शूटर सुनील आज बागपत अदालत में पेश हो सकता है
शूटर सुनील उर्फ जोनी को बागपत न्यायालय में पेश किया जा सकता है जो व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या में शामिल था।

सौजन्य से:- Live Hindustan
बड़ौत शूटआउट: बी-वारंट पर आज अदालत आ सकता है शूटर सुनील
बड़ौत में व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास की हत्या के मामले में शामिल शूटर सुनील उर्फ जोनी को बागपत न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और सुनवाई गुरुवार को होगी। हरियाणा पुलिस आरोपी को न्यायालय लाने की तैयारी कर रही है।
बड़ौत में व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या के मामले में शामिल शूटर सुनील उर्फ जोनी गुरुवार यानि आज बी-वारंट पर बागपत न्यायालय आ सकता है। उसे न्यायालय भेजने के लिए पुलिस अधिकारी हरियाणा प्रशासन से संपर्क साधे हुए है। बड़ौत में व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल व उनके बेटे विकास अग्रवाल की गत नौ जून को हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियां मारकर हत्या की थी। भागते समय लोगों ने वरुण लुहारी की हत्या कर दी थी। इस गोलीकांड़ को लेकर काफी हंगामा हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों ने बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। गत 10 जून को पुलिस ने वरुण के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूराम को गिरफ्तार किया था।
पुलिस की विवेचना में प्रकाश में आए शार्प शूटर सुनील उर्फ जोनी निवासी मंडौली कलां, थाना बहल, जनपद भिवानी (हरियाणा) को इसी जनपद की सीआइए ने गिरफ्तार कर एक पिस्टल व 30 कारतूस बरामद किए थे। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था, जबकि घटना में शामिल तीसरे बदमाश को बड़ौत कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी शूटर सुनील उर्फ जोनी को बी-वारंट पर तलब करने के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने सुनील उर्फ जोनी को अदालत में पेश करने के लिए 25 जून की तिथि नियत की है। गुरुवार को सुनवाई होगी। यदि हरियाणा पुलिस उसे लेकर न्यायालय पहुंचती है, तो उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?

