सौरभ दास पर क्यों हो रहा विवाद? सीजेपी नेता ने पुलिस और अदालत तक पहुंचाया मामला
सौरभ दास पर किराये के घर को लेकर उठ गए सवालों ने विवाद को बढ़ा दिया है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है और अदालत जाने की बात कही है।

सौजन्य से:- Hindustan
सौरभ दास के बंगले पर क्यों हो गया बड़ा विवाद; पुलिस-अदालत तक पहुंची बात
कुछ यूट्यूबर्स ने दावे किए कि सौरभ दास ग्रेटर कैलाश के जिस मकान में किराये पर रहते हैं उसका किराया लाखों रुपये है। सवाल उठाया गया कि स्टूडेंट होकर वह इतना किराया कैसे चुकाते हैं। सौरभ दास ने घर में घुसने का आरोप लगाकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता और इन दिनों बेहद चर्चित सौरभ दास को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। दिल्ली के पॉश इलाके में उनके किराये के घर को लेकर किए गए कुछ दावों के बाद उन्होंने जिस तरह पुलिस से शिकायत की और अदालत जाने की बात कही उससे विवाद ने और तूल पकड़ लिया है। कुछ यूट्यूबर्स की ओर से किए गए दावों पर जिस तरह सौरभ दास ने आक्रामक रुख अपनाया उससे बंगले वाली चर्चा कम होने की बजाय और अधिक बढ़ गई है।
दरअसल, कुछ यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स ने दावा किया है कि सौरभ दास दिल्ली के एक बेहद पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश की एक भव्य कोठी में रहते हैं। अलग-अलग दावों में इस कोठी का किराया लाखों में बताया जा रहा है। कोई सालाना 12 लाख तो कोई महीने का 9-10 लाख रुपये किराया बता रहा है। कोठी की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए सवाल उठाया जा रहा है कि सौरव दास कोई नौकरी या कारोबार नहीं करते हैं, वह आरटीआई और लीगल एक्टिविस्ट रहे हैं और मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं तो इतने महंगे घर का किराया वह किस तरह चुकाते हैं?
इस तरह के एक वायरल वीडियो में बंगले का पता दिखाते हुए कहा जाता है कि मकान मालिक ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और इसका सालाना किराया 12 लाख रुपये सौरभ दास चुका रहे हैं। सवाल है कि इतना पैसा एक साधारण स्टूडेंट के पास से कहां आया, जो मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। फंड के जो सवाल उठ रहे हैं कि सीजेपी के प्रोटेस्ट को पैसा कहां से मिल रहा है और दूसरा सवाल कि यहां रहने का पैसा कहां से आ रहा है। वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर को मेन गेट खोलकर परिसर के अंदर जाते देखा जा सकता है।
सौरभ दास ने की पुलिस से शिकायत, सीजेपी भी भड़की
छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर टीम के साथ बैठक करने पहुंचे सौरभ दास ने बंगले को लेकर हो रहे विवाद पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने दिल्ली पुलिस को लिखित में भेजी गई शिकायत की कॉपी साझा करते हुए कुछ लोगों के खिलाफ ऐक्शन की मांग की है। उन्होंने कोठी में अवैध रूप से प्रवेश पर आपत्ति जाहिर करते हुए पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की है। सौरभ दास ने कुछ यूट्यूबर्स और मीडिया चैनल्स के घर में घुसने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह ना सिर्फ उनकी निजता का उल्लंघन है, बल्कि उनके और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए खतरनाक है। दास ने कहा कि यदि असामाजिक तत्व उनके आवास पर हमला करते हैं तो इन यूट्यूबर्स को जिम्मेदार माना जाए।
बाद में सीजेपी के दूसरे प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अभिजीत अय्यर मित्रा नाम के एक इंफ्लुएंशर पर सीजेपी के नेताओं को परेशान करने और झूठी जानकारियां फैलाने का आरोप लगाया। सीजेपी ने कहा कि मित्रा ने ही सौरभ दास के घर को लेकर दुष्प्रचार किया है। रांका ने कहा कि कि इसी शख्स ने जंतर-मंतर पर देश विरोधी नारे लगवाने के लिए लोगों को भेजा था, इसलिए दिल्ली पुलिस यूएपीए की धाराओं में केस दर्ज करे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने ऐक्शन नहीं लिया तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत

तरुण तेजपाल पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सजा पर हाईकोर्ट की आदत पर सवाल

बॉम्बे हाई कोर्ट ने तरुण तेजपाल को 10 साल जेल की सजा सुनाई

तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल की सजा

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को 10 साल जेल की सजा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने संसद सुरक्षा ढांचे की समीक्षा की मांग वाली याचिका खारिज करने का फैसला किया

अदालत ने पत्रकार तरुण तेजपाल को 10 साल जेल की सजा सुनाई, जूनियर सहकर्मी के साथ बलात्कार का आरोप

तहलका के संस्थापक तरुण तेजपाल को 10 साल के कठोर कारावास की सजा
ताज़ा ख़बरें
- जुलाई 2026: पेपर लीक विरोधी विधेयक और डिजिटल आचरण संहिता सहित बड़े विधायी विकास
- सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तरुण तेजपाल, हाईकोर्ट की सजा पर स्टे की मांग
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने तरुण तेजपाल को रेप केस में दोषी ठहराया
- मामले की जांच के बाद बलात्कार के आरोप में तरुण तेजपाल दोषी घोषित
- सुप्रीम कोर्ट ने कथित जनशक्ति आयोग घोटाले में छत्तीसगढ़ के व्यवसायी को अंतरिम जमानत दी, राज्य से बाहर रहने का आदेश
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने तरुण तेजपाल को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया
- 22 साल जेल में बंद अर्जुन जानी को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, हत्या के आरोप में बरी, बोले कोर्ट - यह न्याय व्यवस्था की विफलता
- मदरसा अधिनियम पर मौलाना सुफियान निज़ामी की प्रतिक्रिया

