क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
भारत में करीब 12 राज्यों में धर्म परिवर्तन विरोधी कानून हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश हैं। इनमें से सबसे कठोर कानूनी प्रावधान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में है।

सौजन्य से:- एबीपी न्यूज़
किस राज्य में सबसे सख्त है धर्म परिवर्तन कानून, कहां-कितनी सजा?
छत्तीसगढ़ धर्मांतरण विरोधी कानून: छत्तीसगढ़ में अब धर्म परिवर्तन के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं. इसके साथ ही अन्य राज्यों में धर्म परिवर्तन को लेकर क्या कानून हैं इस पर बहस देखने को मिल रही है.
- स्वैच्छिक धर्मांतरण को डीएम को सूचना; कानूनों की वैधता पर बहस।
छत्तीसगढ़ धर्मांतरण विरोधी कानून: जबरन धर्मांतरण भारत में काफी संवेदनशील मुद्दा है. इस मामले के तहत तमाम लोगों को सजा भी हुई है. इसी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 के राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही अवैध धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई की नई व्यवस्था लागू हो चुकी है. राज्य सरकार की विस्तृत नियमावली ने इस कानून के तहत लागू होने वाली कानूनी प्रक्रियाओं को पूरी तरह साफ कर दिया है. छत्तीसगढ़ के इस कदम के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि देश के किन-किन राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून प्रभावी हैं और कानूनी सख्ती के मामले में कौन सा राज्य सबसे आगे खड़ा है. आइए कानूनी प्रावधानों के जरिए पूरे देश की स्थिति को बारीकी से समझते हैं.
देश के कितने राज्यों में सक्रिय है धर्मांतरण विरोधी कानून?
वर्तमान में भारत के करीब 12 राज्यों में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए विशेष कानून लागू हैं. इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ भी इस सूची में आधिकारिक रूप से शामिल हो चुका है. इन सभी राज्यों में जबरन, लालच देकर, धोखे से या शादी की आड़ में कराए जाने वाले धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए अलग-अलग स्तर की सजा तय की गई है.
धर्मांतरण कानून पर किस राज्य में सबसे सख्त कानून?
देश में सबसे कठोर कानूनी प्रावधान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में देखने को मिलते हैं. उत्तराखंड में नए संशोधनों के बाद धोखे या दबाव में कराए गए धर्मांतरण पर 20 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का नियम है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी सामान्य मामलों में 10 से 14 साल की कैद है, लेकिन महिला, नाबालिग या एससी-एसटी वर्ग से जुड़े मामलों में सजा 20 साल से लेकर आजीवन कारावास तक हो सकती है. इसी तरह राजस्थान में भी गंभीर मामलों में उम्रकैद तक का कड़ा प्रावधान रखा गया है.
यह भी पढ़ें: मुस्लिम नाटो बनाम नाटो... कहां टिकता है यह पाकिस्तान का संगठन?
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कानूनी प्रावधान
मध्य प्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम लागू है, जिसके तहत अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने वाले दोषी को 10 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. महाराष्ट्र में हाल ही में लागू महाराष्ट्र धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम के तहत पहली बार अपराध करने पर 7 साल और बार-बार ऐसा करने पर 10 साल तक की कैद का प्रावधान किया गया है. इन दोनों ही राज्यों में जबरन या बहला-फुसलाकर कराए गए धर्मांतरण को एक गंभीर और संज्ञेय अपराध की श्रेणी में रखा गया है.
सामूहिक धर्मांतरण कराने पर क्या होती है कार्रवाई?
सामूहिक रूप से एक साथ कई लोगों का धर्म परिवर्तन कराने पर लगभग सभी राज्यों में और भी ज्यादा सख्त कार्रवाई का नियम है. ऐसे मामलों में गैर-जमानती धाराएं लगाई जाती हैं और अभियुक्त को आसानी से जमानत नहीं मिलती है. इसके अलावा इस कानून में यह साफ किया गया है कि इन मामलों की सुनवाई सेशन कोर्ट से नीचे की निचली अदालतों में नहीं होगी. इससे न्यायिक जांच को अधिक गंभीर और पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है.
शादी का धर्मांतरण से क्या है लिंक?
लगभग सभी राज्यों के कानूनों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि यदि किसी विवाह का एकमात्र मकसद केवल धर्म परिवर्तन कराना ही था, तो ऐसी शादी को कानूनन अमान्य या शून्य घोषित कर दिया जाएगा. इस नियम का मुख्य उद्देश्य शादी की आड़ में होने वाले अवैध धर्म परिवर्तन पर रोक लगाना है. अगर कोई व्यक्ति अपनी स्वतंत्र इच्छा से भी धर्म बदलना चाहता है, तो उसे धर्मांतरण से 30 से 60 दिन पहले जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को लिखित सूचना देना अनिवार्य किया गया है, जिसके बाद पुलिस निष्पक्ष जांच करती है. इसके बाद ही धर्म परिवर्तन कराया जा सकता है.
डिजिटल प्रचार पर भी पाबंदी
उत्तराखंड जैसे राज्यों ने अपने कानून में तो डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले धर्मांतरण प्रचार पर भी कड़ी रोक लगाई है. हालांकि, इन कठोर कानूनों की संवैधानिक वैधता को लेकर सुप्रीम कोर्ट और अलग-अलग हाई कोर्ट्स में याचिकाएं भी लंबित हैं. याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि ऐसे नियम व्यक्तिगत स्वतंत्रता, अपनी पसंद के धर्म को मानने और निजता के अधिकार का उल्लंघन करते हैं, जबकि राज्य सरकारों का मानना है कि यह सामाजिक ताने-बाने की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: इस्लामी नाटो: क्या इस्लामिक नाटो से एक साथ लड़ सकता है भारत, जानें किसके पास कितनी ताकत?
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
ताज़ा ख़बरें
- बीसीआई द्वारा छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप पर सीजेआई की आलोचना
- पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कुकी मैतेई समूहों से कहा, शांति बहाल करने के लिए सोचें
- नैनीताल में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ मामला बंद
- सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के नफरत फैलाने वाले भाषण का मामला खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जमीन घोटाला केस रद्द, राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए: SC
- समय रैना को मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांगों का मजाक उड़ाने के वीडियो पर एफआईआर रद्द की

