भारतीय कानून देता है प्रदर्शनकारियों को इन अधिकारों की स्वतंत्रता, लक्ष्मण रेखा क्या है?
भारतीय संविधान ने प्रदर्शनकारियों को वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार दिया है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह अधिकार अवैध हो जाता है। संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत देश के नागरिकों को जो बोलने, लिखने, छापने, और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिली है, उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से एकत्रित होने का अधिकार भी है।

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Advertisement
देश में कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से सोशल मीडिया पर शुरू हुई इस व्यंग्यात्मक पार्टी की चिंगारी अब आग बन गई है. NEET पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इन दिनों यह मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में, यह जानना अहम है कि आखिर भारतीय कानून प्रदर्शनकारियों को क्या अधिकार देता है और कहां पर यह लकीर पार मानी जाती है.
Advertisement
भारतीय संविधान सीधे तौर पर विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं देता लेकिन इसे अनुच्छेद 19 के तहत बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत शामिल किया जा सकता है. कई बार अदालत की अनुमति लेकर भी प्रदर्शन किए जाते हैं.
संविधान के अनुच्छेद 19(1) के तहत नागरिकों को जो बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दी गई है, उन्हें इस तरह समझा जा सकता है-
अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत देश के नागरिकों को अपनी बात को कहने की स्वतंत्रता है, इसके तहत बोलना, लिखना, छापना, प्रेस की आज़ादी और चुप रहने का अधिकार शामिल है.
अनुच्छेद 19(1)(b) भारतीय नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से एकत्रित होने और बिना हथियारों के बैठकें, रैलियां या सार्वजनिक प्रदर्शन करने का अधिकार देता है. इस अधिकार के तहत किसी स्थान पर बिना हथियारों के बैठक, रैली या सार्वजनिक प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति संविधान देता है.
Advertisement
अनुच्छेद (19)(1)(c) भारतीय नागरिकों को संघ, यूनियन या सहकारी समितियां बनाने का अधिकार देता है.
संविधान ने भारतीय नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से एकत्रित होने, बिना हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन, धरना, बैठक, रैली आदि का अधिकार दिया है. वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक बहुत महत्वपूर्ण मौलिक अधिकार है क्योंकि यह नागरिकों को सजग होकर, निडरता से अपनी बात रखने का अधिकार देता है. हालांकि, यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि किन परिस्थितियों में लकीर पार मानी जाती है.
संविधान के तहत भारतीय नागरिकों को अनुच्छेद 19 के तहत वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अंतर्गत जो अधिकार दिए गए हैं वह इन परिस्थितियों में अवैध हो जाएंगे और ऐसे में प्रशासन कार्रवाई कर सकता है अगर -
- भारत की सम्प्रभुता और अखंडता पर खतरा हो
- राज्य की सुरक्षा पर खतरा हो
- विदेशी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों में बाधा बने
- सार्वजनिक व्यवस्था में खलल हो
- शालीनता या नैतिकता पर आंच आए
- न्यायालय की अवमानना हो
- मानहानि की जाए
- अपराध के लिए उकसाया जाए
---- समाप्त ----
TOPICS:
Read more!
Advertisement
Latest News in Hindi »
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गंगा के किनारे अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार सरकार को छह सप्ताह में हटाने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का किया समर्थन

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमती जताई

दिल्ली में छात्र आंदोलन: 'कॉकरोच' पार्टी के नाम से विरोध

सुप्रीम कोर्ट का गुरुद्वारा रोजारियो समाधान पर फैसला, मातृत्व अवकाश की समयसीमा पर भी आदेश

गुजरात में कथित हिरासत में मौत का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज करने और SIT जांच के आदेश दिए

हावड़ा नगर निगम के कानून अधिकारी समेत दो की गिरफ्तारी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एसआईटी जांच का आदेश, तीन महीने में रिपोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- प्रश्न पत्र लीक: पीएम मोदी ने घोषणा की जांच के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित होंगी, सीजीपी ने कहा धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए।
- अहमदाबाद सिलसिलेवार विस्फोट: भारत के इतिहास में सबसे बड़ी आतंकी जांच का प्रमुख विषय
- मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर बॉम्बे हाई कोर्ट के वकीलों का विरोध, निषेधाज्ञा वापस लेने की मांग
- सोनम केस में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: आज की पीढ़ी ज्यादा जानकार लेकिन ज्ञान में कमजोर...
- जागरुक विद्यार्थी : स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा कानून की जानकारी दी गई
- मध्य प्रदेश सरकार ने 7 पुराने कानूनों को हटाया, समय के साथ उपयोगिता समाप्त!
- SC ने किशोर न्याय बोर्ड के फैसले का समर्थन किया, 16 साल के आरोपी का मुकदमा वयस्क के रूप में चलाने की सहमति
- सुप्रीम कोर्ट ने जोदरी नदी प्रदूषण मामले में राजस्थान के मुख्य सचिव को ठहराया जिम्मेदार, 4 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

