होमअपराधराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
अपराध

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है। उन्होंने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और सरकार से जवाब मांगा है। कांग्रेस ने स्वतंत्र न्यायिक जांच और ट्रस्ट के पारदर्शी प्रवर्तन की मांग की है।

11 जुलाई 2026 को 08:13 pm बजे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

सौजन्य से:- Hindustan

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो चढ़ावा चोरी की जांच : डॉ. रागिनी नायक

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शनिवार को राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की। उन्होंने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाब देने की भी मांग की। कांग्रेस ने स्वतंत्र न्यायिक जांच और ट्रस्ट के पारदर्शी प्रवर्तन की मांग की है।

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर से चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रवक्ता ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने चढ़ावा चोरी के आरोपों और अनियमितताओं के मामले में सरकार से देश की जनता को जवाब देने की भी मांग की। डॉ. रागिनी नायक ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ दिल खोलकर दान दिया। मगर मंदिर से चढ़ावा चोरी का खुलासा होने के बाद आम जनमानस की आस्था को गहरी ठेस लगी है।

कांग्रेस की ओर से पांच प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें प्रधानमंत्री से पूरे मामले पर जवाब देने, जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच, वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर नया पारदर्शी ट्रस्ट गठित करने और मंदिर से जुड़े चढ़ावे, चंदे, भूमि खरीद और अन्य खर्चों का फॉरेंसिक ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग शामिल है। प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. रागिनी नायक ने कथित रूप से दान, चढ़ावे और ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कई सवाल भी उठाए और कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच से ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, संजीव सिंह, गुलशन अली, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, दिलीप चौबे, अरुण सोनी, वकील अंसारी, अनुराधा यादव, अब्दुल हमीद डोडे, विकास कौण्डिल्य, रोहित दुबे, परवेज खान, किशन यादव, अरविन्द सेठ, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तारी कर सकती है, लेकिन कानून क्या कहता है?
अपराध

पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तारी कर सकती है, लेकिन कानून क्या कहता है?

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने दिए निर्देश
अपराध

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने दिए निर्देश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने जांच ट्रांसफर की मांग खारिज की, कहा - किशोर खिलाड़ी की मौत आकस्मिक थी
अपराध

बॉम्बे हाई कोर्ट ने जांच ट्रांसफर की मांग खारिज की, कहा - किशोर खिलाड़ी की मौत आकस्मिक थी

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई कड़ी फटकार, जमानत विरोध पर निर्देश
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई कड़ी फटकार, जमानत विरोध पर निर्देश

सुप्रीम कोर्ट में कागजात फेंकने वाले वादी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही से इनकार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में कागजात फेंकने वाले वादी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को तेजी से मुकदमा चलाने की सलाह दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को तेजी से मुकदमा चलाने की सलाह दी

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट के नियंत्रण में क्यों होनी चाहिए?
अपराध

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट के नियंत्रण में क्यों होनी चाहिए?

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को फटकारा, बोले- जमानत के बाद भी मुकदमों की सुनवाई में तेजी नहीं लाई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को फटकारा, बोले- जमानत के बाद भी मुकदमों की सुनवाई में तेजी नहीं लाई

ताज़ा ख़बरें