सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के आरोप में दो कानून के छात्र न्यायिक हिरासत में
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभद्र भाषा और हंगामे के आरोप में दो कानून के छात्रों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उनकी अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

सौजन्य से:- हिंदुस्तान
सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र न्यायिक हिरासत में भेजे
सुप्रीम कोर्ट में 10 जुलाई को सुनवाई के दौरान अभद्र भाषा और हंगामे के आरोप में दो कानून के छात्रों को पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। प्रबल प्रताप और चंदर भान की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी। पुलिस ने आरोप लगाया कि छात्रों ने अदालत की कार्यवाही में बाधा डाली।
सुप्रीम कोर्ट में 10 जुलाई को सुनवाई के दौरान हंगामा और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार दो कानून के छात्रों को पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी। प्रबल प्रताप उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी है और लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरे वर्ष का छात्र है। वह मामले में स्वयं याचिकाकर्ता के रूप में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुआ था। वहीं, चंदर भान रायबरेली निवासी है और दूसरे वर्ष का छात्र है।
पुलिस के अनुसार, दस जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रबल प्रताप ने कथित तौर पर अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, कागज फेंके और अदालत की कार्यवाही में बाधा डाली। जब सुरक्षाकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने कथित तौर पर उससे धक्का-मुक्की की और ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। इस मामले में तिलक मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोनों आरोपियों को मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए इहबास भेजा गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि उन्हें किसी तत्काल मानसिक इलाज की जरूरत नहीं है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
ताज़ा ख़बरें
- बीसीआई द्वारा छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप पर सीजेआई की आलोचना
- पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कुकी मैतेई समूहों से कहा, शांति बहाल करने के लिए सोचें
- नैनीताल में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ मामला बंद
- सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के नफरत फैलाने वाले भाषण का मामला खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जमीन घोटाला केस रद्द, राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए: SC
- समय रैना को मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांगों का मजाक उड़ाने के वीडियो पर एफआईआर रद्द की

