने शर्मसार बताया है और कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, कोलकाता के रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील सुहान मुखर्जी 3 साल के मासूम बच्चे और केयरटेकर के साथ दिल्ली से जबलपुर पहुंचे. वह इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-6038 में सवार थे. उसी में योगेश बंसल नाम के यात्री भी सवार था.

खमरिया थाने में दर्ज कराई एफआईआर

आरोप है कि सुहान मुखर्जी एयरपोर्ट पर उतरे तो अपना लगेज (सामान) निकाल रहे थे. वहीं, किसी बात को लेकर योगेश से विवाद हो गया और उसने वकील के साथ मारपीट कर दी. साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस मामले में खमरिया थाने सुहान मुखर्जी ने एफआईआर दर्ज कराई है. वकील ने टर्मिनल बिल्डिंग लाउंज के अंदर मारपीट का आरोप लगाया है. उधर, घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

सिर, कंधे में आई चोट

मारपीट के बाद चोटें आने के बाद पुलिस ने सुहान मुखर्जी का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया. उन्हें सिर, कंधे और पीठ में चोटें आईं हैं.

इंडिगो प्लेन में मारपीट की घटना पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने गुस्सा जताया है. उन्होंने X पर पोस्ट कर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पर निशाना साधा. उन्होंने 4 घंटे तक FIR न होने पर मध्य प्रदेश के डीजीपी को घेरा. टूरिस्ट के साथ इस तरह के रवैये को लेकर मध्य प्रदेश के डीजीपी और सरकार पर सवाल उठाए.

सीएसपी ने बताया कि एयरपोर्ट और सीआईएसएफ के जिरए सुबह सूचना मिली थी कि दोनों यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की मारपीट हुई है. दोनों ने इस मामले में लिखित शिकायत की है. घटना की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही हैं और जांच जारी है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में घुसने के बाद लौटे निहंगों ने पांवटा साहिब में डाला डेरा, DM-SSP ने ताजा हालात पर क्या बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बिना सुनवाई एक साल की हिरासत के लिए घमासान शुरू!
अपराध

बिना सुनवाई एक साल की हिरासत के लिए घमासान शुरू!

राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला भी नहीं रोक पुलिसिया प्रदर्शन, देश के कोर्टों ने क्या कहा
अपराध

राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला भी नहीं रोक पुलिसिया प्रदर्शन, देश के कोर्टों ने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिए तीन महत्वपूर्ण निर्देश, नियुक्ति प्रक्रिया में दोष एक दशक बाद भी वैध
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दिए तीन महत्वपूर्ण निर्देश, नियुक्ति प्रक्रिया में दोष एक दशक बाद भी वैध

पत्नी की टिप्पणी ने बदली एमपी उच्च न्यायालय की सजा की दिशा
अपराध

पत्नी की टिप्पणी ने बदली एमपी उच्च न्यायालय की सजा की दिशा

#TheLawChallenge: कानूनी रूप से जिज्ञासु लोगों के लिए लाइवलॉ और क्यूशाला द्वारा एक साप्ताहिक क्विज़, विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार
अपराध

#TheLawChallenge: कानूनी रूप से जिज्ञासु लोगों के लिए लाइवलॉ और क्यूशाला द्वारा एक साप्ताहिक क्विज़, विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार

ई-कॉमर्स कानून 2025: डिजिटल अर्थव्यवस्था में विनियमन की नई सख्ती
अपराध

ई-कॉमर्स कानून 2025: डिजिटल अर्थव्यवस्था में विनियमन की नई सख्ती

बिहार सरकार को हाईकोर्ट ने 2.15 लाख रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया, शराबबंदी कानून की खामोशी
अपराध

बिहार सरकार को हाईकोर्ट ने 2.15 लाख रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया, शराबबंदी कानून की खामोशी

दुष्कर्म मामले में हार्वी वाइंस्टीन को फिर से सजा का आदेश
अपराध

दुष्कर्म मामले में हार्वी वाइंस्टीन को फिर से सजा का आदेश

ताज़ा ख़बरें